हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Asian Hockey Champions Trophy 2024 Highlights: टीम इंडिया ने रिकॉर्ड पांचवीं बार जीता खिताब, चीन को दी 1-0 से मात

Asian Hockey Champions Trophy 2024: टीम इंडिया ने रिकॉर्ड पांचवीं बार एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीत लिया है। टीम इंडिया ने चीन को फाइनल में हराया है। इससे पहले भारत ने दक्षिण कोरिया हराकर फाइनल में जगह बनाई थी।

विज्ञापन

Live Updates

17:23 (IST) 17 Sept 2024

Asian Hockey Champions Trophy 2024: भारत पांचवीं बार बना चैंपियन

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने चीन को 1-0 से हराकर एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब पांचवीं बार जीत लिया है। इससे पहले शुरुआती तीन क्वार्टर तक मुकाबला गोलरहित बराबरी पर चल रहा था। हालांकि चौथे क्वार्टर में जुगराज गोल करके भारतीय टीम को 1-0 से आगे कर दिया था।𝘾𝙃𝘼𝙈𝙋𝙄𝙊𝙉𝙎!!!🏆

India wins their 5th Men's Asian Champions Trophy 2024!
Congratulations to the Men in Blue for an outstanding performance and bringing the trophy home! 🇮🇳💙

Full Time:
India 🇮🇳 1-0 🇨🇳 China
.
.
.hockeyindia indiakagame indvchn act24 final
— Hockey India (@TheHockeyIndia) September 17, 2024
17:01 (IST) 17 Sept 2024

Asian Hockey Champions Trophy 2024: भारत ने किया पहला गोल

भारत ने इस मैच में अपना पहला गोल कर दिया है। हरमनप्रीत ने जुगराज को पास दिया था और उन्होंने इसे गोल में बदल दिया। एक बार फिर से कप्तान हरमनप्रीत ने दिखाया शानदार खेल।

16:45 (IST) 17 Sept 2024

Asian Hockey Champions Trophy 2024: तीसरे क्वार्टर में भी नहीं हुआ गोल

तीसरे क्वार्टर में चीन की टीम ने कई गोल करने की कोशिश की, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। टीम इंडिया के डिफेंस ने उन्हें रोके रखा। पेनाल्टी शूट में उनके पास गोल करने का मौका था, लेकिन वो इसका फायदा भी नहीं उठा पाए।

16:29 (IST) 17 Sept 2024

Asian Hockey Champions Trophy 2024: चीन के डिफेंडरों का शानदार प्रदर्शन

दूसरे क्वार्टर में भी टीम इंडिया कोई भी गोल नहीं कर सकी है। दूसरे क्वार्टर में चीन की टीम ने भारत को कड़ी टक्कर दी। इस क्वार्टर में टीम इंडिया को गोल करने के बहुत कम ही मौके मिले। चीन के डिफेंडरों ने भारतीय टीम को रोक रखा है।

Half Time:

Both defenses standing tall.

After an attacking start to the game, both concentrated on their defense in Q2 to keep the deadlock unbroken.

30 minutes to go, goal not so far for Team India. 🇮🇳

Onto the second half!

.

.

.hockeyindiaindiakagameindvchnact24…

— Hockey India (@TheHockeyIndia) September 17, 2024Half Time:

Both defenses standing tall.

After an attacking start to the game, both concentrated on their defense in Q2 to keep the deadlock unbroken.

30 minutes to go, goal not so far for Team India. 🇮🇳

Onto the second half!

.

.

.hockeyindiaindiakagameindvchnact24…

— Hockey India (@TheHockeyIndia) September 17, 2024

16:22 (IST) 17 Sept 2024

Asian Hockey Champions Trophy 2024: दूसरे क्वार्टर का खेल हुआ खत्म

विवेक ने पेनाल्टी शूट में गलती कर दी। हालांकि हरमनप्रीत के पास गोल करने का मौका था, लेकिन वो भी चूक गए। भारतीय टीम अभी तक गोल नहीं कर पाई है। दूसरे क्वार्टर का खेल खत्म हो गया है और अभी भी कोई भी टीम अपना खाता नहीं खोल पाई है।

16:17 (IST) 17 Sept 2024

Asian Hockey Champions Trophy 2024: चीनी गोलकीपर ने दिखाया दम

चीन के खिलाड़ियों ने बॉल को अपने पास रखने की कोशिश की, लेकिन टीम इंडिया ने तुरंत ही बॉल को वापस ले लिया। इसी बीच मनप्रीत और नीलकंठ ने अभिषेक के लिए गोल करने का मौका बनाया, लेकिन चीनी गोलकीपर ने इस शॉट को रोक दिया।

16:04 (IST) 17 Sept 2024

Asian Hockey Champions Trophy 2024: पहला क्वार्टर का खेल हुआ खत्म

पहले क्वार्टर में दोनों ही टीम कोई भी गोल नहीं कर सकी। भारत ने कई बार गोल करने की कोशिश की, लेकिन चीनी गोलकीपर ने हर प्रयास को असफल कर दिया। भारत ने दूसरे क्वार्टर के लिए सूरज करकेरा को मैदान पर उतारा है।

16:01 (IST) 17 Sept 2024

Asian Hockey Champions Trophy 2024: टीम इंडिया का अटैक जारी

वांग वेइहाओ ने एक बार फिर नीलकंठ की कोशिश को नाकाम कर दिया है। नीलकंठ ने हरमनप्रीत के पास गोल करने की कोशिश की थी, लेकिन चीनी गोलकीपर ने उनके शॉट को रोक दिया। टीम इंडिया लगातार गोल करने की कोशिश कर रही है।

15:53 (IST) 17 Sept 2024

Asian Hockey Champions Trophy 2024: नीलकंठ ने की गोल करने की कोशिश

नीलकंठ ने पहली बार दाएं चैनल से गोल पोस्ट पर शॉट मारा, लेकिन चीन के गोलकीपर वांग वेइहाओ ने उनके प्रयास को असफल कर दिया। चीन के गोलकीपर वांग वेइहाओ काफी ज्यादा अलर्ट हैं।

15:51 (IST) 17 Sept 2024

Asian Hockey Champions Trophy 2024: आते ही विवेक सागर प्रसाद ने की गोल करने की कोशिश

विवेक सागर प्रसाद ने आते ही गोल करने की कोशिश की। उन्होंने सुखजीत को पास दिया लेकिन चीनी गोलकीपर ने उनके प्रयास को असफल कर दिया।

15:47 (IST) 17 Sept 2024

Asian Hockey Champions Trophy 2024: पहला क्वार्टर हुआ शुरू

दोनों देशों के राष्ट्रगान हो गए हैं। इसी के साथ पहला क्वार्टर शुरू हो गया है। टीम इंडिया की नजर पहले ही बढ़त बनाने की होगी। इस टूर्नामेंट में भारत ने आक्रामक खेल खेला है।

15:37 (IST) 17 Sept 2024

भारत ने 4 बार जीत चुका है एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब

भारत इससे पहले चार एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीत चुका है। भारत ने 2011, 2016, 2018 (पाकिस्तान के साथ संयुक्त विजेता) और 2021 में एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता था। वहीं चीन पहली बार फाइनल में पहुंचा है।

15:36 (IST) 17 Sept 2024

एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल: भारत की प्लेइंग 11

कृष्ण बी पाठक (गोलकीपर), हरमनप्रीत सिंह, जरमनप्रीत सिंह, अमित रोहिदास, सुमित, मनप्रीत सिंह, विवेक सागर प्रसाद, राजकुमार पाल, अभिषेक, सुखजीत सिंह।

Asian Hockey Champions Trophy 2024: एशियन चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में भारत ने चीन को 1-0 से हरा दिया है। भारत के लिए एकमात्र गोल जुगराज ने किया। उन्होंने कप्तान हरमनप्रीत के पास को गोल में बदल दिया था। इससे पहले भारत ने सेमीफाइनल में दक्षिण कोरिया को हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। वहीं, दूसरी तरफ चीन ने इस मैच में अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola