IPL में फ्लॉप होने पर बाथरूम में छुप-छुपकर रोया ये कप्तान, 486 दिनों बाद टीम इंडिया में वापसी की भरी हुंकार

Riyan Parag Reveals Emotional Moment: रियान पराग इस समय टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं और अब वो वापसी की कोशिश में लगे हुए हैं. राजस्थान रॉयल्स के स्टैंड इन कप्तान रियान पराग के लिए क्रिकेट में सफर आसान नहीं रहा है. अब उन्होंने बताया कि IPL में फ्लॉप होने के बाद वो बाथरूम में जाकर फुट-फुटकर रोने लगे थे.

Riyan Parag

रिया पराग

Riyan Parag Reveals Emotional Moment: राजस्थान रॉयल्स के स्टैंड इन कप्तान रियान पराग ने एक समय टीम इंडिया के लिए लगातार खेल रहे थे. वो टी20 टीम का हिस्सा थे और उन्होंने एक वनडे भी खेला था. हालांकि, वो 486 दिनों से भारतीय टीम से दूर हैं और अब उन्होंने वापसी की हुंकार भरी है. पराग ने ये भी बताया कि कैसे जब घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन करने के बावजूद IPL में वो फ्लॉप साबित होते थे, तो वो बाथरूम में छुप-छुपकर रोते थे.

विज्ञापन

‘मैं बाथरूम में जाकर रोता था’

रियान पराग ने द हिंदू से बात करते हुए अपनी खराब फॉर्म पर बात की. उन्होंने बताया कि जब IPL में वो फ्लॉप हो रहे थे, तो वो इमोशनल हो गए थे. उन्होंने कहा, ‘मैं इस तरह की चीजों से काफी बार निकला हूं. घरेलू क्रिकेट और इंडियन प्रीमियर लीग में 3-4 साल तक मैंने संघर्ष किया. मैं चोट से भी वापस आ रहा हूं. इसी वजह से मुझे ये भी ध्यान रखना होगा. मेरे दो SMAT सीजन अच्छे गए थे, जहां 7 मैचों में मैंने 45-50 के औसत से रन बनाए थे.’

विज्ञापन

उन्होंने आगे कहा, ‘मैं IPL में 14 मैचों में एक बार भी 70 रन से ज्यादा नहीं बना पाया. मैं बाथरूम में जाकर रोता था, क्योंकि मैं रन नहीं बना पा रहा था. मैंने सोचा कि क्या मुझे अभ्यास करना चाहिए, या बिल्कुल नहीं करना चाहिए. मन में चलता था कि मुझे छुट्टियों पर जाना चाहिए. सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मसल मेमोरी पर सबकुछ निर्भर होता है. अगर मैं रन बनाऊंगा, तो ये काफी बढ़िया होगा. अगर मैं रन नहीं बनाता, तो लगता है कि IPL में मैं स्कोर नहीं कर पाऊंगा.’

विज्ञापन

टीम इंडिया में वापसी के लिए तैयार हैं पराग

रियान पराग आखिरी बार टीम इंडिया के लिए 12 अक्टूबर 2024 को बांग्लादेश के खिलाफ खेलते हुए नजर आए थे. अब उन्होंने वापसी के लिए हुंकार भरी है. उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि मैंने टीम इंडिया के लिए काफी अच्छा किया. मेरा ऐसा मानना है. आपको जो बोलना हो, बोल सकते हैं. हालांकि, मुझे पता है क्योंकि मेरे कंधे में चोट थी और मैं अभी भारत के लिए नहीं खेल रहा हूं. मुझे लगता है कि मैं सफेद गेंद के दोनों फॉर्मेट में खेल सकता हूं. जब मैं पूरी तरह फिट हो जाऊंगा, तो आप मुझे दोबारा भारतीय जर्सी में देखेंगे.’

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ