हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

750 गेंदों में खत्म हुआ ऑस्ट्रेलिया-बांग्लादेश टेस्ट, बना इतिहास का चौथा सबसे छोटा मैच, देखें टॉप-5 लिस्ट

AUS vs BAN: ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच मैके में खेला गया दूसरा टेस्ट मैच महज दो दिनों के अंदर समाप्त हो गया. इस मैच में कुल सिर्फ 750 गेंदें फेंकी गई और ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को एक पारी और 51 रन से करारी शिकस्त दी.

विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया-बांग्लादेश टेस्ट बना इतिहास का चौथा सबसे छोटा मैच (PIC Credit - AI)

Australia vs Bangladesh Test: ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच मैके में खेला गया दूसरा टेस्ट मैच महज दो दिन के अंदर सिर्फ 750 गेंदों में समाप्त हो गया. इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने बांग्लादेश को एक पारी और 51 रन से हराकर दो मैचों की टेस्ट सीरीज को 1-1 से बराबरी पर खत्म किया. इस मैच में गेंदबाजों का पूरी तरह दबदबा देखने को मिला और कुल 30 विकेट गिरे. वहीं, ऑस्ट्रेलिया-बांग्लादेश के बीच खेला गया ये टेस्ट मैच इतिहास के सबसे कम गेंदों पर खत्म होने वाले मुकाबलों में शामिल हो गया है.

बांग्लादेश की टीम दोनों पारियों में 100 रन से पहले हुई ढेर

मैके ग्रेट बैरियर रीफ एरिना में खेले गए इस टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर बांग्लादेश को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया था, जो मेजबान टीम के लिए सही साबित भी हुआ. बांग्लादेश की पूरी टीम पहली पारी सिर्फ 64 रन पर सिमट गई. इसके जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पहली पारी में 210 रन बनाकर 146 रनों की महत्वपूर्ण की बढ़त हासिल कर ली. वहीं, बांग्लादेशी टीम दूसरी पारी में भी ताश के पत्तों की तरह ढह गई और सिर्फ 95 रन पर ऑलआउट हो गई.

इस तरह ऑस्ट्रेलिया ने दो दिनों के अंदर ही एक पारी और 51 रनों से मुकाबला अपने नाम कर लिया. इस टेस्ट मैच में कुल सिर्फ 750 गेंदें फेंकी गईं. इसी के साथ यह इतिहास का चौथा सबसे छोटा टेस्ट मैच बन गया. इतना ही नहीं, यह ऑस्ट्रेलिया में अब तक का दूसरा सबसे छोटा टेस्ट मैच रहा. इससे पहले ऑस्ट्रेलियाई धरती पर छोटा टेस्ट 1932 में ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच मेलबर्न में खेला गया था, जो 656 गेंदों में समाप्त हुआ था.

विज्ञापन

टेस्ट इतिहास के सबसे छोटे पूरे हुए मुकाबले (गेंदों के हिसाब)

  • भारत बनाम साउथ अफ्रीका, केपटाउन, 2024 – 642 गेंदें
  • ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका, मेलबर्न, 1932 – 656 गेंदें
  • वेस्टइंडीज बनाम इंग्लैंड, ब्रिजटाउन, 1935 – 672 गेंदें
  • ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश, मैके, 2026 – 750 गेंदें
  • इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया, मैनचेस्टर, 1888 – 788 गेंदें

ये भी पढ़ें- AUS vs BAN: ऑस्ट्रेलिया ने सिर्फ 2 दिन में जीता टेस्ट, इन 3 खिलाड़ियों ने दिलाई ऐतिहासिक जीत

मिचेल स्टार्क ने बरपाया कहर

ऑस्ट्रेलिया की इस जीत के सबसे बड़े हीरो अनुभवी तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क रहे, जिन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में कुल 10 विकेट अपने नाम किए. स्टार्क ने मैच की पहली पारी में 6 विकेट झटके और दूसरी पारी में 4 विकेट हासिल किए. इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द सीरीज के अवॉर्ड से नवाजा गया. स्टार्क के अलावा, बांग्लादेश के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज शोरिफुल इस्लाम ने शानदार गेंदबाजी करते हुए पहली पारी में 7/48 के आंकड़े दर्ज किए.

ये भी पढ़ें- वुमेंस एशिया कप 2026 में भारत और पाकिस्तान का कब होगा मुकाबला? नोट कर लीजिए तारीख

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola