AUS vs SL: ऑस्ट्रेलिया को श्रीलंका के बीच 29 जनवरी से टेस्ट सीरीज खेलनी है। इस सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलिया को एक बड़ा झटका लगा है। सीनियर तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड के पिंडली की चोट और साइड स्ट्रेन के कारण दौरे से बाहर हो सकते है। उन्हें भारत के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी सीरीज के तीसरे टेस्ट के दौरान पिंडली में चोट लग गई थी। इस चोट की वजह से वो बचे हुए दो टेस्ट मैच भी नहीं खेल पाए थे।
श्रीलंका के खिलाफ सीरीज से बाहर हो सकते है हेजलवुड
सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड की रिपोर्ट के अनुसार, जोश हेजलवुड की श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट मैच खेलने की संभावना नहीं है। चयनकर्ता जल्द ही इसको लेकर अंतिम फैसला ले सकते हैं। ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट इस समय उनकी फिटनेस को लेकर कोई भी खतरा नहीं लेना चाहता है। फ्यूचर में ऑस्ट्रेलिया को चैंपियंस ट्रॉफी, विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल और एशेज सीरीज खेलनी है। ऐसे में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया इन मैचों के लिए फिट रखना चाहता है।
कमिंस भी नहीं होंगे इस टीम का हिस्सा
श्रीलंका दौरे से पहले ही ऑस्ट्रेलिया के नियमित कप्तान पैट कमिंस बाहर हो गए है। वो जल्द ही पिता बनाने वाले हैं। इस वजह से वो इस दौरा का हिस्सा नहीं होंगे। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया का तेज गेंदबाजी आक्रमण काफी कमजोर हो गया है। कमिंस और हेजलवुड के ना होने पर स्टार्क और नाथन लियोन पर ज्यादा जिम्मेदारी आ गई है। वहीं, कमिंस के ना होने पर स्टीव स्मिथ को टीम की कमान मिल सकती है। वो इस समय टीम के उपकप्तान भी हैं।
ये भी पढ़ें:- तलाक की खबरों के बीच चहल का छलका ‘दर्द’, नई इंस्टाग्राम स्टोरी आई सामने
टीम में हो सकते हैं तीन स्पिनर्स
श्रीलंका की पिच में आमतौर पर स्पिनर्स को मदद मिलती है। जिससे नाथन लियोन पर काफी जिम्मेदारी होगी, जिन्होंने तीन साल पहले गॉल में ऑस्ट्रेलिया के आखिरी टेस्ट के दौरान 64 ओवर गेंदबाजी की थी। उनके अलावा टीम में ऑफ स्पिनर टॉड मर्फी और बाएं हाथ के स्पिनर मैथ्यू कुहनेमैन को लियोन के बैकअप के रूप में शामिल किया जा सकता है।
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड दौरे से पहले आई बुरी खबर, स्टार भारतीय क्रिकेटर चोटिल
1 hr agoअगरकर के कारण विराट कोहली ने टेस्ट से लिया रिटायरमेंट? वसीम जाफर का बयान
1 hr agoन्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए टीम इंडिया में ये 3 खिलाड़ी हो सकते हैं शामिल
2 hrs agoकब और कहां खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें डिटेल्स
3 hrs agoक्रिकेट का सबसे अनोखा इत्तेफाक! छक्का खाते ही विकेट लेते हैं नमन धीर
4 hrs agoवैभव सूर्यवंशी की वापसी पक्की! संजू के फ्लॉप होने के बाद खुला रास्ता
5 hrs agoतीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
12 hrs agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
13 hrs agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
13 hrs agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines