BAN vs AUS: दूसरे टी-20 में बांग्लादेश को हराकर ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज पर जमाया कब्जा, मैट रेनशो बने जीत के असली हीरो

ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है. सीरीज का दूसरा मुकाबला ऑस्ट्रेलिया ने अपने नाम किया और सीरीज पर कब्जा जमा लिया.

BAN vs AUS: Image Credit/ X

BAN vs AUS: Image Credit/ X

BAN vs AUS: ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम इन दिनों बांग्लादेश दौरे पर है, जहां पर 3 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जा रही है. दूसरा मुकाबला 19 जून को खेला गया. ऑस्ट्रेलिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बांग्लादेश को 7 रनों से हराया और सीरीज पर कब्जा जमा लिया. इससे पहले 3 मैचों की खेली गई वनडे सीरीज को बांग्लादेश ने अपने नाम किया था. लेकिन अब ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को चारों खाने चित करते हुए दमदार वापसी की है. तीसरे मैच में मैट रेनशो जीत के असली हीरो बने.

विज्ञापन

मैट रैनशो ने संभाला मोर्चा

पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतरी ऑस्ट्रेलिया ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 196 रन बनाए थे. सलामी बल्लेबाज जोश इंग्लिस ने 6 गेंदों में 11 रन बनाए, जबकि कप्तान मिचेल मार्श ने 19 गेंदों में 20 रनों की पारी खेली थी. दोनों अपनी टीम के लिए बतौर सलामी बल्लेबाज खासा कमाल नहीं कर पाए. वहीं, तीसरे नंबर पर कूपर कोनोली ने 1 रन बनाए और आउट होकर पवेलियन लौटे. इसके बाद नंबर 4 पर मैट रैनशो ने कमाल की बल्लेबाजी की. उन्होंने 52 गेंदों में 89 रनों की पारी खेली, जिसमें 4 चौके के अलावा 5 छक्के शामिल थे. इसके अलावा टिम डेविड ने 26 गेंदों में 45 रनों की पारी खेली थी. उन्होंने भी टीम के लिए अहम योगदान निभाया.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: इन 8 भारतीय खिलाड़ियों का ODI वर्ल्ड कप 2027 में चयन लगभग तय! 

बांग्लादेश की ऐसी रही बल्लेबाजी

बांग्लादेश की ओर से तंजीद हसन ने 15 गेंदों में 30 रन बनाए, जबकि सैफ हसन ने 33 गेंदों में 42 रनों की पारी खेली थी. इसके बाद सौम्य सरकार ने 9 गेंदों में 15 रन बनाए. इसके अलावा प्रवेज हुसैन ने 22 गेंदों में 36 रन बनाए. वहीं कप्तान तौहीद ह्रिदोय ने 22 गेंदों में 35 रनों की पारी खेली. इस तरह बांग्लादेश 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 189 रन ही बना सकी.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: IPL 2027 से पहले ऋषभ पंत बदलेंगे अपनी टीम! लखनऊ सुपरजायंट्स नहीं इस फ्रेंचाइजी के लिए मचा सकते हैं धमाल

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ