हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DussehraCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Asian Para Games: दीप्ति जीवनजी ने जीता गोल्ड मेडल, 400 मीटर रेस में किया बड़ा कारनामा

Deepthi Jeevanji Wins Gold Medal: एशियन पैरा गेम्स 2026 में भारत ने पांचवां गोल्ड मेडल जीत लिया है. दीप्ति जीवनजी ने 400 मीटर T20 प्रतियोगिता में बड़ा कारनामा करते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा किया और इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करा लिया.

विज्ञापन
दीप्ति जीवनजी ने एशियन पैरा गेम्स में गोल्ड मेडल जीत लिया है (Image: ANI)

Deepthi Jeevanji Wins Gold Medal: एशियन पैरा गेम्स 2026 में भारतीय एथलीट्स कमाल कर रहे हैं. भारत के खाते में पहले ही चार गोल्ड मेडल थे और अब दीप्ति जीवनजी ने भी भारत का नाम रोशन किया. उन्होंने 400 मीटर T20 प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीता. इसी के साथ उन्होंने इतिहास के पन्नों में भी अपना नाम दर्ज करा लिया है. बता दें कि भारत की बेटी ने 56.36 सेकेंड में इस रेस को पूरा करके नया कीर्तिमान स्थापित किया.

दीप्ति जीवनजी ने जीता गोल्ड मेडल

400 मीटर T20 प्रतियोगिता में भारत की दीप्ति जीवनजी ने शुरुआत से ही बढ़त बनाए रखी. उन्होंने सिर्फ दो सेकेंड के अंतर से गोल्ड मेडल जीता. दूसरे स्थान पर जापान की नीना कानो थीं, जिन्होंने 58.92 सेकेंड में रेस पूरी की थी. बता दें कि जापान की ही अकाने काटो 1 मिनट 0.26 सेकेंड के साथ तीसरे स्थान पर रहीं. दीप्ति की जीत के साथ भारत ने एशियन पैरा गेम्स में अपना पांचवां गोल्ड मेडल जीता. इससे पहले दीप्ति ने पेरिस पैरालंपिक 2024 में ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा जमाया था.

कौन हैं दीप्ति जीवनजी?

दीप्ति जीवनजी तेलंगाना की रहने वाली हैं. 15 साल की उम्र में स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (SAI) के कोच एन रमेश ने दीप्ति की प्रतिभा को पहचाना. उन्होंने रनिंग इवेंट्स के लिए दीप्ति को तैयार किया. दीप्ति ने 2024 के पेरिस पैरालंपिक्स में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर अपनी पहचान बनाई थी. बता दें कि 2024 की वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में उन्होंने गोल्ड मेडल जीता था और 55.07 सेकेंड में रेस पूरी की थी. यह अपने आप में एक वर्ल्ड रिकॉर्ड है. अब उनके नाम एक और बड़ी उपलब्धि जुड़ गई है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- मोना अग्रवाल ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाकर एशियन पैरा गेम्स में जीता गोल्ड मेडल, अवनि लेखरा ने सिल्वर किया अपने नाम

कौन-कौन जीत चुका है गोल्ड मेडल?

एशियन पैरा गेम्स 2026 में टीम इंडिया के खाते में 5 गोल्ड मेडल आ चुके हैं. दीप्ति जीवनजी के अलावा निषाद कुमार ने पैरा एथलेटिक्स के मेंस हाई जंप T47 इवेंट में गोल्ड मेडल जीता था. रिंकू हूडा ने पैरा एथलेटिक्स के मेंस जैवलिन F46 इवेंट में गोल्ड अपने नाम किया. इसके अलावा सौम्या कुमार ने वुमेंस 1500 मीटर T12/T13 इवेंट में मेडल जीता. मोना अग्रवाल ने वुमेंस 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग SH1 इवेंट में गोल्ड मेडल पर कब्जा किया था.

विज्ञापन

जापान के आईची-नागोया में हो रहे एशियन पैरा गेम्स में भारत ने दूसरे दिन ही 20 से अधिक मेडल जीत लिए हैं. इससे पता चलता है कि इस बार के एशियन पैरा गेम्स के लिए भारतीय खिलाड़ियों ने किस तरह तैयारी की है. आने वाले दिनों में कई गोल्ड मेडल भारत के खाते में जुड़ सकते हैं.

ये भी पढ़ें:- क्रिस्टियानो रोनाल्डो हुए सस्पेंड, 30 दिन तक पुर्तगाल के लिए नहीं खेल पाएंगे मैच, जानें क्या है पूरा मामला

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola