हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

AUS vs BAN: ऑस्ट्रेलिया पर हार का खतरा, दोहराना होगा 16 साल पुराना इतिहास

AUS vs BAN: ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है. सीरीज का पहला मैच डार्विन में खेला जा रहा है. इस मैच में ऑस्ट्रेलिया काफी पीछे है और उसपर हार का खतरा मंडरा रहा है. अब ऑस्ट्रेलिया को ये मैच जीतने के लिए 16 साल पुराना इतिहास दोहराना होगा.

विज्ञापन
Image Credit: X

AUS vs BAN: ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज जारी है. पहला मुकाबला 13 अगस्त से खेला जा रहा है. दो दिन का खेल खत्म हो चुका है. दोनों ही दिन बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को बैकफुट पर रखा. बांग्लादेश दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 153 रनों की मजबूत बढ़त हासिल कर ली है. टीम के पास अब भी 4 विकेट शेष है. ऑस्ट्रेलिया पर अब हार का खतरा मंडरा रहा है. कंगारुओं को अब ये मैच जीतने के लिए 16 साल पुराना इतिहास दोहराना होगा.

ऑस्ट्रेलिया को दोहराना होगा 16 साल पुराना इतिहास

ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 100 रनों से अधिक पीछे रहने के बाद पिछले 15 साल में कोई भी टेस्ट मैच नहीं जीता है. साल 2010 में पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 100 से अधिक रनों से पिछड़ने के बाद टेस्ट मैच जीता था. अब बांग्लादेश के खिलाफ भी ऑस्ट्रेलिया को ऐसा ही कुछ करना होगा और 16 साल पुराने इतिहास को दोहराना होगा. हालांकि ये इतना भी आसान नहीं होने वाला है, क्योंकि अब तक बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को लगभग सभी सेशन में बैकफुट पर ही रखा है.

हसन महमूद ने छुड़ाए पसीने

बांग्लादेश के तेज गेंदबाज हसन महमूद ने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों के नाक में दम कर दिया. उन्होने पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया को 53 ओवर में 198 रनों पर ऑलआउट करने में अहम किरदार प्ले किया. महमूद ने शानदार गेंदबाजी की और 17 ओवर में 3 मेंडन ओवर फेंककर 55 रन खर्च करते हुए 6 बल्लेबाजों को अपना शिकार बना लिया. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज ट्रेविस हेड, जेक वेदरल्ड, स्टीव स्मिथ और कप्तान पैट कमिंस को अपने जाल में फंसाया था.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: AUS vs BAN: स्टीव स्मिथ ने रच दिया इतिहास

153 रनों की शानदार बढ़त

198 रनों पर ऑस्ट्रेलिया को ऑलआउट करने के बाद बांग्लादेश ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 110 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 351 रन बना दिए हैं. दूसरे दिन बांग्लादेश के लिए तंजीद हसन ने 101 रनों की शानदार पारी खेली और वह ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर टेस्ट में बांग्लादेश के लिए शतक ठोकने वाले पहले खिलाड़ी भी बने. उनके अलावा कप्तान नजमुल हुसैन शांतो ने 126 गेंदों में 84 रनों की पारी खेली.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: 41 साल के मोहम्मद नबी का कहर, 11 गेंदों में नहीं दिया एक भी रन, झटके 4 विकेट

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola