AUS vs BAN 1st Test Day-2 Report: ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है. सीरीज का पहला मुकाबला 13 अगस्त से खेला जा रहा है. दूसरे दिन का खेल खत्म हो चुका है. बांग्लादेश ने दूसरा दिन भी अपने नाम किया. बांग्लादेश के खिलाड़ियों ने शानदार बल्लेबाजी की और ऑस्ट्रेलिया को पूरे दिन बैकफुट पर रखा. बांग्लादेश दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 151 रनों की बढ़त हासिल कर चुकी है.
198 रनों पर सिमटी थी बांग्लादेश
पहले दिन बांग्लादेश के गेंदबाजों ने ऑस्ट्रेलिया को 53 ओवर में ही 198 रनों पर ऑलआउट कर दिया था. ऑस्ट्रेलिया की ओर से सबसे ज्यादा रन स्टीव स्मिथ ने बनाए थे. उन्होंने 109 गेदों में 71 रनों की पारी खेली थी. वहीं बांग्लादेश की ओर से हसन महमूद ने 17 ओवर में 55 रन खर्च कर 6 विकेट लिए थे. उनके अलावा तस्कीन अहमद और इबादत हुसैन को 2-2 सफलता मिली थी.
ये भी पढ़ें: AUS vs BAN: स्टीव स्मिथ ने रच दिया इतिहास
दूसरे दिन भी बांग्लादेश बनाया दबाव
दूसरे दिन का खेल भी बांग्लादेश ने अपने नाम कर लिया. बांग्लादेश की ओर से दूसरे दिन तंजीद हसन ने 197 गेंदों में 101 रनों की पारी खेली थी. उन्होंने 8 चौके और 1 छक्का लगाया था. इसके अलावा मोमिनुल हक ने भी 95 गेंदों में 49 रन बनाए थे. वहीं कप्तान नजमुल हुसैन शांतो ने भी शानदार बल्लेबाजी की और 126 गेंदों में 84 रन बनाए. उन्होंने 7 चौके के अलावा 1 छक्का अपने नाम किया. लिटन दास खासा प्रभावित नहीं कर सके और बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए. वहीं,मुश्फिकुर रहीम ने 55 गेंदों में 36 रनों का योगदान दिया. बांग्लादेश 110 ओवर में दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 351/6 रन बना चुकी है. बांग्लादेश ने अब तक पहली पारी में 153 रनों की बढ़त हासिल कर चुकी है. मेहदी हसन मिराज 73 गेंदों में 32 और हसन महसमूद 76 गेंदों में 13 रन बनाकर नाबाद हैं. तीसरे दिन दोनों खिलाड़ियों से खासा उम्मीदे हैं.
ये भी पढ़ें: 41 साल के मोहम्मद नबी का कहर, 11 गेंदों में नहीं दिया एक भी रन, झटके 4 विकेट
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
1 hr agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
1 hr agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
2 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
2 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
3 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
3 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
4 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
4 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
4 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines