Viral Video: अक्सर क्रिकेट मैदान पर सभी टीमों के फैंस अपने-अपने खिलाड़ियों को सपोर्ट करने के लिए पहुंचते हैं। इस बीच पाकिस्तान टीम के ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान पाकिस्तानी फैंस भी अपनी टीम को सपोर्ट करने पहुंचे थे। हाल ही में ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली गई। जिसको कंगारू टीम ने 3-0 से अपने नाम कर लिया। इस सीरीज के एक मैच के दौरान स्टेडियम में पाकिस्तान टीम के एक फैंस को पूर्व कप्तान इमरान खान की तस्वीर दिखाना भारी पड़ गया। जिसके बाद इस फैन को स्टेडियम से बाहर जाने के लिए कहा गया था। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने एक अलग ही बहस छेड़ दी है।
सिडनी क्रिकेट ग्राउंड से सामने आया मामला
ऑस्ट्रेलिया के सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में एक पाकिस्तानी क्रिकेट फैन को एक असामान्य स्थिति का सामना करना पड़ा। इस फैन ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम की जर्सी पहनी हुई थी और उसके हाथ में पूर्व पीएम इमरान खान की साल 1992 विश्व कप ट्रॉफी उठाते हुए तस्वीर थी, जिसे स्टेडियम के एक अधिकारी ने पकड़ लिया। इसके बाद स्टेडियम के अधिकारी ने पाकिस्तानी फैन को कहा कि “तस्वीर या तो तुम मुझे दे दो या तुम घर जाओ।” वीडियो सामने आने के बाद इस मामले पर फैंस के रिएक्शन भी सामने आ रहे हैं।
ये भी पढ़ें:- AUS vs IND: पर्थ टेस्ट की प्लेइंग इलेवन में हो सकता है चौंकाने वाला नाम, पूर्व दिग्गज ने दी सलाह
दरअसल पाकिस्तान के पूर्व महान कप्तान इमरान खान इन दिनों जेल में बंद हैं। इमरान खान पाकिस्तान के पीएम भी रह चुके हैं। साल 2022 में इमरान खान को पाकिस्तान की सत्ता से बेदखल कर दिया गया था। उनके ऊपर 150 से ज्यादा मामले भी दर्ज हैं। हालांकि जब-जब इमरान मीडिया के सामने आए हैं उन्होंने इन सब आरोपों से इनकार किया है।
मोहम्मद रिजवान की कप्तानी में मिली हार
ऑस्ट्रेलिया का दौरा करने से पहले पाकिस्तान की वनडे और टी20 टीम का नया कप्तान मोहम्मद रिजवान को बनाया गया था। जहां एक तरफ रिजवान की कप्तानी में पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को वनडे सीरीज में हराया था लेकिन फिर पाक टीम को टी20 सीरीज में 3-0 से हार का सामना करना पड़ा था।
ये भी पढ़ें:- IPL 2025: मेगा ऑक्शन में शामिल होगा घातक गेंदबाज, RCB खेल सकती है बड़ा दांव
संबंधित खबरें
LIVE: सीरीज अपने नाम करने उतरेगी टीम इंडिया, वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा मौका?
4 mins agoIND vs WI: हैदराबाद में ईशान किशन का धांसू रिकॉर्ड
19 mins agoIPL 2027 से पहले हुआ एक और ट्रेड, SRH में हुई नटराजन की वापसी
28 mins ago3 भारतीय गेंदबाजों को ICC रैंकिंग में हुआ नुकसान, टॉप-10 से बाहर हुए बुमराह
1 hr agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए 23 साल के ऑलराउंडर की होगी ODI टीम में एंट्री!
1 hr agoपाकिस्तान के साहिबजादा फरहान ने अभिषेक शर्मा को छोड़ा पीछे
1 hr agoचेतेश्वर पुजारा हुए श्रेयस अय्यर के मुरीद, कप्तानी की तारीफ में पढ़े कसीदे
1 hr agoअभिषेक शर्मा को लेकर पुजारा का बड़ा दावा, क्रिस गेल से की तुलना
2 hrs agoWTC फाइनल में टीम इंडिया कैसे बना सकती है जगह? जानें पूरा समीकरण
3 hrs agoICC T20I रैंकिंग में श्रेयस अय्यर को हुआ बंपर फायदा
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines