WTC Final 2025: विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025 फाइनल में साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया की टीमें आमने सामने हैं। 11 जून से लंदन के लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में मुकाबला खेला जा रहा है। वहीं दूसरी ओर भारत के अहमदाबाद में 12 जून को प्लेन क्रैश हुआ, जिसमें 250 से अधिक लोगों के मारे जान की खबर सामने आई है। वहीं कई लोग घायल भी हुए हैं। इस घटना ने केवल भारत को ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया को हैरत में डाल दिया। अब इसी घटना पर साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलियाई टीम ने दरियादिली दिखाई है।
साउथ अफ्रीका-ऑस्ट्रेलिया ने दिखाया बड़ा दिल
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025 का फाइनल 11 जून से खेला जा रहा है। 13 जून को मुकाबले का तीसरा दिन है। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम और साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम अहमदाबाद प्लेन क्रैश मामले पर अपना दुख पूरी दुनिया के सामने जताया और मैच में सभी खिलाड़ी काली पट्टी बांधकर उतरे। हालांकि सिर्फ खिलाड़ी ही नहीं बल्कि अंपायर्स भी इस घटना दुख जताते हुए काली पट्टी बांधकर मैदान पर उतरे। ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका टीम के इस फैसले की प्रशंसा दुनिया में हो रही है, खासकर भारत में।
दूसरे खिताब पर ऑस्ट्रेलिया की निगाहें
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया की नजरें दूसरे खिताब पर हैं। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल 2023 में भारत को हराकर खिताब पर कब्जा जमाया था। वहीं साउथ अफ्रीका की बात करें तो टीम पहली बार WTC फाइनल में पहुंची है। WTC इतिहास का तीसरा फाइनल खेला जा रहा है। पहली बार साल 2021 में इस खिताब को न्यूजीलैंड ने भारत को हराकर जीता था। हालांकि देखना दिलचस्प होगा कि तीसरे WTC फाइनल पर किस टीम का कब्जा होता है।