IND A vs NZ A, Auqib Nabi: न्यूजीलैंड ए के खिलाफ पहले अनऑफिशयल टेस्ट मैच में भारतीय तेज गेंदबाज आकिब नबी ने अपनी घातक गेंदबाजी से ऐसा कहर बरपाया कि कीवी बल्लेबाज धराशाई होते चले गए. इंडिया ए की ओर से खेलते हुए नबी ने दूसरी पारी में कीवी टीम के टॉप ऑर्डर को तहस-नहस कर दिया. लिंकन में खेले जा रहे इस टेस्ट मैच के चौथे दिन भारत की दूसरी पारी 516 रन पर समाप्त हुई और कीवी टीम को जीत के लिए 313 रनों का लक्ष्य मिला. लेकिन लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड टीम के बल्लेबाजों ने जल्द ही घुटने टेक दिए और टी-ब्रेक तक 132 पर 6 विकेट गंवा दिए. आकिब ने शुरुआती 3 ओवर में 3 विकेट लेकर कीवी टीम की कमर तोड़ दी.
पहले ही स्पेल में आकिब नबी का धमाका
आकिब नबी ने अपनी घातक गेंदबाजी से न्यूजीलैंड-ए टीम को मुश्किल में डाल दिया है. नबी ने पहली पारी में 3 विकेट चटकाए थे और दूसरी पारी में भी उन्होंने अपनी गेंदबाजी से धमाल मचाया. उन्होंने शुरुआती 6 ओवर में महज 21 रन देकर तीन विकेट हासिल किए और मेजबान टीम को बैकफुट पर धकेल दिया. नबी ने अपने स्पेल के शुरुआती 3 ओवर में 3 विकेट लेकर न्यूजीलैंड के टॉप ऑर्डर को ढेर कर दिया. उन्होंने अपने दूसरे ओवर में ही दो विकेट झटके.
सबसे पहले उन्होंने ओवर की पहली गेंद पर कीवी टीम के कप्तान और सलामी बल्लेबाज रीस मारियू को सिर्फ 2 रन के निजी स्कोर पर आउट किया. इसके बाद उन्होंने दूसरे ओवर की आखिरी गेंद पर टिम रॉबिन्सन को पवेलियन भेज दिया, जो बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए. फिर नबी ने अपने तीसरे ओवर में मैथ्यू बॉयल का विकेट लेकर न्यूजीलैंड-ए की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी. नबी इस मैच में अब तक कुल 6 विकेट अपने नाम कर चुके हैं.
ये भी पढ़ें- IND vs NZ: कब और कहां फ्री में देखें भारत और न्यूजीलैंड का तीसरा मुकाबला? मिल गया सबसे बड़े सवाल का जवाब
जीत की दहलीज पर टीम इंडिया
इंडिया ए टीम पहले अनऑफिशियल टेस्ट मैच में जीत की दहलीज पर खड़ी है. आकिब नबी के बाद इंडिया-ए के अन्य गेंदबाजों ने भी न्यूजीलैंड ए के बल्लेबाजों पर अपना दबदबा बनाया. मुकेश चौधरी और अंशुल कंबोज ने विकेट लेकर न्यूजीलैंड-ए की मुश्किलें और भी बढ़ा दीं. लगातार विकेट गिरने से मेजबान टीम की पारी लड़खड़ा गई और 30 ओवर के भीतर टीम ने 110 रन के स्कोर पर अपने 5 विकेट गंवा दिए. कीवी टीम ने 170 के स्कोर पर 9 विकेट गंवा दिए. 65 ओवर के बाद न्यूजीलैंड-ए का स्कोर 9 विकेट पर 187 रन है और उसे जीत के लिए 126 रनों की जरूरत है. ऐसे में भारत की जीत लगभग तय मानी जा रही है. हालांकि, खराब रोशनी के कारण खेल को रोक दिया गया है. अगर खेल दोबारा शुरू नहीं होता है, तो मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हो जाएगा.
ये भी पढ़ें- सुरेश रैना ने धोनी-युवराज से कर दी युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा की तुलना, श्रेयस अय्यर की कप्तानी के बने फैन
संबंधित खबरें
देवदत्त पडिक्कल का बीमारी के कारण 2022 में खत्म होने वाला था करियर
1 hr agoLIVE: भारत को मिली पहली सफलता, अर्शदीप ने टिम सीफर्ट को भेजा पवेलियन
2 hrs agoसुरेश रैना ने धोनी-युवराज से कर दी युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा की तुलना
2 hrs agoकब और कहां फ्री में देखें भारत और न्यूजीलैंड का तीसरा मुकाबला?
4 hrs agoवेलिंगटन में NZ का बहुत ही खराब रहा है रिकॉर्ड, टीम IND के पास है बड़ा मौका
5 hrs agoIND vs NZ: वेलिंगटन में रन बरसेंगे या गेंदबाज मचाएंगे कहर? जानें पिच का हाल
14 hrs ago2017 में बर्बाद हो सकता था रोहित शर्मा का करियर, पूर्व कोच ने किया खुलासा
14 hrs agoCSK ने फ्लेमिंग-हसी के बाद इन 4 और कोच को भी कहा अलविदा
15 hrs agoअर्शदीप सिंह के निशाने पर बड़ा रिकॉर्ड, 2 विकेट लेते ही रच देंगे इतिहास
15 hrs agoThe Rock का WWE रिंग में बहुत जल्द आएगा तूफान, फेमस रेसलर का बड़ा दावा
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines