हरभजन ने लियोनेल मेसी का उदाहरण देकर रोहित-विराट पर कही बड़ी बात, वर्ल्ड कप 2027 पर दिया बयान

हरभजन सिंह ने रोहित शर्मा और विराट कोहली के वर्ल्ड कप 2027 खेलने पर बात की है. भज्जी ने अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर लियोनेल मेसी का हवाला देते हुए रोहित और विराट पर बड़ी बात कही है. आइए जानते हैं हरभजन सिंह ने क्या कहा?

Image Credit: X

Image Credit: X

रोहित शर्मा और विराट कोहली भारत के लिए वनडे वर्ल्ड कप 2027 खेलना चाहते हैं. हालांकि दोनों खिलाड़ियों को लेकर तरह-तरह की रिपोर्ट सामने आती है. रोहित को लेकर हाल ही में संन्यास की अफवाह भी उड़ी थी, जो बाद में झूठी साबित हुई. अब हरभजन सिंह ने रोहित शर्मा और विराट कोहली को लेकर बात की है. खास बात ये है कि उन्होंने लियोनेल मेसी का उदाहरण दिया है.

विज्ञापन

हरभजन सिंह ने क्या कहा?

हरभजन सिंह का मानना है कि भारत की वनडे वर्ल्ड कप 2027 खेलने के लिए उम्र की बाधा नहीं होनी चाहिए. उन्होंने लियोनेल मेसी का हवाला देते हुए कहा “खिलाड़ी कोई भी हो, मेरा मानना ​​है कि मापदंड प्रदर्शन होना चाहिए, उम्र नहीं. विराट भले ही 39 साल के हों, लेकिन अगर वो अभी भी मैदान पर 20 साल के खिलाड़ियों को हरा रहे हैं, तो उनकी उम्र मायने नहीं रखती. लियोनेल मेस्सी को ही देख लीजिए. 40 (39) साल की उम्र में भी पांच खिलाड़ी उन्हें रोक नहीं पाते. अगर किसी खिलाड़ी में ऐसी फिटनेस और कौशल हो कि पांच विरोधी भी उसे रोक न सकें, तो हम जानते हैं कि कौशल ही सर्वोपरि है,”

विज्ञापन

बीसीसीआई ने अफहाव पर लगाया था विराम

भारतीय टीम ने हाल ही में इंग्लैंड दौरे पर 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली थी. इस सीरीज के दूसरे मुकाबले के बाद कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया था कि बीसीसीआई ने रोहित से उन्हें लॉर्ड्स में होने वाले तीसरे वनडे मैच से पहले बता दिया कि ये मैच उनका आखिरी होने वाला है और सिलेक्टर्स उन्हें भविष्य के तौर पर नहीं देख रहे हैं. हालांकि बाद में बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने इस खबर को झूठा बताया और कहा कि रोहित शर्मा कहीं नहीं जा रहे हैं. वह टीम के नियमित सदस्य हैं. इसके बाद रोहित शर्मा ने भी अपने बल्ले से आलोचकों को करारा जवाब दिया था और 138 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली थी.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ