Asian Games 2026, India Women’s Skeet Team Wins Bronze: जापान के आईची-नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स में भारतीय महिला स्कीट ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ब्रॉन्ज मेडल जीत लिया है. राइजा ढिल्लों, माहेश्वरी चौहान और परिनाज धालीवाल की तिकड़ी ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए कुल 331 अंकों के साथ मेडल अपने नाम किया. महिला टीम के बाद भारतीय पुरुष स्कीट टीम ने भी ब्रॉन्ज मेडल जीत लिया है. इसी के साथ भारत के खाते में कुल 9 मेडल हो गए हैं. मौजूदा एशियन गेम्स में भारतीय शूटर्स का धमाल देखने को मिला है. यह भारत का शूटिंग में अब तक का 7वां मेडल है.
भारतीय महिला स्कीट टीम ने जीता ब्रॉन्ज मेडल
एशियन गेम्स में भारत की झोली में एक और मेडल आ गया है. भारतीय महिला स्कीट टीम ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया. राइजा ढिल्लों, परिनाज धालीवाल और माहेश्वरी चौहान की तिकड़ी ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए कुल 331 अंकों के साथ महिला स्कीट इवेंट में तीसरा स्थान हासिल किया. राइजा और परिनाज ने 125 में से 111 अंक हासिल किए, जबकि माहेश्वरी ने 109 अंक बनाए. भारत चीन और कजाकिस्तान के बाद तीसरे स्थान पर रहा. चीन ने 346 अंकों के साथ गोल्ड मेडल जीता, जबकि कजाकिस्तान 337 पॉइंट के साथ दूसरे स्थान पर रहकर सिल्वर मेडल अपने नाम किया.
मेंस स्कीट टीम ने भी जीता ब्रॉन्ज मेडल
वुमेंस के बाद भारतीय मेंस स्कीट टीम ने भी एशियन गेम्स में शानदार प्रदर्शन करते हुए ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम कर लिया है. भवतेघ सिंह गिल, अनंतजीत सिंह नरुका और मैराज अहमद खान की तिकड़ी ने मेंस के स्कीट टीम इवेंट में कुल 346 अंक हासिल किए और भारत की झोली में ब्रॉन्ज मेडल डाल दिया.
वहीं, अनंतजीत सिंह नरुका ने व्यक्तिगत स्कीट स्पर्धा के फाइनल में भी जगह बना ली है. उनका फाइनल मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 12:30 बजे शुरू होगा. अब नरुका व्यक्तिगत स्पर्धा में भी भारत के लिए मेडल जीतने की कोशिश करेंगे.
ये भी पढ़ें- मेडल जीतने के बाद क्यों रोईं सुचिका तारियाल? 700 ग्राम वजन ने बदल दिया पूरा नतीजा
शूटिंग में आए भारत के 6 मेडल
एशियन गेम्स 2026 में भारत के कुल 9 मेडल हो गए हैं, जिसमें 7 शूटिंग से आए हैं. मेंस और वुमेंस स्कीट टीम से पहले भारत ने महिलाओं और पुरुषों के 10 मीटर एयर राइफल टीम और इंडिविजुअल इवेंट में सिल्वर मेडल जीता था. इसके अलावा, भारत ने 10 मीटर एयर राइफल के इंडिविजुअल इवेंट में भी ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया. भारत के खाते में अब एक गोल्ड, 4 सिल्वर और 3 ब्रॉन्ज मेडल हो गए हैं. मंगलवार को भारतीय महिला क्रिकेट ने भारत को पहला गोल्ड मेडल दिलाया था.
भारत फिलहाल मेडल टैली में टॉप-10 में शामिल है. मेडल टैली में सबसे ऊपर चीन है, जिसके खाते में 32 गोल्ड समेत कुल 53 पदक हैं. वहीं, जापान कुल 46 पदकों के साथ दूसरे नंबर पर है. दक्षिण कोरिया 27 मेडल के साथ तीसरे नंबर पर मौजूद है.
ये भी पढ़ें- Asian Games 2026 में शुरू हुआ नया विवाद, मैनेजमेंट से अनबन के बाद भारतीय रोइंग टीम ने दी हड़ताल की धमकी
संबंधित खबरें
IPL 2027 के ऑक्शन से पहले KKR की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
5 hrs agoअग्निवीर जयंत गोयत की रफ्तार का कहर, रणजी में झटके 6 विकेट
5 hrs agoIPL 2028 मेगा ऑक्शन से खिलाड़ियों ने फ्रेंचाइजियों के सामने रखी बड़ी डिमांड
5 hrs agoIND vs NZ: जीत के बाद भी भारत की प्लेइंग 11 में होगा बड़ा बदलाव?
6 hrs agoसेना देशों में 5000 रन पूरे करने से 36 रन दूर रोहित शर्मा
6 hrs agoभारत ने छठी बार जीता एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब
7 hrs agoपृथ्वी शॉ 5 सालों के बाद टीम इंडिया में वापसी का बना रहे हैं मास्टर प्लान
7 hrs agoWPL 2027 में तीसरी बार चैंपियन बनने उतरेगी RCB, जानें शेड्यूल और स्क्वॉड
7 hrs agoरणजी ट्रॉफी में पृथ्वी शॉ का बल्ले से धमाका, महाराष्ट्र ने बंगाल को हराया
7 hrs agoइंडिया ए की टीम में हुई तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा की वापसी
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines