38 साल की उम्र में Usman Khawaja ने रचा इतिहास, गवाह बनी श्रीलंकाई सरजमीं

Usman Khawaja: ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा ने गॉल में श्रीलंका के खिलाफ दोहरा शतक जड़कर इतिहास रच दिया है।

Usman Khawaja

Usman Khawaja

Australia vs Sri Lanka: ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा ने गॉल में श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन शानदार दोहरा शतक जड़कर इतिहास रच दिया है। 38 साल के हो चुके ख्वाजा श्रीलंकाई सरजमीं पर दोहरा शतक जड़ने वाले पहले कंगारू खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने 290 गेंदों पर दोहरा शतक पूरा किया। उन्होंने श्रीलंका के स्पिनर प्रभात जयसूर्या की गेंद पर एक रन लेकर यह खास उपलब्धि हासिल की। ​

विज्ञापन

एशिया में 19 साल बाद कंगारू खिलाड़ी ने जड़ा शतक

​इससे पहले ख्वाजा ने कप्तान स्टीव स्मिथ के साथ तीसरे विकेट के लिए 266 रन की पार्टनरशिप की। ख्वाजा का दोहरा शतक एशिया में 19 साल बाद किसी कंगारू खिलाड़ी का दोहरा शतक है। इससे पहले 2006 में नाइट वॉचमैन जेसन गिलेस्पी ने बांग्लादेश के खिलाफ 201 रनों की पारी खेली थी। उस मैच में ऑस्ट्रेलिया को पारी और 80 रनों से हार का सामना करना पड़ा था।

विज्ञापन

इन खिलाड़ियों ने भी जड़े एशिया में दोहरे शतक

ख्वाजा और गिलेस्पी से पहले कुछ ही ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने यह उपलब्धि हासिल की थी। इसमें मैथ्यू हेडन का नाम भी शामिल है, जिन्होंने चेन्नई में भारत के खिलाफ नाबाद 201 रन बनाए थे। उनसे पहले डीन डोन्स ने 1986 में भारत के खिलाफ मद्रास में 210 रन, ग्रेग चैपल ने 1980 में पाकिस्तान के खिलाफ फैसलाबाद में 235 रन जबकि मार्क टेलर ने 1998 में पाकिस्तान के खिलाफ पेशावर में नाबाद 334 रनों की पारी खेली थी।

विज्ञापन

ख्वाजा गॉल में डबल सेंचुरी जड़ने वाले 12वें बल्लेबाज

ख्वाजा ने स्मिथ के साथ मिलकर 266 रन की साझेदारी की। यह अब श्रीलंका-ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट इतिहास की दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी है। ट्रेविस हेड और जो बर्न्स की कैनबरा में 308 रन की साझेदारी अब भी सबसे बड़ी साझेदारी है, जो उन्होंने चौथे विकेट के लिए की थी। ख्वाजा अब गॉल में टेस्ट मैचों में दोहरा शतक लगाने वाले 12वें बल्लेबाज बन गए हैं। वह इस मैदान पर दोहरा शतक लगाने वाले छठे विदेशी बल्लेबाज भी हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ