AUS vs ENG: कितने बजे शुरू होगा दूसरा एशेज टेस्ट मैच? जानें भारत में कहां और कैसे देख पाएंगे LIVE

AUS vs ENG Live Streaming: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड एशेज सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच में भिड़ने के लिए तैयार हैं. दोनों टीमों के बीच 4 दिसंबर से गाबा में डे-नाइट टेस्ट मैच होने वाला है. इस 5 मैचों की टेस्ट सीरीज ऑस्ट्रेलिया 1-0 से आगे है और अब टीम दूसरे वनडे में भी जीत की लय को बरकरार रखना चाहेगी. वहीं, इंग्लैंड की टीम सीरीज में वापसी करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी.

Australia vs England

Australia vs England

Australia vs England 2nd Test Live Streaming: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच जारी एशेज सीरीज का रोमांच चरम पर है. इस पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला गुरुवार, 4 दिसंबर से ब्रिस्बेन के गाबा स्टेडियम में खेला जाएगा. ये एक डे-नाइट मुकाबला होने वाला है, जिसमें पिंक बॉल से दोनों टीमों की असली परीक्षा होगी.

विज्ञापन

पर्थ में खेले गए पहले टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया ने 8 विकेट से शानदार जीत हासिल की थी और अब टीम दूसरे मैच में भी उस लय को बरकरार रखना चाहेग. वहीं, इंग्लैंड टीम की नजरें जीत के साथ सीरीज में वापसी करने पर है. ऐसे में यह मुकाबला बेहद दिलचस्प होने वाला है. यहां जानिए आप इस मुकाबले को कब, कहां और कैसे लाइव देख सकते हैं.

विज्ञापन

इंजरी से परेशान दोनों टीमें

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की टीमें गाबा की उछालभरी पिच और पिंक बॉल की चुनौती के बीच भिड़ने के लिए तैयार हैं. हालांकि, दोनों ही टीमें अपने चोटिल खिलाड़ियों से परेशान हैं. पहले टेस्ट में दूसरी पारी में मैदान पर न उतरने वाले उस्मान ख्वाजा अब पीठ की चोट के कारण दूसरे एशेज टेस्ट से बाहर हो गए हैं. वहीं कप्तान पैट कमिंस भी पूरी तरह फिट नहीं हैं और उनका खेलना भी मुश्किल लग रहा है.

उम्मीद है कि वे 17 दिसंबर से शुरू होने वाले तीसरे टेस्ट तक फिट होकर वापसी कर सकते हैं. वहीं, इंग्लैंड भी चोटों से जूझ रहा है. तेज गेंदबाज मार्क वुड घुटने की चोट के कारण बाहर हो गए हैं. उनकी जगह ऑलराउंडर विल जैक्स को टीम में शामिल किया गया है. दूसरे टेस्ट में इंग्लिश टीम सीरीज बराबर करना चाहेगी, जबकि ऑस्ट्रेलियाई टीम बढ़त मजबूत करना चाहेगा. ऐसे में यह मुकाबला काफी रोमांचक होने की उम्मीद है.

विज्ञापन

कब और कहां होगा दूसरा एशेज टेस्ट?

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के खेली जा रही एशेज सीरीज 2025 का दूसरा टेस्ट मैच डे-नाइट फॉर्मेट में खेला जाएगा. इस पिंक बॉल टेस्ट मैच की शुरुआत 4 दिसंबर से भारतीय समयानुसार सुबह 9.30 बजे से होगी. इसके आधे घंटे पहले यानी 9 बजे टॉस किया जाएगा.

भारत में कहां और कैसे देखें LIVE?

ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड दूसरा टेस्ट मैच भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव टेलीकास्ट किया जाएगा. फैंस स्टार स्पोर्ट्स के विभिन्न चैनल पर इस मुकाबले को लाइव देख सकते हैं. इसके अलावा, भारतीय फैंस JioHotstar ऐप और वेबसाइट पर इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग का मजा उठा सकते हैं.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- IPL 2026 ऑक्शन में कितनों पर लगेगी बोली? इतने विदेशी और भारतीय शामिल, आंकड़ा आया सामने

दूसरे टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम

स्टीव स्मिथ (कप्तान), स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), ब्रेंडन डॉगेट, कैमरून ग्रीन, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), मार्नस लाबुशेन, नाथन लियोन, माइकल नेसर, मिचेल स्टार्क, जेक वेदराल्ड, ब्यू वेबस्टर.

इंग्लैंड की संभावित प्लेइंग XI

जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), विल जैक्स, गस एटकिंसन, ब्रायडन कार्स, जोफ्रा आर्चर.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ