पाकिस्तान की निकली 'हवा', 7 बल्लेबाज नहीं छू पाए दहाई का आंकड़ा, ऑस्ट्रेलिया को मिली जीत

Australia vs Pakistan 1st T20I: ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच खेले गए पहले टी20 मैच को कंगारू टीम ने 29 रन से जीत लिया है। इस मैच में पाकिस्तान के बल्लेबाजों की ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों के सामने हवा निकल गई।

aus vs pak

aus vs pak

विज्ञापन

Australia vs Pakistan 1st T20I: पाकिस्तान की टीम इन दिनों ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर है। जहां वनडे सीरीज में पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर इतिहास रच दिया था। तो वहीं अब दोनों टीमों के बीच टी20 सीरीज खेली जा रही है। सीरीज के पहले ही मैच में मोहम्मद रिजवान की अगुवाई वाली पाकिस्तान टीम की कंगारू गेंदबाजों को सामने हवा निकल गई। पहले टी20 मैच को ऑस्ट्रेलिया ने 29 रनों से जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है।

7 बल्लेबाज नहीं पहुंचे दहाई तक

बारिश से बाधित ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच ये मुकाबला ब्रिसबेन में खेला गया। ये मुकाबला 7-7 ओवर का ही हो सका। मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 7 ओवर में 4 विकेट खोकर 93 रन बनाए थे। जिसके बाद पाकिस्तान के सामने मैच को जीतने के लिए 94 रन का लक्ष्य था।

विज्ञापन

लेकिन लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की टीम 7 ओवर में 69 रन ही बना सकी थी, इस दौरा पाक टीम ने अपने 9 विकेट भी खो दिए थे। इस मैच में पाकिस्तान के कप्तान मोहम्मद रिजवान तो अपना खाता तक नहीं खोल पाए। इसके अलावा बाबर आजम भी 3 रन बनाकर आउट हुए। वहीं फरहान 8 रन, उस्मान खान 4 रन, सलमान 4 रन, इरफान खान 0, नसीम शाह 0 ।

विज्ञापन

मैक्सवेल का आया तूफान

पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया की तरफ से ग्लेन मैक्सवेल का तूफान देखने को मिला। मैक्सवेल ने इस मैच में सबसे ज्यादा रनों की पारी खेली। मैक्सवेल ने महज 19 गेंदों पर 43 रन बनाए। जिसमें 5 चौके और 3 छक्के शामिल थे। इसके अलावा मार्कस स्टोयनिस ने सात गेंदों पर 21 रन बनाए, जिसमें दो चौके और एक छक्का शामिल था। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया की तरफ से गेंदबाजी करते हुए नाथन एलिस और बार्टलेट ने 3-3 विकेट हासिल किए। वहीं एडम जैम्पा ने 2 विकेट चटकाए।

विज्ञापन

विज्ञापन

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ