Australia vs Bangladesh: ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला मैके के ग्रेट बैरियर रीफ एरिना में खेला जा रहा है. इस टेस्ट मैच के पहले दिन दोनों टीमों के गेंदबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया. पहले ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने कहर बरपताते हुए बांग्लादेश की टीम को महज 64 रनों पर समेट दिया और फिर बांग्लादेश के गेंदबाजों ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए 8 कंगारू बल्लेबाजों को पवेलियन भेज दिया.
इस तरह पहले ही दिन का खेल खत्म होने तक कुल 18 विकेट गिर गए. इस दौरान ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क और बांग्लादेश के तेज गेंदबाज शोरिफुल इस्लाम ने अपनी घातक गेंदबाजी के दम पर इतिहास रच दिया. स्टार्क और शोरिफुल ने मिलकर वो कारनामा कर दिखाया जो टेस्ट क्रिकेट के 149 साल के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ है.
मिचेल स्टार्क और शोरिफुल इस्लाम ने एक ही मैच में किया कमाल
मैके टेस्ट के पहले दिन ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क और बांग्लादेश के तेज गेंदबाज शोरिफुल इस्लाम ने कमाल कर दिया. दोनों बाएं हाथ के तेज गेंदबाजों ने 6-6 विकेट हासिल किए और एक दुर्लभ रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज ने 10 ओवर में सिर्फ 12 रन देकर 6 विकेट चटकाए. वहीं, बांग्लादेश के तेज गेंदबाज ने 11 ओवर में 35 रन खर्च करके 6 विकेट हासिल किए. ऐसा टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ है, जब एक ही मैच में दो गेंदबाजों ने 6-6 विकेट लिए हों.
इससे पहले ऐसा 1958-59 के न्यू ईयर एशेज टेस्ट के दौरान देखने को मिला था. ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाज एलन डेविडसन ने पहली पारी में 64 रन देकर 6 विकेट झटके थे, जबकि उनके साथी खिलाड़ी इयान मेकिफ ने आखिरी पारी में 38 रन देकर 6 विकेट हासिए किए थे. उस मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 8 विकेट से जीत दर्ज की थी.
पहले दिन गिरे कुल 18 विकेट
मैके टेस्ट के पहले दिन गेंदबाजों का दबदबा देखने को मिला और कुल 18 विकेट गिरे. टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम ने बांग्लादेश को महज 64 रन पर ही ढेर कर दिया. मिचेल स्टार्क ने 6 विकेट चटकाए, जबकि कप्तान पैट कमिंस ने 3 विकेट और जोस हेजलवुड ने एक विकेट हासिल किए. हालांकि, जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम की पारी भी जल्द ही लड़खड़ा गई और पहले दिन का खेल खत्म होने तक 165 रन के स्कोर पर 8 विकेट गंवा दिए.
ट्रेविस हेड (22), मैट रेनशॉ (8), मार्नश लाबुशेन (4), एलेक्स कैरी (5) और कप्तान पैट कमिंस (0) सस्ते में ही आउट हो गए. बांग्लादेश की ओर से शोरिफुल इस्लाम ने 6 विकेट झटके, जबकि तस्कीन अहमद और मेहदी हसन मिराज ने 1-1 विकेट लिए. फिलहाल ऑस्ट्रेलिया ने 101 रनों की बढ़त हासिल कर ली है. कैमरून ग्रीन 51 रन और नाथन लियोन 10 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं. अब दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया की टीम जल्द से जल्द बांग्लादेश के 2 विकेट लेकर अपनी दूसरी पारी की शुरुआत करना चाहेगी.
ये भी पढ़ें- टेस्ट मैच की पहली गेंद पर सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-5 गेंदबाज, लिस्ट में एक भारतीय भी शामिल
संबंधित खबरें
हांगकांग सिक्सेस 2026 में टीम इंडिया को UAE के खिलाफ 6 विकेट से मिली हार
5 mins agoभारतीय ODI स्क्वाड में बदलाव, प्रसिद्ध की जगह आकिब नबी की टीम में एंट्री
1 hr agoदेवदत्त पडिक्कल का तूफानी प्रदर्शन जारी, 3 पारियों में बना डाले 311 रन
1 hr agoटीम इंडिया पर जीत का जश्न मनाकर ट्रोल हुए पाकिस्तानी पीएम शाहबाज शरीफ
2 hrs agoIPL 2027 में मुंबई इंडियंस की कप्तानी कर सकते हैं रोहित शर्मा
4 hrs agoमनीषा भानवाला ने वर्ल्ड कुश्ती चैंपियनशिप में गोल्ड जीतकर रचा इतिहास
11 hrs agoन्यूजीलैंड में कुलदीप-वरुण को प्लेइंग XI में क्यों नहीं मिल रही जगह?
11 hrs agoवनडे में क्यों नहीं मिल रहा अभिषेक-ईशान को मौका? युवराज सिंह ने उठाया सवाल
12 hrs agoपाकिस्तान से हार के बाद कैसे सेमीफाइनल में पहुंच सकती है टीम इंडिया?
12 hrs agoमुंबई इंडियंस के बैटिंग कोच बनते ही रॉबिन उथप्पा ने दिया पहला बयान
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines