Australia vs Sri Lanka: ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज की शुरुआत हो गई है, जहां दोनों टीमों के बीच गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में पहला टेस्ट जारी है। इस मैच में कंगारू टीम के कप्तान स्टीव स्मिथ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम के सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा और उप-कप्तान ट्रेविस हेड ने कप्तान के फैसले को सही साबित किया और 14.3 ओवरों में 92 रनों की साझेदारी की।
हेड ने 35 गेंदों पर जड़ी फिफ्टी
इस दौरान हेड ज्यादा आक्रामक दिखे, जहां उन्होंने सिर्फ 40 गेंदों पर 57 रनों की पारी खेली। उनकी इस पारी में दस चौके और एक छक्का शामिल रहा। इस दौरान उन्होंने टी-20 स्टाइल में 142.50 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए। इस दौरान उन्होंने सिर्फ 35 गेंदों पर अपनी फिफ्टी पूरी कर ली।
ये भी पढ़ें:- Champions Trophy 2025: खत्म हुआ अटकलों का दौर, पाकिस्तान इस दिन घोषित करेगा अपनी टीम
गॉल में हेड को मिला बैटिंग में प्रमोशन
हेड को 22 महीने बाद पारी की शुरुआत करने के लिए कहा गया क्योंकि टीम मैनेजमेंट ने युवा सैम कोंस्टास को प्लेइंग इलेवन से बाहर कर दिया और जोश इंगलिस को डेब्यू कैप सौंपी। लंबे अंतराल के बाद पारी की शुरुआत करने के बावजूद हेड ने कोई कसर नहीं छोड़ी और अपनी पारी की दूसरी ही गेंद पर चौका जड़ दिया, जहां तेज गेंदबाज असिथा फर्नांडो ने उन्हें पैड पर गेंद दे दी थी। चौका लगाने के बाद हेड ने तेजी से लय पकड़ी और ओवर में दो और चौके जड़कर श्रीलंकाई गेंदबाजों को टेंशन दे दी। ऑस्ट्रेलियाई ओपनर क्रीज पर शांत रहने के मूड में नहीं था और उन्होंने फर्नांडो पर हमला जारी रखा और तीसरे ओवर में फिर से दो चौके जड़ दिए।
हेड को मिला जीवनदान
श्रीलंकाई तेज गेंदबाज ने ओवर की आखिरी गेंद पर उनके पैड पर गेंद मारी और एलबीडब्ल्यू की अपील की। हालांकि अंपायर ने लेग स्टंप के बाहर गेंद पिच होने की संभावना की वजह से इसे नकार दिया। श्रीलंका के कप्तान धनंजय डी सिल्वा भी डीआरएस लेने के लिए बहुत उत्सुक नहीं थे और उन्होंने ऐसा ही किया। हालांकि उनके लिए सबसे बड़ी निराशा यह रही कि बॉल ट्रैकिंग से पता चला कि गेंद लाइन में पिच हो रही थी और अगर उन्होंने रिव्यू का ऑप्शन लिया होता तो हेड को पवेलियन लौटना पड़ता।
ये भी पढ़ें:- SL vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के लिए धाकड़ खिलाड़ी ने किया टेस्ट डेब्यू, सैम कोंस्टास का कटा पत्ता
संबंधित खबरें
IPL नहीं खेलेंगे पूर्व पाक गेंदबाज मोहम्मद आमिर, अफवाहों पर लगाया विराम
48 mins agoग्लेन मैक्सवेल ने किया संन्यास का ऐलान, 14 साल के करियर का अंत
1 hr agoमुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
8 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
9 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
9 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
10 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
11 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
11 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
12 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines