Untitled design (56)

IPL 2025 मेगा ऑक्शन में इन 5 टीमों को होगी नए कप्तान की तलाश, आगामी सीजन होगा बेहद खास

आईपीएल 2025 का मेगा ऑक्शन 24 और 25 नवंबर को सउदी अरब के जेद्दा में होना है। पांच फ्रेंचाइजी इस बार ऑक्शन में नए कप्तान की तलाश करती हुई नजर आएंगी।

IPL 2025 Mega Auction: आईपीएल 2025 का मेगा ऑक्शन इस बार खास होने वाला है। भारत से लेकर कई विदेशी दिग्गज खिलाड़ियों की किस्मत का फैसला 24 और 25 नवंबर को होना है। ऋषभ पंत, श्रेयस अय्यर और केएल राहुल भी इस ऑक्शन में नजर आने वाले हैं। वहीं, टिम डेविड, मिचेल स्टार्क, जोस बटलर के नाम पर भी बड़ी बोली लगनी है। इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन के लिए होने जा रहे ऑक्शन में पांच ऐसी टीमें हैं, जो ऑक्शन में नए कप्तान की तलाश में उतरेंगी।

विज्ञापन

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम डिफेंडिंग चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स का है। पिछले सीजन टीम को चैंपियन बनाने वाले कप्तान श्रेयस अय्यर ने केकेआर से अपनी राहें अलग कर ली हैं। ऐसे में कोलकाता नए कैप्टन की खोज में होगी। वहीं, ऋषभ पंत को रिलीज करने के बाद दिल्ली कैपिटल्स भी नए कप्तान की तलाश करेगी।

विज्ञापन

पंजाब किंग्स ने महज 2 खिलाड़ियों को रिटेन किया है। ऐसे में मजबूत टीम खड़ी करने के साथ-साथ पंजाब के सामने नया कप्तान खोजने की भी चुनौती होगी। फाफ डू प्लेसी से नाता तोड़ चुकी आरसीबी और लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम भी मेगा ऑक्शन में अपने नए कप्तान की तलाश करती हुई नजर आएंगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ