India Archery Team Wins Gold Medal: भारत के लिए एशियन गेम्स 2026 के 11वें दिन की शुरुआत एकदम धमाकेदार साबित हुई. तीरंदाजी में भारतीय महिला टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन किया और गोल्ड मेडल जीत लिया. उन्होंने वुमेंस कंपाउंड इवेंट के फाइनल में चीन को 238-234 से हराकर इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करा लिया. चिकिता तनिपार्थी, पृथिका प्रदीप और ज्योति सुरेखा वेन्नम की तिकड़ी के आगे चीन की खिलाड़ी नहीं टिक पाईं और भारत ने पूरी तरह से फाइनल में डॉमिनेट किया.
भारत ने जीता गोल्ड मेडल
भारत की चिकिता तनिपार्थी, पृथिका प्रदीप और ज्योति सुरेखा वेन्नम ने साउथ कोरिया जैसी खतरनाक टीम को सेमीफाइनल में 234-233 से हराया था. इसके बाद उनका सामना वुमेंस कंपाउंड आर्चरी फाइनल में चीन से हुआ. पहले राउंड में भारत ने 60-57 की बढ़त हासिल कर ली. दूसरे राउंड में भी टीम इंडिया 3 अंकों से आगे रही. चीन की खिलाड़ियों ने तीसरे राउंड में कमबैक करने की कोशिश की और लगातार तीन बार 10 अंक प्राप्त किए. हालांकि, रोटेशन में भारत ने कमबैक किया और उनके पास 178-175 की लीड आ गई.
चौथे और आखिरी राउंड में भारत को सिर्फ अपनी बढ़त कायम रखने की जरूरत थी. चीन ने क्रमशः 10, 9, 9, 10, 10 और 10 हासिल किए. जवाब में टीम इंडिया ने लगातार छह निशाने 10 के मार्क पर लगाए और 238-234 के स्कोर से गोल्ड मेडल पर कब्जा किया. चिकिता तनिपार्थी, पृथिका प्रदीप और ज्योति सुरेखा वेन्नम ने भारत को एशियन गेम्स 2026 का सातवां गोल्ड मेडल दिलाया.
ये भी पढ़ें:- Asian Games 2026 LIVE: तीरंदाजी में भारतीय टीम ने स्वर्ण पदक पर किया कब्जा, चीन को दी करारी शिकस्त
भारतीय टीम ने रचा इतिहास
भारत की चिकिता तनिपार्थी, पृथिका प्रदीप और ज्योति सुरेखा वेन्नम ने फाइनल में चीन के खिलाफ जीत दर्ज करके इतिहास रच दिया है. उन्होंने साउथ कोरिया द्वारा 2014 के एशियन गेम्स में बनाए गए रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है. साउथ कोरिया ने 240 में से 238 अंक हासिल किए थे. उनके सिर्फ दो शॉट मिस हुए थे.
अब भारतीय महिला टीम ने 12 साल बाद कुछ ऐसा ही कारनामा कर दिखाया है. चीन के खिलाफ भारत का फाइनल स्कोर 240 में से 238 अंक रहा, वहीं चीन का स्कोर इस मैच में 234 ही रहा. भारत ने भी सिर्फ दो शॉट मिस किए. भारत ने भी साउथ कोरिया के साथ कंपाउंड आर्चरी में सबसे अधिक स्कोर बनाने के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है. तीरंदाजी में चिकिता तनिपार्थी, पृथिका प्रदीप और ज्योति सुरेखा वेन्नम ने युवाओं के सामने एक नई मिसाल पेश की है.
ये भी पढ़ें:- Asian Games 2026 में भारत की बेटियों का जलवा, 4×400 मीटर रिले में गोल्ड जीतकर रचा इतिहास
संबंधित खबरें
कब और कहां होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी हर डिटेल्स
16 mins agoपहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
44 mins agoWPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
1 hr agoभारतीय सुपरस्टार विराट कोहली का ‘धनुष-बाण’ सेलिब्रेशन हो गया वायरल
1 hr agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, ऑकलैंड वनडे में अर्धशतक ठोक बनाए 7 बड़े रिकॉर्ड
1 hr agoविराट कोहली ने बनाए 74 रन, लेकिन नहीं मिला POTM अवॉर्ड
1 hr agoIND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
2 hrs agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
2 hrs agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
3 hrs agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines