हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

AUS vs ENG: मिशेल मार्श ने छक्के से तोड़ डाला सोलर पैनल, स्टेडियम को हुआ तगड़ा नुकसान, देखें वीडियो

AUS vs ENG Mitchell Marsh Six: ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिशेल मार्श ने एक ऐसा छक्का ठोका जिससे स्टेडियम की छत पर लगा सोलर पैनल टूट गया।

विज्ञापन
AUS vs ENG Mitchell Marsh Six Broke Solar Panel

AUS vs ENG Mitchell Marsh Six: विश्व क्रिकेट की बड़ी राइवलरी में से एक इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच शनिवार को टी-20 विश्व कप का मुकाबला खेला गया। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ताबड़तोड़ रन ठोके। तीसरे नंबर पर आए टीम के कप्तान मिशेल मार्श ने एक ऐसा छक्का ठोका कि केनिंग्सटन ओवल बारबाडोस के स्टेडियम को तगड़ा नुकसान हो गया।

मिशेल मार्श ने तोड़ डाला सोलर पैनल

मार्श ने ये छक्का नौवें ओवर में ठोका। आदिल राशिद ने पांचवीं गेंद डाली तो मार्श ने रूम बनाया और बल्ले का मुंह खोलते हुए डीप मिडविकेट के ऊपर से ऐसा छक्का कूटा कि बॉल स्टेडियम की छत पर जा गिरी। जैसे ही बॉल स्टेडियम की छत से टकराई, यहां रखे सोलर पैनल पर झटका लगा और वह टूट गया। मार्श के इस छक्के से सोलर पैनल में छेद हो गया।

बन सकता है खतरे का कारण

आपको बता दें कि मार्श के इस छक्के से स्टेडियम को बड़ा नुकसान हुआ है। सोलर पैनल की कीमत लाखों रुपये में होती है। हालांकि टूटा हुआ सौर पैनल कम एफिशियेंसी के साथ भी काम करना जारी रख सकता है, लेकिन इससे आग और सुरक्षा को खतरा हो सकता है। इस सोलर पैनल को अब रिप्लेस किया जाएगा। गौरतलब है कि कई देशों ने स्टेडियम की छत पर सोलर पैनल लगाकर बिजली की खपत को कम करने की कोशिश की है। ये ग्लोबल वार्मिंग को भी कम करने की दिशा में एक कदम है। भारत में बेंगलुरु स्टेडियम की छत पर भी सोलर पैनल लगे हुए हैं। जिससे हर महीने 40,000 यूनिट बिजली पैदा होती है। इससे लाखों रुपये की बचत होती है।

ये भी पढ़ें: IND vs PAK: रोहित शर्मा ने चोट पर दिया बड़ा बयान, नासाउ की पिच पर क्यूरेटर हुए ‘कंफ्यूज’

मार्श ने जड़े 35 रन 

इस शानदार छक्के के बाद मिशेल मार्श ने 25 गेंदों में कुल 35 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 2 चौके-2 छक्के जड़कर 140 के स्ट्राइक रेट से रन ठोके। आपको बता दें कि मार्श का चोट के कारण वर्ल्ड कप खेलना संदिग्ध माना जा रहा था, लेकिन उन्होंने धमाकेदार वापसी की है। वहीं इस मैच में डेविड वॉर्नर ने ओपनिंग करते हुए शानदार बल्लेबाजी की। वॉर्नर ने 16 गेंदों में 2 चौके-4 छक्के ठोक 243.75 के स्ट्राइक रेट से 39 रन जड़े। ट्रेविस हेड ने भी शानदार बल्लेबाजी करते हुए 18 गेंदों में 2 चौके-3 छक्के जड़कर 34 रन बनाए। ग्लेन मैक्सवेल 25 गेंदों में 28 रन बनाकर आउट हुए।

ये भी पढ़ें: NED vs SA: कौन हैं ओटनील बार्टमैन? World Cup में नीदरलैंड की उड़ा डालीं धज्जियां 

ये भी पढ़ें: IND vs PAK: न्यूयॉर्क के मौसम पर आया बड़ा अपडेट, बारिश से धुला मैच तो दोनों टीमों को कितना नुकसान? 

ये भी पढ़ें: IND vs PAK: मेरी लाइफ का बेस्ट मैच…मोहम्मद शमी बोले- उसे नहीं भूल सकता 

ये भी पढ़ें: World Cup में भारत-पाक मैच की टिकट सबसे महंगी, ICC वेबसाइट पर सस्ती उपलब्ध नहीं!

ये भी पढ़ें: IND vs PAK: साइकिल से भागे बाबर, SUV से आए विराट…भारत-पाकिस्तान मैच से पहले मजेदार मीम वायरल

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें