AUS vs WI Test Series: ऑस्ट्रेलिया को हाल ही में आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में साउथ अफ्रीका के हाथों 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी बेहद खराब रही थी। जिसके बाद अब वेस्टइंडीज के साथ होने वाली टेस्ट सीरीज से पहले टीम में 2 बड़े बदलाव देखने को मिले है।
ये 2 खिलाड़ी रहेंगे बाहर
डब्ल्यूटीसी फाइनल में स्टीव स्मिथ ने अच्छी बल्लेबाजी की थी, पहली पारी में उनके बल्ले से अर्धशतक देखने को मिला था। वहीं फील्डिंग के दौरान उनको उंगली में चोट लग गई थी, जिसके चलते स्मिथ को मैदान से बाहर जाना पड़ा था। इसके बाद उनको फील्डिंग करते हुए भी नहीं देखा गया था। अब वेस्टइंडीज के साथ होने वाली टेस्ट सीरीज के पहले मैच से स्मिथ बाहर रहने वाले हैं। दूसरी तरफ पिछले कुछ समय से मार्नस लाबुशेन खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं, डब्ल्यूटीसी फाइनल में भी ये खिलाड़ी कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाया था जिसके चलते मार्नस को टीम से ड्रॉप कर दिया गया है। फाइनल मैच की पहली पारी में मार्नस ने 17 और दूसरी पारी में 22 रन बनाए थे।
इन 2 खिलाड़ियों की हुई एंट्री
अब वेस्टइंडीज के साथ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम में सैम कोंस्टास और विकेटकीपर बल्लेबाज जोश इंगलिस को टीम में शामिल किया है। अभी तक इन दोनों खिलाड़ियों ने 2-2 टेस्ट मैच खेले हैं। सैम कोंस्टास ने बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के दौरान टीम इंडिया के सामने अपना टेस्ट डेब्यू किया था और डेब्यू मैच में ही उन्होंने अर्धशतक भी लगाया था। इस मैच में कोंस्टास ने जसप्रीत बुमराह के खिलाफ जमकर रन बनाए थे। वहीं जोस इंगलिस को श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट डेब्यू करने का मौका मिला था। इंगलिस ने अपने डेब्यू मैच में शानदार शतक लगाया था। अब ये दोनों खिलाड़ी वेस्टइंडीज के खिलाफ धमाल मचाने के लिए तैयार हैं।
बदल जाएगी ओपनिंग जोड़ी
वेस्टइंडीज के खिलाफ एकबार फिर से ऑस्ट्रेलिया की सलामी जोड़ी बदलने वाली है। डब्ल्यूटीसी फाइनल में साउथ अफ्रीका के खिलाफ उस्मान ख्वाजा के साथ मार्नस लाबुशेन को पारी की शुरुआत करते हुए देखा गया था, वहीं अब उस्मान ख्वाजा के साथ सैम कोंस्टास पारी की शुरुआत करते हुए दिखाई देंगे।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: ‘अगर मैं कप्तान होता तो…’ ऋषभ पंत को सचिन तेंदुलकर से मिला बड़ा ‘गुरुमंत्र’
संबंधित खबरें
शास्त्री ने इमरान खान के समर्थन में उठाई आवाज, पाक सरकार के रवैये पर भड़के
10 mins agoWWE चैंपियन Roman Reigns ने खोला अपनी जानलेवा बीमारी का भयानक सच
18 mins agoIND vs WI: पहले टी20 में बेंच पर बैठ सकते हैं टीम इंडिया के ये 4 खिलाड़ी
26 mins agoवैभव सूर्यवंशी को क्यों नहीं मिला 4 मैच में मौका? गंभीर ने बताई अंदर की बात
57 mins agoVIDEO: क्रिकेट इतिहास में पहली बार, वाइड बॉल सीधे गई बाउंड्री पार
1 hr ago6 अक्टूबर को एक ही दिन वनडे और T20 मैच खेलेगी भारतीय टीम
1 hr ago3 साल बाद ईशान किशन की हो सकती है टेस्ट टीम में वापसी, बड़ा अपडेट आया सामने
1 hr agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए एक साथ 4 स्क्वॉड का होगा ऐलान, टीम इंडिया सिलेक्शन म
2 hrs agoन्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज से पहले ऋषभ पंत ने BCCI से की बड़ी मांग
3 hrs agoहांगकांग सिक्सेस के लिए टीम इंडिया का ऐलान, भुवनेश्वर कुमार को मिली कप्तानी
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines