टीम इंडिया में लंबे इंतजार के बाद मिला मौका, अब आकिब नबी ने तोड़ी चुप्पी

Auqib Nabi: श्रीलंका के खिलाफ खेली जाने वाली टेस्ट सीरीज में आकिब नबी का अचानक सिलेक्शन हुआ था, जब जसप्रीत बुमराह सीरीज से बाहर हुए थे. लंबे इंतजार के बाद आकिब को भारतीय टीम में मौका मिला, जिसपर उन्होंने चुप्पी तोड़ी है.

Image Credit: X

Image Credit: X

Auqib Nabi: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में आकिब नबी को मौका मिला है. हालांकि शुरुआत में उन्हें नजरअंदाज किया गया था. लेकिन बाद में जसप्रीत बुमराह चोट की वजह से सीरीज से बाहर हो गए. इसके बाद आकिब को टीम इंडिया में शामिल कर लिया गया. लगातार रणजी ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन के बाद उन्हें टीम इंडिया में मौका मिलने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा. अब आकिब ने अपने सिलेक्शन पर चुप्पी तोड़ी है.

विज्ञापन

आकिब नबी को लंबे समय बाद मिला मौका

आकिब लगातार घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. पिछले 2 सालों में उन्होंने घरेलू क्रिकेट में 104 विकेट लिए हैं. आकिब ने पिछले रणजी सीजन में जम्मू कश्मीर के लिए 60 विकेट झटके थे और टीम को पहली बार चैंपियन बनाने में अहम किरदार निभाया था. इसके बाद भी उन्हें भारतीय टीम में शामिल होने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा. आकिब को पूरा भरोसा था कि वह टीम इंडिया में आज नहीं तो कल चुने जाएंगे. इसलिए वह लगातार अपने प्रदर्शन पर ध्यान दे रहे थे.

विज्ञापन

आकिब ने क्या कहा?

आकिब ने टीम इंडिया में सिलेक्शन को लेकर कहा “आज हो या कल, मैं भारतीय टीम में जरूर शामिल होऊंगा क्योंकि आप इतने सालों से अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं; आपको अपनी मेहनत का फल जरूर मिलेगा. गेंदबाजी करते समय भी मेरी यही सोच थी; मेरा काम विकेट लेना है, बाकी सब भगवान की मर्जी है. जब भी मुझे बुलावा आता है, मुझे बहुत खुशी होती है. मेरा परिवार खुश है; मुझे इससे ज्यादा और क्या चाहिए.”

विज्ञापन

बीसीसीआई द्वारा जारी एक वीडियो में आकिब ने आगे कहा कि एक क्रिकेटर के तौर पर आपको यह मानसिकता रखनी होती है कि आपका काम अच्छा प्रदर्शन करना है. अच्छा प्रदर्शन करने के बाद बाकी लोग आपको देखेंगे. तेज गेंदबाज को पूरा यकीन था कि उन्हें भारतीय टीम में मौका मिलेगा. आकिब, भारतीय टेस्ट टीम में शामिल होने वाले जम्मू कश्मीर के पहले क्रिकेटर भी बने हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ