हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Asian Games 2026: दूसरे दिन क्रिकेट से लेकर हॉकी तक कुल 9 खेलों में उतरेंगे भारतीय खिलाड़ी, देखें पूरा शेड्यूल

Asian Games 2026: जापान में हो रहे एशियन गेम्स 2026 के दूसरे दिन भारतीय खिलाड़ी क्रिकेट और हॉकी समेत कुल 9 खेलों में अपना दमखम दिखाते नजर आएंगे. महिला क्रिकेट टीम सेमीफाइनल मुकाबला खेलेगी, जबकि मेंस और वुमेंस हॉकी टीम अपने अभियान की शुरुआत करेगी. यहां देखिए पूरा शेड्यूल.

विज्ञापन
दूसरे दिन भारतीय महिला क्रिकेट टीम खेलेगी सेमीफाइनल मुकाबला PIC Credit - : X ( @BCCIWomen ) / Instagram (hockeyindia)

Asian Games 2026 Day 2 India Schedule: जापान के आइची-नागोया में एशियन गेम्स 2026 का आगाज हो चुका है. शनिवार (19 सितंबर) को एशियन गेम्स की ओपनिंग सेरेमनी हुई, जहां पेरिस ओलंपिक 2024 की डबल मेडलिस्ट भारतीय निशानेबाज मनु भाकर और कबड्डी खिलाड़ी पवन सहरावत ने ध्वजवाहक के रूप में भारतीय दल की अगुआई की. खेलों के इस महाकुंभ में हिस्सा ले रही 501 सदस्यीय भारतीय दल की नजरें 2023 के हांग्झोउ एशियन गेम्स में किए गए अपने अब तक के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन को दोहराने पर होगी, जिसमें देश ने 28 गोल्ड समेत कुल 106 मेडल जीते थे और पदक तालिका में चौथे स्थान पर रहा था. एशियन गेम्स 2026 के दूसरे दिन यानी रविवार, 20 सितंबर को भारतीय खिलाड़ी कई खेलों में अपना दमखम दिखाते नजर आएंगे.

दूसरे दिन 9 खेलों में उतरेगा भारत

एशियन गेम्स 2026 के दूसरे दिन क्रिकेट से लेकर हॉकी तक कुल 9 खेलों में भारतीय खिलाड़ी उतरेंगे. भारत के लिए दिन की शुरुआत सुबह 5:30 बजे वुशु से होगी और दोपहर तक टेबल टेनिस के मुकाबले जारी रहेंगे. इस दिन भारतीय महिला क्रिकेट टीम बांग्लादेश के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबला खेलेगी. इसके अलावा, भारत की महिला और पुरुष हॉकी टीमें भी अपने अभियान की शुरुआत करेंगी. बैडमिंटन में भी भारतीय टीम पहली बार कोर्ट पर उतरेगी.

20 सितंबर को एशियन गेम्स में भारत का शेड्यूल

समयखेलमुकाबला/इवेंटस्थिति
सुबह 5:30 बजेवुशुपुरुष चांगक्वान फाइनल: सूरज सिंह मयांगलंबममेडल मुकाबला
सुबह 6:15 बजेनिशानेबाजीमहिला 10 मीटर एयर राइफल क्वालिफिकेशन और टीम फाइनल: इलावेनिल वलारिवन, सोनम मस्कर, विदर्सा विनोदमेडल मुकाबला
सुबह 6:30 बजेटेबल टेनिसमहिला टीम ग्रुप एफ: भारत बनाम इंडोनेशिया—
सुबह 6:30 बजेटेकबॉलमहिला एकल कांस्य पदक: क्विम्सी डिसूजा बनाम युइना सकामोटो (जापान)मेडल मुकाबला
सुबह 7:00 बजेटेकबॉलमिश्रित युगल कांस्य पदक: क्विम्सी डिसूजा/मोहम्मद अनस बेग बनाम वियतनाममेडल मुकाबला
सुबह 7:10 बजेमिश्रित मार्शल आर्ट्समहिला ट्रेडिशनल 60 किग्रा क्वार्टरफाइनल: सुचिका तरियाल बनाम अल्तानचिमेग बैगलमा—
सुबह 7:22 बजेतैराकीपुरुष 100 मीटर फ्रीस्टाइल, हीट-5: आकाश मणि—
सुबह 7:30 बजेहॉकीमहिला पूल बी: भारत बनाम उज्बेकिस्तान—
सुबह 7:37 बजेतैराकीपुरुष 100 मीटर बैकस्ट्रोक, हीट-3: उत्कर्ष पाटिल और ऋषभ दास—
सुबह 9:00 बजेटेबल टेनिसपुरुष टीम ग्रुप एफ: भारत बनाम इंडोनेशिया—
सुबह 10:30 बजेक्रिकेटमहिला सेमीफाइनल: भारत बनाम बांग्लादेश—
सुबह 11:00 बजेनिशानेबाजीमहिला 10 मीटर एयर राइफल व्यक्तिगत फाइनल: इलावेनिल वलारिवन, सोनम मस्कर, विदर्सा विनोद (क्वालिफाई करने पर)मेडल मुकाबला
सुबह 11:30 बजेबैडमिंटनमहिला टीम अंतिम-16: भारत बनाम कजाखस्तान—
सुबह 11:30 बजेहॉकीपुरुष पूल ए: भारत बनाम इंडोनेशिया—
दोपहर 12:30 बजेटेबल टेनिसमहिला टीम ग्रुप एफ: भारत बनाम सिंगापुर—
दोपहर 2:00 बजेमिश्रित मार्शल आर्ट्सपुरुष ट्रेडिशनल 77 किग्रा क्वार्टरफाइनल: वरुण सान्याल बनाम प्रतिद्वंद्वी—
दोपहर 3:00 बजेटेबल टेनिसपुरुष टीम ग्रुप एफ: भारत बनाम ईरान—
दोपहर 3:10 बजेवुशुमहिला 52 किग्रा सांडा अंतिम-16: अपर्णा बनाम सोगंद सिंकाएचेतन—
शाम 4:50 बजेवुशुपुरुष 75 किग्रा सांडा अंतिम-16: विक्रांत बलियान बनाम सोहेल मौसवी—
समय निर्धारित नहींसेपकटेकरापुरुष टीम रेगु, प्रारंभिक ग्रुप बी: भारत—

ये भी पढ़ें- सट्टेबाजी मामले की जांच में चल रहे मोहम्मद रिजवान ने ICC से मांगी मदद, बड़ा अपडेट आया सामने

विज्ञापन

कहां देख सकते हैं लाइव?

भारत में एशियन गेम्स 2026 का लाइव प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा. आप टीवी पर सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के विभिन्न चैनलों पर एशियन गेम्स के मुकाबले लाइव देख सकते हैं. इसके अलावा, आप सोनी लिव ऐप और वेबसाइट पर एशियन गेम्स की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं.

ये भी पढ़ें- IND W vs BAN W: अगर रद्द हुआ सेमीफाइनल मैच तो किसे मिलेगा एशियन गेम्स फाइनल का टिकट? जानें क्या है नियम

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola