AUS vs ENG ODI Cricket Series: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही वनडे क्रिकेट सीरीज में ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे मैच में भी इंग्लैंड को रौंद दिया है। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 68 रन से हराया है। इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया की टीम ने क्रिकेट जगत में एक नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया है, जिसे छू पाना दूसरी टीमों के लिए बेहद मुश्किल भरा सफर होगा। ऑस्ट्रेलिया ने इस मैच में जीत के बाद सीरीज में 2-0 से बढ़त हासिल कर ली है। 68 रन से जीता मैच   इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बैटिंग करते हुए 270 रन का स्कोर बनाया था। लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की क्रिकेट टीम महज 202 रन पर ही ऑलआउट हो गई थी। हालांकि, ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। ऑस्ट्रेलिया की ओर से कप्तान मिचेल मार्श ने 60 रन की पारी खेलकर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। वहीं, ट्रैविस हेड और मैथ्यू शॉर्ट ने 29-29 रन का योगदान दिया। इसके बाद इंग्लैंड ने खराब शुरुआत की और महज 202 रन पर ही अपने सभी विकेट खो दिए। इंग्लैंड की ओर से जैमी स्मिथ ने सर्वाधिक 49 रन बनाए।

ऑस्ट्रेलिया ने रचा इतिहास

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम ने इस मैच में इंग्लैंड को हराकर वनडे क्रिकेट में लगातार अपना 14वां मुकाबला जीता है। टीम ने 16 अक्टूबर 2023 से 21 सितंबर 2024 तक लगातार वनडे के सभी मैच जीते हैं। ऑस्ट्रेलिया ने इस मामले में श्रीलंका को पीछे छोड़ दिया है। श्रीलंका ने वनडे क्रिकेट में लगातार 13 मुकाबले जीते थे। जबकि, वनडे क्रिकेट में लगातार सबसे ज्यादा मैच जीतने का ऐतिहासिक कीर्तिमान भी ऑस्ट्रेलिया के नाम ही दर्ज है। ऑस्ट्रेलिया ने 11 जनवरी 2003 से 24 मई 2003 तक लगातार 21 वनडे मैच में जीत हासिल करके ये रिकॉर्ड अपने नाम किया था। ये भी पढ़ें: Team India आज इतिहास रचने की ओर, 92 साल के इतिहास में पहली बार होगा ऐसा

वनडे क्रिकेट में लगातार सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीम 

टीम  लगातार कितने मैच जीते  कब से  कब तक 
ऑस्ट्रेलिया 21 11 जनवरी 2003 24 मई 2003
ऑस्ट्रेलिया  14  16 अक्टूबर 2023 21 सितंबर 2024
श्रीलंका 13 4 जनवरी 2023 9 सितंबर 2023
साउथ अफ्रीका 12 13 फरवरी 2005 30 अक्टूबर 2005
ये भी पढ़ें: Legends League 2024: आखिरी ओवर में इरफान ने धारदार गेंदबाजी से पलट दिया मैच का पासा, रोमांचक मुकाबले में दिलाई जीत