Will Pucovski: ऑस्ट्रेलिया के युवा बल्लेबाज विल पुकोवस्की ने रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया है। उन्होंने मात्र 26 साल की उम्र में ही क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला किया है। वो लगातार कनकशन (सिर पर गेंद लगने से होने वाली इंजरी) से परेशान थे। जानकारी के अनुसार, डॉक्टरों की सलाह पर उन्होंने क्रिकेट छोड़ने का फैसला किया है।
भारत के किया था डेब्यू
विल पुकोवस्की ने ऑस्ट्रेलिया के लिए डेब्यू भारत के खिलाफ साल 2021 में किया था। इस मुकाबले में रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह जैसे दिग्गज भी खेले थे। अपने पहले ही टेस्ट मैच में उन्होंने शानदार अर्धशतक बनाया था। वो चोट की वजह से सीरीज से बाहर हो गए थे। इसके बाद वो कभी नेशनल टीम में वापसी नहीं कर पाए थे। मार्च में उन्हें 12वीं बार कनकशन हुआ था। जिसके बाद उनके भविष्य पर सवाल उठ रहे थे।
ये भी पढ़ें: अश्विन ने चुनी IPL की ऑलटाइम प्लेइंग-11 टीम, इस दिग्गज खिलाड़ी को बनाया टीम का कप्तान
मैच के दौरान लग गई थी चोट
दरअसल, मार्च में शेफील्ड शील्ड में क्रिकेट विक्टोरिया के लिए खेलते हुए पुकोवस्की के सिर पर गेंद लग गई थी। जिसके बाद वो मैदान पर गिर गए थे। इसके बाद वो पूरे सीजन से बाहर हो गए थे। इस चोट की वजह से वो लंकाशायर के लिए काउंटी क्रिकेट भी खेल नहीं पाए थे।
जानें कैसा रहा है करियर
अगर पुकोवस्की की बात करें तो उन्होंने 36 फर्स्ट क्लास मैचों में 47।77 के स्ट्राइक रेट से 2350 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने सात शतक और नौ अर्धशतक बना बनाए हैं। वहीं, 14 लिस्ट ए मैचों में उन्होंने एक शतक और दो अर्धशतकों की मदद से 333 रन बनाए हैं। उन्होंने अपने करियर में सिर्फ एक ही टेस्ट मैच में खेला है। इस टेस्ट मैच में उन्होंने एक अर्धशतक बनाया था।
ये भी पढ़ें: अश्विन ने चुनी IPL की ऑलटाइम प्लेइंग-11 टीम, इस दिग्गज खिलाड़ी को बनाया टीम का कप्तान
संबंधित खबरें
IND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
6 mins agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
40 mins agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
1 hr agoIPL 2027: युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के नए असिस्टेंट और बैटिंग कोच
2 hrs agoवर्ल्ड कप 2027 का जबरदस्त क्रेज, 12 दिन में टिकट के लिए आए डेढ़ करोड़ आवेदन
2 hrs agoपैट कमिंस ने तोड़ा टेम्बा बवुमा का अजेय रिकॉर्ड, टेस्ट में मिली पहली हार
2 hrs agoWTC अंक तालिका में बदला समीकरण, न्यूजीलैंड को बिना मैच खेले फायदा
3 hrs agoODI और T20 सीरीज के लिए इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान, 2 स्टार खिलाड़ी बाहर
3 hrs agoस्मृति मंधाना का ICC रैंकिंग में जलवा बरकरार
3 hrs agoRanji Trophy में जडेजा का डबल धमाका. पहले जड़ा शतक, फिर गेंद से मचाई तबाही
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines