Live Updates
Asian Games LIVE: सुचिका तारियाल का दिल्ली एयरपोर्ट पर हुआ जोरदार स्वागत
एशियन गेम्स 2026 में मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स (MMA) में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली भारतीय एथलीट सुचिका तारियाल का दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया.
Asian Games LIVE: भारत के खाते में कुल 15 मेडल
एशियन गेम्स के 5वें दिन भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक सिल्वर समेत कुल तीन मेडल अपने नाम किए. भारत के खाते में अब कुल 15 मेडल हो गए हैं. रोइंग में सतनाम सिंह और सलमान खान की जोड़ी ने भारत के लिए ब्रॉन्ज मेडल जीता. वहीं, वुशु में रोशिबिना देवी ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया. शूटिंग में अनंतजीत सिंह नरुका और परिनाज धालीवाल की जोड़ी ने मिक्स्ड स्कीट टीम स्पर्धा में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया.
Asian Games LIVE: महिला कबड्डी टीम ने जापान को 50-25 से हराया
भारतीय महिला कबड्डी टीम ने मेजबान जापान को 50-25 से हराकर ग्रुप A में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है. टीम ने लगातार तीन मैचों में शानदार जीत दर्ज की है. अब सेमीफाइनल में भारत का मुकाबला नेपाल से होगा.
Asian Games LIVE: गुरिंदरवीर सिंह ने की सेमीफाइनल में एंट्री
भारतीय स्प्रिंटर गुरिंदरवीर सिंह भी 100 मीटर रेस की हीट 4 में दूसरे स्थान पर रहे और सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए सिर्फ 10.38 सेकंड में दौड़ पूरी की.
Asian Games LIVE: गोला फेंक इवेंट में मेडल की उम्मीदें खत्म
गोला फेंक इवेंट में मेडल की उम्मीदें अब खत्म हो गई हैं. भारत की पूजा और अनामिका अभी क्रमश: 8वें व 9वें स्थान पर हैं और दोनों की मेडल जीतने की संभावना बेहद कम हैं.
Asian Games LIVE: अनिमेष कुजुर सेमीफाइनल में पहुंचे
अनिमेष कुजुर 100 मीटर रेस के सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं. अनिमेष 10.36 सेकंड के साथ पहली हीट में तीसरे स्थान पर रहे. गुरिंदरवीर ने निराश किया और वह चौथे पर रहे. वहीं. ट्रिपल जम्प में आशा इलांगो (13.43 मीटर) और निहारिका वसिष्ठ (13 मीटर) के साथ क्रमश: चौथे व 9वें स्थान पर रहीं.
Asian Games LIVE: जिमनास्ट प्रणति नायक को हाथ लगी निराशा
भारतीय जिम्नास्टिक्स एथलीट प्रणति नायक की पदक की उम्मीद टूट गई है. वह 13.1 के स्कोर के साथ छठे स्थान पर रहीं.
Asian Games LIVE: परवीन हुड्डा को मिला वॉकओवर
भारतीय महिला मुक्केबाज परवीन हुड्डा को 65 किलोग्राम कैटेगरी में वॉकओवर मिला है. उनका सामना तजीकिस्तान की मलिका नोजिमोवा से होना था, लेकिन यह मुकाबला खेले बिना ही वह राउंड ऑफ 16 से क्वार्टर फाइनल में पहुंच गईं.
Asian Games LIVE: साक्षी चौधरी को मिली हार
भारत की साक्षी चौधरी को महिलाओं के 65 किग्रा वर्ग के राउंड ऑफ 16 मुकाबले के पहले दौर में हार का सामना करना पड़ा है. कजाकिस्तान की अलुआ बाल्किबेकोवा ने साक्षी को 3-2 से हराया और क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई.
Asian Games LIVE: एक्शन में होंगी भारतीय बॉक्सर्स
वुमेंस 51 किलोग्राम मैच में भारत की साक्षी मलिक की भिड़ंत कजाखिस्तान की अलुआ बल्किबेकोवा से होने वाली है. इसके अलावा परवीन का मुकाबला वुमेंस 65 किलोग्राम वर्ग के राउंड ऑफ 16 मैच में ताजीकिस्तान की मलिका नोजिमोवा से होगा.
Asian Games LIVE: हॉकी में भारत की बड़ी जीत
भारतीय मेंस हॉकी टीम ने पूल A के मैच में साउथ कोरिया का सामना किया. उन्होंने 4 बार की चैंपियन टीम को 8-2 से हरा दिया. यह एशियन गेम्स में भारत की लगातार तीसरी जीत है.
Asian Games LIVE: वीर चोटरानी की क्वार्टरफाइनल में एंट्री
भारत के वीर चोटरानी ने कमाल कर दिया. उन्होंने मलेशिया के संजय जीवा का सामना राउंड ऑफ 16 मैच में किया और 3-2 से जीत दर्ज करके मेंस स्क्वाश सिंगल्स के क्वार्टरफाइनल में जगह बनाई.
Asian Games LIVE: कोरिया के खिलाफ भारत का दबदबा
मेंस हॉकी इवेंट के पूल A में भारत और साउथ कोरिया के बीच मैच खेला जा रहा है. इस मुकाबले में भारतीय टीम 7-1 से आगे चल रही है. उनकी जीत लगभग पक्की नजर आ रही है.
Asian Games LIVE: मिक्स्ड स्कीट टीम ने जीता ब्रॉन्ज मेडल
शूटिंग में भारतीय मिक्स्ड स्कीट टीम ने कमाल कर दिया. वह स्कीट प्रतियोगिता में सीरीज 6 के बाद 44 अंकों के साथ एलिमिनेट हो गए. रैंकिंग में 48 शॉट्स के साथ वह तीसरे स्थान पर रहे और इसी के चलते उन्होंने ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा किया.
Asian Games LIVE: अनाहत सिंह और तन्वी खन्ना ने किया कमल
- अनाहत सिंह ने वुमेंस सिंगल्स राउंड ऑफ 16 मैच में सिंगापुर की वाई लीन को 3-0 से हरा दिया. इसी के साथ उन्होंने क्वार्टरफाइनल में जगह पक्की कर ली है.
- भारत की भाविनी देवी को वुमेंस फेंसी Sabre इवेंट में हार का सामना करना पड़ा. उन्हें चीन की Rao Xueyi ने हरा दिया, जिसके चलते वह राउंड ऑफ 16 से बाहर हो गई.
- तन्वी खन्ना ने वुमेंस स्क्वाश सिंगल्स इवेंट के राउंड ऑफ 16 में सिंगापुर की वाई यहान को 3-1 से पराजित किया.
Asian Games LIVE: सुमित कुंडू चोट के कारण हुए बाहर
सुमित कुंडू और राउंड ऑफ 16 में ईराक के अली कासिम हमदन अल सरे का सामना किया. पहले राउंड में सुमित ने 5-0 की बढ़त बनाई और दूसरे राउंड में उन्होंने 3-2 से जीत दर्ज की. हालांकि, तीसरे राउंड की शुरुआत में सुमित को घुटने में चोट आई. इसी वजह से वह लड़ नहीं पाए और अली कासिम को विजेता घोषित कर दिया गया.
Asian Games LIVE: भारत ने चाइनीज ताइपे को हराया
मेंस कबड्डी इवेंट में टीम इंडिया ने ग्रुप स्टेज के अपने आखिरी मैच में चाइनीज ताइपे को 37-21 से हराया. भारत चार में से चार मैच जीतकर अपने ग्रुप में टॉप पर रहीं और सेमीफाइनल के लिए टिकट कटाया.
Asian Games LIVE: फाइनल में मिक्स्ड स्कीट टीम की एंट्री
भारतीय मिक्स्ड स्कीट टीम ने फाइनल में जगह बना ली है. वह क्वालिफिकेशन इवेंट में चौथे स्थान पर थे. इसी के साथ अब वे मेडल राउंड में चीन, साउथ कोरिया और कतर की टीमों से भिड़ेंगे.
Asian Games LIVE: पिस्टल शूटिंग में भारत को कोई मेडल नहीं
भारतीय मेंस 10 मीटर पिस्टल शूटिंग में भारत एक भी मेडल जीतने में असफल रहा. तीन भारतीय शूटर कमलजीत, आकाश और केदारलींग फाइनल के लिए क्वालीफाई नहीं कर सके. भारतीय टीम ने चौथे नंबर पर अपना सफर खत्म किया.
Asian Games LIVE: कैनो स्प्रिंट फाइनल में भारत ने किया निराश
मेंस कैनो स्प्रिंट डबल 500 मीटर फाइनल में भारतीय टीम के मेडल जीतने की उम्मीद खत्म हो गई है. राजू रावत और ज्ञानेष्वर सिंह की जोड़ी इवेंट में 9वें स्थान पर रही. चीन के वू शेंगयुई और जी बोवेन ने गोल्ड मेडल पर कब्जा किया.
Asian Games LIVE: जोशना-सेंथिलकुमार ने हासिल की बड़ी जीत
- मेंस कायाक फोर 500 मीटर इवेंट में भारतीय मेंस टीम (नाओचा लाइटोजम, वरिंदर सिंह, ओइनाम अरुण सिंह और हर्षवर्धन शक्तावत) छठे स्थान पर रही. फाइनल में उन्होंने मेडल जीतने का मौका गंवा दिया.
- स्क्वाश मिक्स्ड डबल्स क्वार्टरफाइनल में जोशना चिनप्पा और सेंथिलकुमार वेलावन ने 2-0 से सूरज चांद और शमीना रियाज के खिलाफ जीत दर्ज की. उन्होंने क्वार्टरफाइनल में जगह पक्की की.
Asian Games 2026: स्क्वाश और स्विमिंग में भारत के हाथ लगी निराशा
- वुमेंस रोइंग फोर फाइनल A में भारतीय टीम अंतिम स्थान पर रही. गुरबानी कौर, अलीना आंतो, टेंडेन होबीजाम और पूनम उम्मीद के अनुसार प्रदर्शन नहीं कर पाईं.
- मेंस 4x100 फ्रीस्टाइल रीले हीट्स से भारतीय टीम बाहर हो गई है. वह चौथे स्थान पर रहे और उनका सफर स्विमिंग की इस महत्वपूर्ण प्रतियोगिता में समाप्त हो गया है.
- स्क्वाश मिक्स्ड डबल्स के राउंड ऑफ 16 मैच में भारत के एथलीट आमने-सामने है. चांद सूरज और शमीना रियाज की भिड़ंत चिनप्पा जोशना और सेंथिलकुमार वेलावन से हो रही है.
Asian Games LIVE: रिले हीट के फाइनल में भारत की एंट्री
- भारतीय टीम ने Mixex 4x400 Relay Heat 2 इवेंट में चौथा स्थान हासिल किया. इसी के साथ उन्होंने फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है.
- भारतीय की श्रीजा अकुला और सिंड्रेला दास ने टेबल टेनिस वुमेंस डबल्स में मंगोलिया पर 3-0 से जीत हासिल की.
Asian Games LIVE: भारत ने टेबल टेनिस में ईरान को हराया
- टेबल टेनिस वुमेंस डबल्स में भारत ने दीया चिताले और यशस्विनी घोरपड़े ने ईरान की अष्तारी महशिद और ईलौखानी सतायेश को 3-0 से दूसरे 2 में हराया.
- भारत के बेनेडिक्टन बेनिस्टन मेंस 50 मीटर बटरफ्लाई इवेंट में 5वें स्थान पर रहे. इसी के चलते वह फानल के लिए सीधे क्वालीफाई करने में असफल रहे.
Asian Games LIVE: नाओरेम रोशिबिना देवी ने जीता सिल्वर
नाओरेम रोशिबिना देवी ने वुशु की वुमेंस Sanda 60 किलोग्राम श्रेणी में सिल्वर मेडल जीता. उन्होंने चीन की जियाओयू झांग को कड़ी टक्कर दी लेकिन जीत दर्ज नहीं कर पाईं. हालांकि, उन्होंने रजत पदक अपने नाम किया.
Asian Games LIVE: भारत ने जीते दो इवेंट्स में मेडल
- बलराज पंवार रोइंग मेंस सिंगल्स स्कल्स फाइनल में चौथे स्थान पर रहे. वह ब्रॉन्ज मेडल से सिर्फ एक कदम दूर रहे.
- मेंस डबल स्कल्स में भारतीय रोइंग टीम के स्टार सतनाम सिंह और सलमान खान तीसरे स्थान पर रहे. इसी के साथ उन्होंने कांस्य पदक पर कब्जा किया.
Asian Games 2026 Day 5: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है. 5वें दिन भारत ने दमदार शुरुआत की और कई स्पर्धाओं में मेडल अपने नाम किए. सबसे पहले रोइंग में सतनाम सिंह और सलमान खान की जोड़ी ने भारत के लिए ब्रॉन्ज मेडल जीता. वहीं, वुशु में रोशिबिना देवी ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया. वह फाइनल में गोल्ड जीतने से चूक गईं, लेकिन एशियन गेम्स में यह उनका लगातार तीसरा पदक है. इससे पहले रोशिबिना ने 2018 में ब्रॉन्ज और 2023 में सिल्वर मेडल जीता था. वहीं, कबड्डी में भारतीय मेंस टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चीनी ताइपे को 37-21 से हराया. वहीं, शूटिंग में अनंतजीत सिंह नरुका और परिनाज धालीवाल की जोड़ी ने मिक्स्ड स्कीट टीम स्पर्धा में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर भारत की पदकों संख्या को आगे बढ़ाया.
इसके अलावा हॉकी में भी भारत का दबदबा देखने को मिला. भारतीय मेंस हॉकी टीम ने ग्रुप स्टेज के मुकाबले में दक्षिण कोरिया को 8-2 से करारी शिकस्त दी. हालांकि, बॉक्सिंग में साक्षी चौधरी को हार का सामना करना पड़ा. दूसरी ओर, परवीन हुड्डा को वॉकओवर मिला, जिसके चलते उन्होंने क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली. वहीं, भारतीय वुमेंस कबड्डी टीम ने ग्रुप स्टेज में जापान को 50-25 से हराकर मेडल पक्का कर लिया. फिलहाल भारत के खाते में 15 मेडल हो गए हैं, जिसमें एक गोल्ड, 6 सिल्वर और 8 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं. भारत 15 मेडलों के साथ मेडल टैली में 14वें नंबर पर मौजूद है.
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
4 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
4 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
5 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
5 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
6 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
6 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
6 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
7 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
8 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines