Asian Games 2026: खत्म हुआ भारत का 44 साल का इंतजार, मैराथन में सावन बरवाल ने जीता सिल्वर मेडल

Asian Games 2026: सावन बरवाल ने मेंस मैराथन फाइनल में सिल्वर मेडल जीता. 42 साल बाद इस इवेंट में भारत ने कोई मेडल अपने नाम किया है. सावन ने 2:11:37 मिनट में लैप पूरा किया और यह उनका अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है.

sawan barwal Silver Medal

सावन बरवाल ने जीता सिल्वर मेडल (Image: ANI)

Sawan Barwal Wins Silver Medal: एशियन गेम्स 2026 में भारत का 44 साल का सूखा खत्म हो गया है. सालों से भारत का कोई एथलीट इस इवेंट की मैराथन में मेडल नहीं जीत पा रहा था. एशियन गेम्स 2026 में भारतीय एथलीट सावन बरवाल ने मेडल पर कब्जा किया. उन्होंने आईची-नागोया में आयोजित इस इवेंट में अपने करियर का सबसे बेस्ट प्रदर्शन किया और रजत पदक अपने नाम किया. जापान के इचिताका यामाशीता लगभग एक मिनट के अंतर से गोल्ड मेडल जीतने में सफल रहे.

विज्ञापन

सावन बरवाल ने जीता सिल्वर मेडल

मेंस मैराथन इवेंट के फाइनल में सावन बरवाल का प्रदर्शन शानदार रहा. शुरुआत में वह सबसे आगे थे और हाफवे मार्क तक वह दूसरे स्थान पर आ गए. इसके बाद उन्होंने 21 किलोमीटर के मार्क पर बढ़त हासिल की लेकिन समय के साथ वह पीछे होने लगे. आखिरी के कुछ किलोमीटर में बरवाल ने शानदार वापसी की और कई एथलीट्स को पीछे छोड़कर 2:11:37 में रेस पूरी की. इसी के साथ वह सिल्वर मेडल पर कब्जा करने में सफल हुए.

विज्ञापन

जापान के इचिताका यामाशीता ने 2:10:49 में मैराथन पूरी की और वह गोल्ड मेडल जीत गए. चीन के पेयू फेंग ने 2:12:13 में दौड़ पूरी करके ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया.

विज्ञापन

44 साल का इंतजार हुआ खत्म

1982 में नई दिल्ली में हुए एशियन गेम्स में भारत ने आखिरी बार मैराथन में मेडल जीता था. उस इवेंट में होसुर कुकप्पा ने ब्रॉन्ज मेडल जीता था. इसके बाद भारत को मैराथन में पदक का इंतजार था. अब 44 साल बाद सावन बरवाल ने सिल्वर मेडल जीता है. यह अपने आप में काफी बड़ा कारनामा है. इसी के साथ वह विदेशी धरती पर एशियन गेम्स में मैराथन मेडल जीतने वाले पहले भारतीय एथलीट बन गए हैं.

कौन हैं सावन बरवाल?

सावन बरवाल 28 साल के लॉन्ग डिस्टेंस रनर हैं. वह हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में स्थित जोगिंदर नगर के रहने वाले हैं. वह भारतीय आर्मी में हवलदार हैं. बरवाल फुल मैराथन में कदम रखने से पहले छोटे ट्रैक इवेंट्स में हिस्सा लेते थे. अप्रैल 2026 में उन्होंने डेब्यू पर रिकॉर्ड तोड़ दिया था. उन्होंने रॉटरडैम मैराथन को 2:11:58 में पूरा कर दिया था. उन्होंने अपनी पहली प्रतियोगिता मैराथन में शिवनाथ सिंह का 48 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया था. बता दें कि 2024 में उन्होंने 5000 मीटर नेशनल टाइटल पर कब्जा किया था और 2025 के नेशनल गेम्स में उन्होंने 5000 एवं 10000 मीटर में गोल्ड जीता था. हालांकि, अब एशियन गेम्स में उन्हें अपने करियर की सबसे बड़ी सफलता मिली है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ