मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास, टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बने नंबर-1 लेफ्टी गेंदबाज

Mitchell Starc: बांग्लादेश के खिलाफ डार्विन में खेले जा रहे पहले टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के स्टार तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने इतिहास रच दिया है. स्टार्क ने मैच अपना पहला विकेट लेते ही टेस्ट क्रिकेट में एक बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है.

Mitchell Starc
1 / 7
मिचेल स्टार्क ने टेस्ट में रचा इतिहास (PIC Credit - AI)

Mitchell Starc Creates History: ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज हो चुका है. डार्विन में खेले जा रहे पहले टेस्ट के पहले ही दिन ऑस्ट्रेलियाई टीम महज 198 रन पर सिमट गई. इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के स्टार तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने अपना जलवा दिखाया और नया इतिहास रच दिया है. स्टार्क ने मैच में अपना पहला विकेट लेते ही एक बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया.  

विज्ञापन

टेस्ट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले बने नंबर-1 लेफ्टी गेंदबाज

टेस्ट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले बने नंबर-1 लेफ्टी गेंदबाज2 / 7

मिचेल स्टार्क अब टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बाएं हाथ के गेंदबाज बन गए हैं. इस मामले में उन्होंने श्रीलंका के पूर्व स्पिनर रंगना हेराथ का रिकॉर्ड तोड़ दिया है, जिन्होंने 433 विकेट लिए थे. खास बात यह रही कि स्टार्क ने यह उपलब्धि इंटरनेशनल लेफ्ट हैंडर्स डे के दिन हासिल की.

विज्ञापन

सादमान इस्लाम को आउट कर स्टार्क ने रचा इतिहास

सादमान इस्लाम को आउट कर स्टार्क ने रचा इतिहास3 / 7

मिचेल स्टार्क ने बांग्लादेश के सलामी बल्लेबाज शादमान इस्लाम के रूप में अपने टेस्ट करियर का 434वां विकेट हासिल किया. इस विकेट के साथ ही स्टार्क ने श्रीलंका के दिग्गज स्पिनर रंगना हेराथ को पीछे छोड़ दिया और टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बाएं हाथ के गेंदबाज बन गए. हेराथ ने 93 टेस्ट मैचों के करियर में 28 की औसत से 433 विकेट अपने नाम किए थे. वहीं, स्टार्क ने 106वें टेस्ट में यह उपलब्धि हासिल की.

वसीम अकरम और डेनियल विटोरी भी लिस्ट में शामिल

वसीम अकरम और डेनियल विटोरी भी लिस्ट में शामिल4 / 7

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बाएं हाथ के गेंदबाजों की लिस्ट में पाकिस्तान के दिग्गज तेज गेंदबाज वसीम अकरम और न्यूजीलैंड के पूर्व स्पिनर डेनियल विटोरी भी शामिल हैं. अकरम ने 104 टेस्ट में 23.62 की औसत से 414 विकेट लिए थे, जबकि विटोरी ने 113 टेस्ट मैचों में 362 विकेट चटकाए थे.

विज्ञापन

कपिल देव कर ली बराबरी

कपिल देव कर ली बराबरी5 / 7

इतना ही नहीं, 434 विकेट के साथ मिचेल स्टार्क ने टेस्ट क्रिकेट में भारत के महान ऑलराउंडर कपिल देव की भी बराबरी कर ली है. दोनों के नाम टेस्ट में 434 विकेट हैं. अब स्टार्क को कपिल देव से आगे निकलने के लिए सिर्फ एक विकेट की जरूरत है.

मिचेल स्टार्क का टेस्ट करियर

मिचेल स्टार्क का टेस्ट करियर6 / 7

36 वर्षिय मिचेल स्टार्क ने 2011 में न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना टेस्ट डेब्यू किया था. अब तक वह 106 टेस्ट मैचों की 203 पारियों में 26 के करीब की औसत से 434 से ज्यादा विकेट हासिल कर चुके हैं. उनके नाम 18 बार पांच विकेट हॉल भी दर्ज हैं, जबकि टेस्ट में उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 7/58 है.

विज्ञापन

टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के चौथे सबसे सफल गेंदबाज

टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के चौथे सबसे सफल गेंदबाज7 / 7

मिचेल स्टार्क ऑस्ट्रेलिया के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में चौथे स्थान पर हैं. उनसे आगे सिर्फ शेन वॉर्न (708), नाथन लियोन (567) और ग्लेन मैक्ग्रा (563)* हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन