AUS vs IND: इंडिया A ऑस्ट्रेलिया का दौरा करने वाली है, जहां पर 2 टेस्ट मैच की सीरीज खेली जाएगी। इस सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट बोर्ड ने ऑस्ट्रेलिया A टीम का ऐलान कर दिया है। टीम में कई युवा खिलाड़ियों के अलावा सीनियर खिलाड़ियों को भी मौका दिया गया है। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल 2025 में भारत के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करने वाले स्कॉट बोलैंड की टीम में वापसी हुई है।
31 अक्टूबर से आगाज
ऑस्ट्रेलिया A बनाम इंडिया A के बीच 2 टेस्ट मैच की सीरीज का पहला मैच 31 अक्टूबर से खेला जाएगा,जबकि दूसरा मैच 7 नवंबर से 10 नवंबर के बीच मेलबर्न में खेला जाएगा। टेस्ट सीरीज चार दिन की होने वाली है। ऑस्ट्रेलिया ने अपनी टीम के स्क्वाड का ऐलान कर दिया है, जबकि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने इंडिया A टीम का ऐलान नहीं किया है। माना जा रहा है कि इंडिया A के लिए रुतुराज गायकवाड़ को कप्तानी दी जा सकती है। क्रिकबज की रिपोर्ट की मानें तो बोर्ड गायकवाड़ को ही कप्तान के रूप में देख रही है। उनके अलावा रणजी ट्रॉफी में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी इंडिया A में मौका मिलने की उम्मीद है।
स्कॉट बोलैंड की वापसी से मजबूत हुआ ऑस्ट्रेलिया A
तेज गेंदबाज स्कॉट बोलैंड ने ऑस्ट्रेलिया के लिए आखिरी बार साल 2023 में खेला था। इसके बाद उन्हें टेस्ट टीम में जगह नहीं दी गई। बोलैंड ने भारत के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने भारतीय गेंदबाजों को खूब परेशान भी किया था। पहली पारी में बोलैंड ने 2 विकेट अपने नाम किए थे। वहीं दूसरी पारी में उन्होंने 4 विकेट झटके थे, जिसमें शुभमन गिल, विराट कोहली, रवींद्र जडेजा और मोहम्मद सिराज का विकेट शामिल था। बोलैंड के धांसू स्पेल ने ऑस्ट्रेलिया को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का खिताब जीतने में मदद की थी।
ऑस्ट्रेलिया A टीम का दल
नाथन मैकस्वीनी (कप्तान), कैमरून बैनक्रॉफ्ट, स्कॉट बोलैंड जॉर्डन बकिंघम, कूपर कोनोली, ओली डेविस, मार्कस हैरिस, सैम कोन्स्टास, नाथन मैकएंड्रू, माइकल नेसर, टॉड मर्फी, फर्गस ओ नील, जिमी पीरसन, जोश फिलिप, कोरी रोचिसिओली, मार्क स्टेकेटी, ब्यू वेबस्टर।
ये भी पढ़ें: Video: न्यूजीलैंड के खिलाफ ये हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग XI में जगह, जानें सरफराज या राहुल में किसे मिलेगा मौका
संबंधित खबरें
भारत के खिलाफ ODI सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने किया टीम का ऐलान
55 mins agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-वेस्टइंडीज के बीच तीसरा T20I?
1 hr agoदोहरे शतक से चूके मैट रेनशॉ, 9 साल का सूखा खत्म कर रच डाला इतिहास
1 hr agoरणजी ट्रॉफी 2026-27 का पहला मैच नहीं खेलेंगे शुभमन गिल
2 hrs agoआज से होगा रणजी ट्रॉफी का आगाज, जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
10 hrs agoटीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर की रेस में सामने आए 3 बड़े नाम
11 hrs agoवैभव सूर्यवंशी में दिखती है सहवाग को अपनी झलक, दिया बड़ा बयान
11 hrs agoइंदौर में होगी रनों की बारिश या गेंदबाजों का चलेगा जादू? जानें पिच का हाल
12 hrs ago'बॉलिंग मशीन ही लगा दो…' 250 चेज होने पर भड़के युजवेंद्र चहल
13 hrs ago‘मेरा नुकसान नहीं’, भारतीय टीम में नजरअंदाज होने पर शमी का दो टूक बयान
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines