Australia vs India 1st Test: पर्थ टेस्ट में टीम इंडिया रोहित शर्मा के बिना मैदान पर उतर सकती है। इसके अलावा शुभमन गिल भी इंजरी के चलते पहला टेस्ट मैच नहीं खेल पाएंगे। वहीं अब टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन को लेकर काफी अटकलें लगाई जा रही है। वहीं अब पर्थ टेस्ट में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन को लेकर पूर्व भारतीय दिग्गज संजय मांजरेकर ने अपनी राय सामने रखी है। संजय मांजरेकर ने पहले मैच में काफी हैरान कर देने वाली प्लेइंग इलेवन को चुना है। पूर्व दिग्गज ने ओपनिंग से केएल राहुल का पत्ता ही काट दिया है।
ओपनिंग के तौर पर चुनी ये जोड़ी
रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में अटकलें लगाई जा रही है कि यशस्वी जायसवाल के साथ केएल राहुल ओपनिंग करते हुए दिखाई दे सकते हैं। वहीं संजय मांजरेकर ने अपनी प्लेइंग इलेवन में ओपनिंग के तौर पर जायसवाल के साथ केएल राहुल नहीं बल्कि अभिमन्यु ईश्वरन को मौका दिया है। इसके अलावा केएल राहुल को उन्होंने मिडिल ऑर्डर में ही रखा है। ईएसपीएन से बातचीत करते हुए संजय ने कहा कि केएल राहुल को नंबर-6 पर खिलाने की बता कही है। इसके अलावा नंबर-3 पर गिल की जगह ध्रुव जुरेल को चुना है।
ये भी पढ़ें;- AUS vs IND: पर्थ टेस्ट में डेब्यू कर सकता है ये धाकड़ खिलाड़ी, RCB के लिए मचा चुका है धमाल
ध्रुव जुरेल को इंडिया ए टीम में चुना गया था। इस दौरान ऑस्ट्रेलिया ए के साथ खेले गए मैच में जुरेल को नंबर-3 पर बल्लेबाजी करते हुए देखा गया था। नंबर-3 पर बल्लेबाजी करते हुए जुरेल ने शानदार प्रदर्शन भी किया था। इसके अलावा मांजरेकर ने प्लेइंग इलेवन से सरफराज खान का पत्ता काट दिया है। साथ ही पर्थ टेस्ट में संजय दो स्पिन गेंदबाज रवींद्र जडेजा और वाशिंगटन सुंदर के साथ जाना चाहते हैं। इसके अलावा उन्होंने तीन तेज गेंदबाजों के रूप में जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और आकाश दीप को चुना है।
संजय मांजरेकर द्वारा चुनी गई प्लेइंग इलेवन
यशस्वी जायसवाल, अभिमन्यु ईश्वरन, ध्रुव जुरेल, विराट कोहली, केएल राहुल, ऋषभ पंत, वाशिंगटन सुंदर, रवींद्र जडेजा, आकाश दीप, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज।
ये भी पढ़ें;- IPL 2025 मेगा ऑक्शन में इन 5 टीमों को होगी नए कप्तान की तलाश, आगामी सीजन होगा बेहद खास
संबंधित खबरें
John Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
13 mins agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
38 mins agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
1 hr ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
1 hr agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
2 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
2 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
2 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
3 hrs agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
3 hrs agoग्लेन मैक्सवेल ने आधी रात को क्यों लिया संन्यास? बताई वजह
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines