Australia Squad for 2nd Test vs Bangladesh: ऑस्ट्रेलिया को अपने घर पर बांग्लादेश के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था. कप्तान पैट कमिंस, जोश हेजलवुड और मिचेल स्टार्क की पेस तिकड़ी के साथ-साथ कई स्टार खिलाड़ी होने के बावजूद ऑस्ट्रेलियाई टीम को डार्विन में खेले गए पहले टेस्ट में बांग्लादेश के हाथों 9 विकेट से हार झेलनी पड़ी. बांग्लादेश ने पहली बार ऑस्ट्रेलिया को उसी के घर में हराया. अब ऑस्ट्रेलियाई टीम दूसरे टेस्ट में वापसी करते हुए सीरीज बराबरी पर खत्म करना चाहेगी. पहले टेस्ट में मिली हार के बाद ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे टेस्ट के लिए अपनी टीम में एक बड़ा बदलाव किया है.
जेक वेदरल्ड हुए टीम से बाहर
बांग्लादेश के खिलाफ 22 अगस्त से मैके में होने वाले दूसरे टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया ने अपनी टीम ऐलान कर दिया है. डार्विन टेस्ट में 9 विकेट से मिली करारी हार के बाद ऑस्ट्रेलिया की टीम में एक बड़ा बदलाव किया गया है. टीम के सलामी बल्लेबाज जैक वेदरल्ड को दूसरे टेस्ट से बाहर कर दिया गया है और उनकी जगह मैट रेनशॉ की टीम में वापसी हुई है. वेदरल्ड पहले टेस्ट में बल्ले से बुरी तरह से फ्लॉप रहे. उन्होंने दोनों पारियों में कुल 23 रन बनाए, जबकि दूसरी पारी में तो वह अपना खाता भी नहीं खोल सके.
इससे पहले पिछली एशेज सीरीज में भी उनका प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा था. एशेज में उन्होंने 6 मैचों में 20.36 की औसत से सिर्फ 224 रन बनाए थे. वेदरल्ड ने ऑफ-सीजन में काउंटी क्रिकेट खेलते हुए अपनी बल्लेबाजी तकनीक पर काम किया था, लेकिन इसका फायदा उन्हें टेस्ट मैच में नहीं मिल सका. दोनों पारियों में फ्लॉप रहने के बाद चयनकर्ताओं ने उन्हें अगले मुकाबले से बाहर करने का फैसला किया है. उनकी जगह मैट रेनशॉ को मौका मिला है. वहीं, खराब प्रदर्शन के बावजूद मार्नस लाबुशेन को एक और मौका दिया गया है.
3 साल बाद टीम में लौटे मैट रेनशॉ
दूसरी ओर, 30 वर्षीय मैट रेनशॉ की करीब 3 साल बाद ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट टीम में वापसी हुई है. यह उनके टेस्ट करियर का 15वां मुकाबला होगा. रेनशॉ ब्रिसबेन में टीम के साथ अभ्यास करने के बाद से ही इस सीरीज के लिए स्टैंडबाय खिलाड़ी बने हुए थे. उन्हें पिछले शेफील्ड शील्ड सीजन में शानदार प्रदर्शन का इनाम मिला है, जहां उन्होंने तीन शतकों के साथ 49.90 की औसत से रन बनाए थे. इसके अलावा, उन्हें 2026 टी20 वर्ल्ड कप टीम में भी आखिरी समय पर मैट शॉ की जगह शामिल किया गया था. अब उन्हें बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए टीम में शामिल किया गया है.
ये भी पढ़ें- IND vs SL: गॉल टेस्ट में कैसे जीत दर्ज कर सकती है टीम इंडिया? आकाश चोपड़ा ने समझाया पूरा गणित
बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम
ट्रैविस हेड, मैट रेनशॉ, मार्नस लाबुशेन, स्टीवन स्मिथ, कैमरोन ग्रीन, एलेक्स कैरी, ब्यू वेबस्टर, पैट कमिंस (कप्तान), मिशेल स्टार्क, नाथन लियोन, जोश हेजलवुड, जोश इंग्लिस और स्कॉट बोलैंड.
बांग्लादेश टीम: नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), मेहदी हसन मिराज (उप-कप्तान), सौम्या सरकार, शादमान इस्लाम, तंजीद हसन तमीम, मोमिनुल हक शोराब, मुशफिकुर रहीम, लिट्टन दास, अमित हसन, जेकर अली अनिक, ताइजुल इस्लाम, तस्कीन अहमद, हसन महमूद, सैयद खालिद अहमद, एबादोत हुसैन चौधरी, मुसफिक हसन, लिट्टन दास, शोरफुल इस्लाम.
ये भी पढ़ें- डेब्यू पर बनाए थे सिर्फ 12 रन, फिर विराट कोहली ने ऐसे लिखी ‘किंग’ बनने की कहानी, 18 साल के करियर पर एक नजर
संबंधित खबरें
रणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
4 mins agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को लगातार चौथे मैच में नहीं मिली जगह
53 mins agoरवींद्र जडेजा ने अच्छा प्रदर्शन करके टीम इंडिया की खत्म कर दी परेशानी
1 hr agoदूसरी पारी में बेअसर रहे मोहम्मद शमी, 1 विकेट लेकर करना पड़ा संतोष
1 hr agoIND vs NZ: टीम इंडिया के टेस्ट स्क्वाड में हो सकता है बड़ा बदलाव
1 hr agoLIVE: भारत को मिली पहली सफलता, अक्षर पटेल ने ज्वेल एंड्रयू को भेजा पवेलियन
1 hr agoIND vs WI: हैदराबाद में ईशान किशन का धांसू रिकॉर्ड
2 hrs agoIPL 2027 से पहले हुआ एक और ट्रेड, SRH में हुई नटराजन की वापसी
2 hrs ago3 भारतीय गेंदबाजों को ICC रैंकिंग में हुआ नुकसान, टॉप-10 से बाहर हुए बुमराह
2 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए 23 साल के ऑलराउंडर की होगी ODI टीम में एंट्री!
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines