Asian Games 2026, India Women vs Sri Lanka Women: हाल ही में एशिया कप 2026 का खिताब अपने नाम करने वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम अब एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में पहुंच चुकी है. हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने एशिया कप के फाइनल में श्रीलंका को हराकर ट्रॉफी जीती थी और अब एशियन गेम्स के गोल्ड मेडल मुकाबले में एक बार फिर दोनों टीमें आमने-सामने होंगी. फाइनल में जीतने वाली टीम को गोल्ड मेडल मिलेगा, जबकि हारने वाली टीम को सिल्वर से संतोष करना होगा.
ऐसे में दोनों ही टीमें गोल्ड जीतने के लिए पूरा जोर लगाएगी और दोनों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है. तो आइए जानते हैं भारत और श्रीलंका के बीच फाइनल मुकाबला कब और कहां खेला जाएगा और आप इस मुकाबले को कहां और कैसा लाइव देख सकते हैं.
टीम इंडिया ने बांग्लादेश को हराकर फाइनल में की एंट्री
भारतीय टीम ने क्वार्टरफाइनल में शानदार जीत के साथ अपने एशियन गेम्स अभियान की शुरुआत की थी. क्वार्टरफाइनल मुकाबले में भारत ने जापान को महज 5 ओवर में हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई. इसके बाद सेमीफाइनल में भारत का सामना बांग्लादेश से हुआ, जहां स्टार ओपनर शेफाली वर्मा ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए टी20 इंटरनेशनल करियर का पहला शतक जड़ा. उनकी 100 रनों की शानदार शतकीय पारी की बदौलत भारत ने 195 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया.
इसके जवाब में उतरी बांग्लादेश की पूरी टीम सिर्फ 81 रन पर ही ढेर हो गई और भारत ने 114 रन से मुकाबला जीतकर फाइनल का टिकट कटाया. वहीं, पहले सेमीफाइनल में श्रीलंका ने पाकिस्तान को हराकर फाइनल में जगह बनाई. अब गोल्ड मेडल के लिए भारत और श्रीलंका की टीमें एक-दूसरे से भिड़ेंगी.
भारत-श्रीलंका के बीच एशियन गेम्स का फाइनल कब और कहां खेला जाएगा?
भारत और श्रीलंका के बीच एशियन गेम्स 2026 का महिला क्रिकेट फाइनल मंगलवार, 22 सितंबर को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह गोल्ड मेडल का मुकाबला जापान के निशिन में खेला जाएगा.
कितने बजे शुरू होगा मैच?
भारत और श्रीलंका के बीच एशियन गेम्स 2026 का महिला क्रिकेट फाइनल मैच भारतीय समयानुसार सुबह 10:30 बजे शुरू होगा. वहीं, इसके आधे घंटे पहले यानी 10 बजे टॉस होगा.
टीवी पर किस चैनल पर देख पाएंगे लाइव?
भारत बनाम श्रीलंका एशियन गेम्स 2026 महिला क्रिकेट फाइनल मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क (Sony Sports Network) के चैनल पर किया जाएगा. भारतीय फैंस फाइनल मुकाबले को सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के विभिन्न चैनलों पर लाइव देख सकते हैं.
कहां देखें लाइव स्ट्रीमिंग?
भारत और श्रीलंका के बीच एशियन गेम्स 2026 के फाइनल मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव (SonyLIV) ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी. मोबाइल और लैपटॉप यूजर्स सोनी लिव ऐप के जरिए मैच की लाइव स्ट्रीमिंग का मजा उठा सकते हैं.
फ्री में कैसे देखें लाइव मैच?
अगर आप फ्री में भारत बनाम श्रीलंका एशियन गेम्स 2026 महिला क्रिकेट फाइनल देखना चाहते हैं तो डीडी स्पोर्ट्स (DD Sports) पर मैच का लाइव प्रसारण किया जाएगा. आप डीडी स्पोर्ट्स पर बिल्कुल मुफ्त में लाइव मैच का आनंद उठा सकते हैं.
ये भी पढ़ें- IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में इन 5 खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका, फिलहाल बने हुए हैं बैकअप
IND W vs SL W Final: दोनों टीमों का फुल स्क्वॉड
भारत महिला टीम: शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, गुनालन कमलिनी, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), भारती फुलमाली, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, श्रेयंका पाटिल, श्री चरणी, क्रांति गौड़, नंदनी शर्मा, रेणुका सिंह ठाकुर, अरुंधति रेड्डी और राधा यादव.
श्रीलंका महिला टीम: चमारी अटापट्टू, अनुष्का संजीवनी, हर्षिता समरविक्रमा, इमेशा दुलानी, कविशा दिलहारी, हासिनी परेरा, सुगंधिका कुमारी, संजना कविंदी, हंसिमा करुणारत्ने, कौशिनी नुथ्यांगना, निमाशा मीपेज, रश्मिका सेवंदी, चामुदी प्रबोदा, मिताली अयोध्या और काव्या कविंदी.
ये भी पढ़ें- टीम इंडिया से बाहर चल रहे उमेश यादव का बड़ा फैसला, विदर्भ से हुए अलग, अब नई टीम से खेलेंगे
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
5 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
6 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
6 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
6 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
7 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
7 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
8 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
8 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
8 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines