SA vs AUS, Matt Renshaw breaks Virat Kohli Record: ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम इस समय साउथ अफ्रीका के दौरे पर है, जहां दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है. डरबन में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज मैट रेनशॉ में मुश्किल स्थिति में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 190 रनों की बेहतरीन पारी खेली. उन्होंने 397 गेंदों का सामना किया और इस दौरान 21 चौके और एक छक्का भी लगाया. इस पारी के साथ रेनशॉ ने न सिर्फ ऑस्ट्रेलिया को 390 रनों के मजबूत स्कोर तक पहुंचाया, बल्कि भारतीय दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली का एक 10 साल पुराना रिकॉर्ड भी तोड़ दिया.
मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही और टीम ने 124 रन पर 6 विकेट गंवा दिए. इस मुश्किल स्थिति में 5वें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए मैट रेनशॉ ने पारी को संभाला और पहली पारी में 397 गेंदों पर 190 रनों की पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 21 चौके और एक छक्का भी जड़ा. यह रेनशॉ के टेस्ट करियर का सर्वोच्च स्कोर रहा. इस पारी के दौरान उन्होंने ज्यादातर पुछल्ले बल्लेबाजों के साथ साझेदारी की.
रेनशॉ ने नंबर-8 से 11 तक के बल्लेबाजों के साथ बल्लेबाजी करते हुए 174 रन जोड़े. इसी के साथ वह पुछल्ले बल्लेबाजों के साथ बल्लेबाजी करते हुए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए. इस मामले में उन्होंने विराट कोहली का का रिकॉर्ड तोड़ दिया. कोहली ने 2016 में यह रिकॉर्ड अपने नाम किया था, जब उन्होंने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ 235 रनों की पारी के दौरान पुछल्ले बल्लेबाजों के साथ बल्लेबाजी करते हुए 171 रन बनाए थे. हालांकि, अब रेनशॉ ने कोहली को पीछे छोड़ दिया है.
ये भी पढ़ें- IND A vs AUS A: रजत पाटीदार समेत 3 भारतीय स्टार खिलाड़ी हुए फेल, ऑस्ट्रेलिया A के खिलाफ नहीं दिखा दम
दोहरे शतक से चूके मैट रेनशॉ
मैट रेनशॉ जब बल्लेबाजी करने उतरे थे, तब ऑस्ट्रेलिया ने 124 रन के स्कोर पर 6 विकेट गंवा दिए थे. इसके बाद रेनशॉ ने एक छोर से पारी को संभाले रखा और निचले क्रम के बल्लेबाजों के साथ मिलकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया. रेनशॉ ने ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस के साथ 86 रनों की साझेदारी की, जबकि मिचेल स्टार्क के साथ 20 रन जोड़े. वहीं, उन्होंने नाथन लियोन के साथ 9वें विकेट के लिए 134 रनों की साझेदारी की और फिर जोस हेजलवुड के साथ 26 रन जोड़े.
रेनशऑ ने 9 साल बाद टेस्ट क्रिकेट में शतक लगाया. हालांकि, वह दोहरा शतक लगाने से 10 रन से चूक गए और 190 रन बनाकर साइमन हार्मर की गेंद पर आउट हो गए. उनकी इस पारी के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 390 रन बनाए. वहीं, साउथ अफ्रीका की ओर से वियान मुल्डर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए सबसे ज्यादा चार विकेट चटकाए. उनके अलावा, मार्को यानसन ने 3 विकेट और एनरिक नॉर्खिया ने दो विकेट हासिल किए.
संबंधित खबरें
पहले वनडे में होगी भारत की कड़ी परीक्षा, ऑकलैंड के आंकड़ों ने बढ़ाई टेंशन
10 mins agoअफगानिस्तान प्रीमियर लीग में खेल सकते हैं 3 भारतीय खिलाड़ी
43 mins agoन्यूजीलैंड से लगातार दो हार के बाद भारत को T20I रैंकिंग में भारी नुकसान
53 mins ago2 कप्तान, 2 टीमें... वनडे सीरीज के लिए कैसा है टीम इंडिया का स्क्वाड?
1 hr agoसिराज OUT, अर्शदीप IN… पहले वनडे के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
2 hrs agoICC ने पाकिस्तान पर लगाया जुर्माना, ट्राई नेशन सीरीज फाइनल में हुई गलती
2 hrs agoफ्री में कहां देखें विराट-रोहित का कमबैक मैच? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
2 hrs agoमुकेश कुमार की घातक गेंदबाजी, न्यूजीलैंड A के खिलाफ झटके 5 विकेट
4 hrs agoIPL ऑक्शन से पहले 14.2 करोड़ के प्रशांत वीर को रिलीज कर सकती है CSK
4 hrs agoइंग्लैंड के खिलाफ ODI और T20I सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines