IPL 2025: ऋषभ पंत ने पहली बार तोड़ी चुप्पी, आखिर क्यों नहीं किया दिल्ली कैपिटल्स ने रिटेन?

IPL 2025 Rishabh Pant: दिल्ली कैपिटल्स से रिलीज होने के बाद ऋषभ पंत को लेकर काफी अटकलें लगाई जा रही थी। जिसके बाद अब पंत का दिल्ली से अलग होने के बाद पहला रिएक्शन सामने आया है।

Rishabh Pant

Rishabh Pant

विज्ञापन

IPL 2025 Rishabh Pant: आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में अब एक सप्ताह से भी कम का समय बचा हुआ है। 24 और 25 नवंबर को मेगा ऑक्शन होने वाला है। इससे पहले सभी टीमें अपने खिलाड़ियों की रिटेंशन लिस्ट जारी कर चुकी है। दिल्ली कैपिटल्स की रिटेंशन लिस्ट ने हर किसी को हैरान कर दिया था क्योंकि फ्रेंचाइजी ने अपने कप्तान ऋषभ पंत को ही रिलीज कर दिया। ऋषभ पंत के दिल्ली से अलग होने को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही है। वहीं अब इस मामले पर ऋषभ पंत ने पहली बार चुप्पी तोड़ी है।

गावस्कर के वीडियो पर पंत का कमेंट

स्टार स्पोर्ट्स ने सोशल मीडिया पर सुनील गावस्कर का एक वीडियो शेयर किया। जिसमें गावस्कर को कहते हुए सुना जा सकता है कि, “नीलामी की गतिशीलता पूरी तरह से अलग है, इसलिए हमें नहीं पता कि यह कैसे होगा, लेकिन मुझे लगता है कि दिल्ली निश्चित रूप से ऋषभ पंत को अपनी टीम में वापस चाहेगी। कभी-कभी जब खिलाड़ी को रिटेन करना होता है, तो खिलाड़ी और फ्रेंचाइजी के बीच फीस के बारे में बात होती है और आप देख सकते हैं कि कुछ खिलाड़ी जिन्हें उनके फ्रेंचाइजी ने रिटेन किया है, वे उनकी कटौती की गई फीस से अधिक पर चले गए हैं।”

विज्ञापन

सुनी गावस्कर के इस वीडियो पर कमेंट करते हुए ऋषभ पंत ने लिखा कि, “मेरा रिटेंशन निश्चित रूप से पैसे की बात नहीं थी, मैं कह सकता हूं।” जिसके बाद काफी हद तक ये साफ होता हुआ दिखाई दे रहा है कि पंत ने पैसों को लेकर दिल्ली का साथ नहीं छोड़ा है।

विज्ञापन

मेगा ऑक्शन में दिखेगा जलवा

अब ऋषभ पंत मेगा ऑक्शन का हिस्सा होने वाले हैं। इस धाकड़ खिलाड़ी पर सभी फ्रेंचाइजियों की नजरें रहने वाली है। कई पूर्व किक्रेटर्स और फैंस का मानना है कि पंत इस बार नीलामी के सारे रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। इसके अलावा पंजाब किंग्स और आरसीबी जैसी टीमें पंत के लिए मेगा ऑक्शन में भिड़ती हुई दिखाई दे सकती हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ