Moises Henriques Retirement: आस्ट्रेलियाई घरेलू क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले मोइसेस हेनरिक्स ने न्यू साउथ वेल्स और सिडनी सिक्सर्स से संन्यास का ऐलान कर दिया है. इसी के साथ हेनरिक्स के 22 साल का ऑस्ट्रेलियाई घरेलू करियर का अंत हो गया. उन्होंने बीग बैश लीग (BBL) 16 के लिए अनुबंध न मिलने के बाद संन्यास लेने का फैसला किया है. मोइसेस ऑस्ट्रेलिया के लिए तीनों फॉर्मेट में खेल चुके हैं. लेकिन अब वह अगले महीने 2028 टी20 वर्ल्ड कप के लिए यूरोपीय क्वालीफाइंग टूर्नामेंट में अपने स्वदेश पुर्तगाल के लिए खेलते हुए नजर आएंगे.
मोइसेस हेनरिक्स ने लिया संन्यास
39 वर्षीय मोइसेस हेनरिक्स ने ऑस्ट्रेलिया घरेलू क्रिकेट से संन्यास ले लिया है. मोइसेस ने न्यू साउथ वेल्स और सिक्सर्स के लिए सभी फॉर्मेट में कुल 420 मैच खेले हैं और ऑस्ट्रेलियाई घरेलू क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी हैं. उन्होंने एक साल पहले फर्स्ट क्लास क्रिकेट को अलविदा कह दिया था. इससे पहले उन्होंने बीबीएल 2025-26 में सिक्सर्स को फाइनल तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई थी, लेकिन उन्हें अगले सीजन के लिए अनुबंध नहीं मिला. इसके अलावा, फरवरी में उनकी पीठ की सर्जरी भी हुई थी, जिसके बाद उन्होंने संन्यास लेने का फैसला किया.
अब वह अगले महीने 2028 टी20 वर्ल्ड कप के लिए यूरोपीय क्वालीफाइंग टूर्नामेंट में अपने पुर्तगाल के लिए खेलेंगे, जहां उनका जन्म हुआ था. इसके अलावा, वो विदेशी लीगों के लिए भी उपलब्ध रहेंगे और अगस्त में शुरू होने वाली नई 6-टीम यूरोपीय टी20 टूर्नामेंट में ग्लासगो कॉस्मिक के लिए खेलते हुए नजर आएंगे.
ये भी पढ़ें- ‘फाइनल छीन लिया’, FIFA World Cup 2026 में इंग्लैंड की हार से सदमे में WWE रेसलर, बयां किया अपना दर्द
हेनरिक्स का क्रिकेट करियर
पुर्तगाल में जन्मे मोइसेस हेनरिक्स बचपन में अपने परिवार के साथ ऑस्ट्रेलिया आ गए थे और वहीं उन्होंने क्रिकेट में अपनी पहचान बनाई. महज 17 साल की उम्र में हेनरिक्स को न्यू साउथ वेल्स (NSW) ने साइन किया था. उन्होंने न्यू साउथ वेल्स के लिए सभी प्रारूपों में 420 मुकाबले खेले, जिनमें 110 फर्स्ट क्लास, 112 लिस्ट-ए और 198 टी20 मैच शामिल हैं. अपने करियर के दौरान उन्होंने क्रिकेट न्यू साउथ वेल्स की टीम के साथ 14 प्रमुख ट्रॉफियां जीतीं.
इसके अलावा, उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए टेस्ट, वनडे और टी20 तीनों अंतरराष्ट्रीय प्रारूपों में खेला. हेनरिक्स ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 4 टेस्ट, 16 वनडे और 24 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले, जिसमें उन्होंने क्रमश: 164, 117 और 355 रन बनाए. इसके अलावा, गेंदबाजी में उन्होंने तीनों फॉर्मेट मिलाकर कुल 17 विकेट हासिल किए.
ये भी पढ़ें- लियोनेल मेसी बने नंबर-1, फिर भी ‘गोल्डन बूट’ नहीं हुआ पक्का, इस खिलाड़ी से मिल रही कड़ी टक्कर
संबंधित खबरें
NZ के खिलाफ रोहित शर्मा बने नए 'सिक्सर किंग', अफरीदी का तोड़ा रिकॉर्ड
39 mins agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, तोड़ा रिकी पोंटिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड
1 hr agoपंजाब किंग्स की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
2 hrs agoटीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को उसके घर में 134 पर ढेर कर रचा इतिहास
2 hrs agoगुरनूर बरार ने बरपाया कहर, एक ही ओवर में फिलिप्स और लैथम को किया ढेर
3 hrs agoमोहम्मद शमी के बाद ये 3 तेज गेंदबाज भी ले सकते हैं संन्यास का फैसला
4 hrs ago8 साल बाद 'सैंडपेपर कांड' पर उस्मान ख्वाजा का बड़ा खुलासा
4 hrs agoमोहम्मद शमी ने क्यों 6 नवंबर को किया टेस्ट से संन्यास का ऐलान?
5 hrs agoमोहम्मद शमी के संन्यास पर भावुक हुए भारतीय बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्कल
5 hrs agoयशस्वी जायसवाल ने लगातार दूसरी पारी में जड़ा धमाकेदार शतक
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines