Asian Games 2026: जापान में खेले जा रहे एशियन गेम्स में क्रिकेट का रोमांच शुरू हो चुका है. एशियन गेम्स में पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम की शुरुआत बेहद खराब रही और टूर्नामेंट से बाहर होने से बाल-बाल बची. हालांकि, पाकिस्तान की टीम ने जैसे-तैसे सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है. महिला क्रिकेट इवेंट के दूसरे क्वार्टर फाइनल में पाकिस्तान की टक्कर थाईलैंड से हुई.
बारिश और गीले मैदान की वजह से मैच देरी से शुरू हुआ और इसे 11-11 ओवर का रखा गया. निशिन के कारोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेले गए इस नॉकआउट मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए थाईलैंड ने 4 विकेट पर 91 रन बनाए. जवाब में उतरी पाकिस्तान को लक्ष्य हासिल करने में पसीने छू गए और आखिरी ओवर में 2 गेंद बाकी रहते 3 विकेट से मैच जीतकर सेमीफाइनल में एंट्री की.
थाईलैंड ने दिया था 92 रनों का लक्ष्य
इस मुकाबले में पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. थाईलैंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 11 ओवर में 4 विकेट पर 91 रन बनाए. थाईलैंड की ओर से विकेटकीपर बल्लेबाज नन्नापत कोंचारोनकाई ने सबसे ज्यादा 49 रनों की पारी खेली. उनके अलावा, फन्निता माया ने 15 रन और कप्तान नरुइमोल चाइवाइ ने 10 रन बनाए. वहीं, पाकिस्तान की ओर से कप्तान फातिमा सना ने दो विकेट लिए और नश्रा संधू ने एक विकेट हासिल किया.
पाकिस्तान की फ्लॉप बल्लेबाजी
92 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तानी टीम को अच्छी शुरुआत मिली थी. गुल फिरोज और शवाल जुल्फिकार ने पहले विकेट के लिए 3.3 ओवर में 36 रन जोड़े. लेकिन जुल्फिकार के रूप में पहला विकेट गिरने के बाद टीम लगातार विकेट गंवाती चली गई. थाईलैंड ने जोरदार वापसी करते हुए 19 गेंदों पर सिर्फ 12 रन दिए और 3 विकेट चटकाए. पाकिस्तान का स्कोर 7 ओवर के बाद 4 विकेट पर 48 रन था. इसके बाद 2 ओवर में 12 रन देकर 3 विकेट लेने वाली थाईलैंड की गेंदबाज ओनिचा कामचोम्फु ने 8वां ओवर डाला.
इस ओवर में पाकिस्तान के लिए कप्तान फातिमा सना और इमान फातिमा ने 25 रन ठोक दिए, जिससे पाकिस्तान का स्कोर 8 विकेट पर 73 रन हो गया. फिर 9वें ओवर में फनिता माया ने सिर्फ 3 रन देकर पाकिस्तानी कप्तान फातिमा सना को पवेलियन भेज दिया. इसके बाद पाकिस्तान का स्कोर 6 विकेट पर 76 रन हो गया और अब उसे जीत के लिए आखिरी दो ओवर में 15 रनों की जरूरत थी.
ये भी पढ़ें- क्या खत्म हो गया इन 5 भारतीय खिलाड़ियों का करियर? ODI और T20I दोनों टीम से हुए बाहर
आखिरी दो ओवर में पलटा मैच
अब मुकाबला टक्कर हो गया था और थाईलैंड की टीम बड़ा उलटफेर करने वाली थी. यहां से पाकिस्तान की टीम मैच हारकर टूर्नामेंट से बाहर भी हो सकती थी. 10वें ओवर में पाकिस्तान के दो और विकेट गिरे, लेकिन 12 रन भी बन गए. तुबा हसन ने एक छक्का और एक चौका लगाकर ओवर की आखिरी गेंद पर आउट हुईं. अब पाकिस्तान को आखिरी ओवर में जीत के लिए 4 रन चाहिए थे. इमान नसीर और उम ए हानी ने चार गेंदों पर 4 रन बनाकर टीम को जीत दिला दी. पाकिस्तान ने 10.4 ओवर में 7 विकेट पर 92 रन बनाकर मुकाबला जीता और सेमीफाइनल में एंट्री की. अब एशियन गेम्स के सेमीफाइनल में पाकिस्तान की टक्कर श्रीलंका या मलेशिया से होगी.
ये भी पढ़ें- मानव सुथार की काउंटी चैंपियनशिप में शानदार गेंदबाजी, 5 विकेट लेकर टीम को दिलाई धमाकेदार जीत
संबंधित खबरें
मिचेल सेंटनर ने बनाया अपना मास्टर प्लान, ऐसे टीम इंडिया को रोकने की तैयारी
10 mins agoसंजू सैमसन ने T20I में बनाया बड़ा रिकॉर्ड, अब तक कोई नहीं कर सका था ऐसा
26 mins agoIND vs WI: अभिषेक शर्मा 200 रनों से ज्यादा के चेज में हो जाते हैं फेल
33 mins agoअर्शदीप सिंह की जगह टीम इंडिया में वापसी कर सकते हैं भुवनेश्वर कुमार
1 hr agoIND vs WI: करारी हार के बाद भारतीय बल्लेबाजों पर भड़के सुनील गावस्कर
1 hr agoWWE के महान रेसलर ने अचानक संन्यास का ऐलान कर मचाई सनसनी
1 hr agoIND vs WI: श्रेयस अय्यर ने चौथे टी-20 मुकाबले में क्यों की पारी घोषित?
2 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में नहीं खेलेंगे बुमराह? सामने आई वजह
2 hrs agoक्या भारत-विंडीज T20I सीरीज से बाहर हो जाएंगे अर्शदीप? सैमसन ने दिया अपडेट
3 hrs agoवैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं देने से नाराज हो गए कृष्णमाचारी श्रीकांत
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines