India vs Australia 4th Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज 1-1 की बराबरी पर है। तीसरा मैच गाबा में ड्रॉ रहा था, जिसके बाद अब चौथा मैच मेलबर्न और पांचवां सिडनी में खेला जाएगा। इन दोनों मैचों के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम का ऐलान हो चुका है। दोनों मैचों के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम में तीन बड़े बदलाव देखने को मिले हैं। वहीं एक खिलाड़ी को ऑस्ट्रेलिया के लिए टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू करने का मौका मिलने वाला है।
इन 3 खिलाड़ियों की पहली बार सीरीज में हुई एंट्री
आखिरी दो टेस्ट मैचों के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम में तीन खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। जिसमें एक 19 साल का सलामी बल्लेबाज भी शामिल हैं, जो अपना टेस्ट डेब्यू करता हुआ दिखाई देने वाला है। जी हां हम बात कर रहे हैं सैम कोंस्टस की। इस खिलाड़ी ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में अपनी शानदार बल्लेबाजी से काफी इंप्रेस किया है। इसके अलावा झाई रिचर्डसन और सीन एबॉट को भी टीम में शामिल किया गया है।
ये भी पढ़ें:- पाकिस्तान ने साउथ अफ्रीका में रचा इतिहास, भारत को पछाड़ बन गई पहली ऐशियाई टीम
झाई रिचर्डसन की ऑस्ट्रेलिया टीम में वापसी लगभग 2 साल के बाद हुई है। आखिरी बार उनको साल 2021-22 में खेली गई एशेज सीरीज में देखा गया था। इसके अलावा ब्यू वेबस्टर को फिर से टीम में शामिल किया गया, इससे पहले इस खिलाड़ी को एडिलेड टेस्ट के लिए भी टीम में शामिल किया गया था।
इन 2 खिलाड़ियों को हुई छुट्टी
सीरीज के पहले तीन मैचों में उस्मान ख्वाजा के साथ नाथन मैकस्वीनी को ओपनिंग करते हुए देखा गया था। लेकिन अभी तक पूरी सीरीज में इस खिलाड़ी का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था, जिसके चलते अब नाथन मैकस्वीनी को टीम से ड्रॉप कर दिया गया है। दूसरी तरफ गाबा टेस्ट के दौरान तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड चोटिल हो गए थे, जिसके चलते उनको गाबा टेस्ट के बीच ही अस्पताल जाना पड़ा था। अब आखिरी दो मैचों से हेजलवुड भी बाहर रहने वाले हैं।
ऑस्ट्रेलिया टीम का स्क्वॉड
उस्मान ख्वाजा, सैम कोंस्टस, स्टीव स्मिथ, ट्रेविस हेड, मिचेल मार्श, ऐलेक्स कैरी, मार्नस लाबुशेन, नाथन लियोन, पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, सीन एबॉट, झाई रिचर्डसन, ब्यू वेबस्टर, स्कॉट बौलेंड, जोश इंग्लिश।
ये भी पढ़ें:- IND vs AUS: बॉक्सिंग डे टेस्ट को लेकर ऑस्ट्रेलिया टीम में बड़ा बदलाव! मैच विनर खिलाड़ी को मिलेगा मौका
संबंधित खबरें
11 चौके, 3 छक्के... ध्रुव जुरेल ने जड़ा शतक, टीम इंडिया के लिए खुशखबरी
38 mins agoपांचवें T20I में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 से बाहर हो सकते हैं ये 3 खिलाड़ी
1 hr agoपाकिस्तान ने श्रीलंका को हराकर जीता ट्राई नेशन सीरीज का फाइनल
2 hrs agoविजय हजारे ट्रॉफी में फिर दिखेगा Rohit Sharma का जलवा
10 hrs agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
11 hrs agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले CSK इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
11 hrs agoन्यूजीलैंड में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड
11 hrs agoदूसरे दिन इन 5 इंडिया ए के खिलाड़ियों पर होंगी नजरें, करनी होगी वापसी
12 hrs agoIND vs NZ: हार के बाद इन 3 खिलाड़ियों की होगी भारत की प्लेइंग 11 से छुट्टी?
12 hrs agoICC Test Ranking: 10 साल बाद नंबर-1 बनी साउथ अफ्रीका, AUS को लगा झटका
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines