IPL 2026: PBKS के खिलाफ SRH की प्लेइंग 11 में होंगे 2 बदलाव! हार के बाद कप्तान पैट कमिंस उठाएंगे बड़ा कदम?

SRH Possible Playing 11: आईपीएल 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद की भिड़ंत आज PBKS से होने जा रही है. इस मैच में SRH कुछ बदलावों के साथ उतर सकती है. आइए उनकी संभावित प्लेइंग 11 पर नजर डालते हैं.

SRH Team (1)
1 / 6

SRH Possible Playing 11: IPL 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद का अगला मैच पंजाब किंग्स से होने जा रहा है. दोनों ही टीमों ने IPL के इस सीजन में अब तक शानदार प्रदर्शन किया है और 6-6 मैच जीत चुकी हैं. अब दोनों टीमें जीत दर्ज करके प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की करने के इरादे से उतरेंगी. SRH को पिछले मैच में KKR के खिलाफ करारी हार का सामना करना पड़ा था और अब वो अपनी प्लेइंग 11 में दो बदलाव कर सकते हैं. आइए जानते हैं कि PBKS के खिलाफ मैच के लिए सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग 11 कैसी रहेगी.

विज्ञापन

SRH के पास हैं दो धाकड़ ओपनर्स

SRH के पास हैं दो धाकड़ ओपनर्स2 / 6

अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड की जोड़ी ने IPL 2026 में धमाल मचाया. पिछले मैच में ट्रेविस हेड ने जोरदार अर्धशतक लगाया था लेकिन अभिषेक शर्मा फेल हो गए. अब अभिषेक भी PBKS के खिलाफ बड़ी पारी खेलना चाहेंगे.

विज्ञापन

मिडल ऑर्डर में होगा एक बदलाव!

मिडल ऑर्डर में होगा एक बदलाव!3 / 6

SRH के पास मिडल ऑर्डर में ईशान किशन और हेनरिक क्लासेन के रूप में दो अनुभवी सितारे हैं. अनिकेत वर्मा और सलील अरोड़ा ने भी खूब प्रभावित किया है. पिछले मैच में स्मरण रविचंद्रन खेले थे लेकिन मात्र 4 रन बनाकर आउट हो गए. अब उनकी जगह नीतीश कुमार रेड्डी की टीम में वापसी हो सकती है.

गेंदबाजी अटैक में शामिल होंगे प्रफुल्ल हिंगे!

गेंदबाजी अटैक में शामिल होंगे प्रफुल्ल हिंगे!4 / 6

प्रफुल्ल हिंगे पिछला मैच नहीं खेले थे. उनकी जगह हर्षल पटेल को चांस मिला था, जिनके हाथ कोई विकेट नहीं लगा. अब उन्हें बाहर करके प्रफुल्ल को टीम में लाया जा सकता है. गेंदबाजी अटैक में SRH के पास कप्तान पैट कमिंस, शिवांग कुमार, ईशान मलिंगा भी हैं.

विज्ञापन

कौन होगा इम्पैक्ट प्लेयर?

कौन होगा इम्पैक्ट प्लेयर?5 / 6

सनराइजर्स हैदराबाद ने पिछले मैच में इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में साकिब हुसैन का उपयोग किया था. साकिब ने किफायती गेंदबाजी की थी और वो फिर से इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर खेल सकते हैं. अगर SRH पहले गेंदबाजी करती है, तो हुसैन प्लेइंग 11 में रह सकते हैं और अनिकेत वर्मा इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में खेल सकते हैं.

SRH की संभावित प्लेइंग 11

SRH की संभावित प्लेइंग 116 / 6

अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन, सलील अरोड़ा, नीतीश कुमार रेड्डी, अनिकेत वर्मा, पैट कमिंस, शिवांग कुमार, प्रफुल्ल हिंगे, ईशान मलिंगा (इम्पैक्ट प्लेयर: साकिब हुसैन)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन