Australia vs India 1st Test: टीम इंडिया इन दिनों ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर है। जहां बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में दोनों टीमों को पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। सीरीज का पहला मैच 22 नवंबर को पर्थ में खेला जाएगा। जिसको लेकर भारतीय टीम पर्थ में जमकर प्रैक्टिस कर रही है। दूसरी इस मैच में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल नहीं होने वाले हैं। जहां गिल प्रैक्टिस मैच के दौरान चोटिल हो गए थे तो वहीं रोहित दूसरी बार पिता बने हैं। जिसके बाद भारतीय कप्तान अपनी फैमिली के साथ समय बिता रहे हैं। अब पहले टेस्ट में जसप्रीत बुमराह कप्तानी करते हुए दिखाई दे सकते हैं। अब पहले टेस्ट मैच के सभी सेशन का समय सामने आ चुका है।
ये है तीन सेशन का समय
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला मैच पर्थ में भारतीय समयानुसार सुबह 7:50 बजे शुरू होगा। पहला सेशन 7:50 बजे से 9:50 बजे तक चलेगा, इसके अलावा दूसरा सेशन 10:30 से 12:30 बजे तक होगा। वहीं मैच के आखिरी सेशन का खेल 12:50 से 2:50 तक चलने वाला है। पहले सेशन के बाद दोनों टीमों को 40 मिनट का ब्रेक मिलेगा। इस बार भारतीय फैंस को मैच देखने के लिए सुबह थोड़ा जल्दी उठना पड़ेगा।
टीम इंडिया के लिए कितनी अहम ये सीरीज
भारतीय टीम को हाल ही में घर पर न्यूजीलैंड के हाथों टेस्ट सीरीज में 3-0 से हार का सामना करना पड़ा था। इस सीरीज में भारतीय बल्लेबाजों का प्रदर्शन का बेहद खराब रहा था। विराट कोहली और रोहित शर्मा ने इस सीरीज में सबसे ज्यादा निराश किया। अब ऑस्ट्रेलिया के साथ होने वाली ये टेस्ट सीरीज टीम इंडिया के लिए काफी अहम है।
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में अपने दम पर पहुंचने के लिए टीम इंडिया को बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया को 4-0 से हराना होगा, जो रोहित एंड कंपनी के काफी चुनौती भरा रहने वाला है। दूसरी तरफ कप्तान रोहित पहला मैच मिस कर सकते हैं जिससे टीम इंडिया थोड़ी कमजोर दिख सकती है। अब इस सीरीज में फैंस की नजरें अब विराट कोहली पर रहने वाली है। विराट का चलना बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में काफी जरूरी है।