Asian Games 2026: तीरंदाजी में भारत को दिन का दूसरा मेडल मिला है. पहले भारतीय महिला टीम ने कंपाउंड इवेंट में गोल्ड मेडल जीता. अब मिक्स्ड कंपाउंड फाइनल में भी भारतीय तीरंदाजों का दबदबा देखने को मिला. साउथ कोरिया के खिलाफ भारत का रोमांचक फाइनल देखने को मिला. 16 शॉट्स के बाद यह मैच बराबरी पर था. चिकिता तनिपार्थी और साहिल राजेश जाधव की जोड़ी ने इसके बाद शूटऑफ में जीत दर्ज करके स्वर्ण पदक पर कब्जा किया.
मिक्स्ड कंपाउंड इवेंट में जीता गोल्ड मेडल
चिकिता तनिपार्थी और साहिल राजेश जाधव की जोड़ी ने थाईलैंड को सेमीफाइनल में हराकर फाइनल का टिकट कटाया था. उनकी भिड़ंत साउथ कोरिया के जूंगयून पार्क और योंगही चोई से गोल्ड मेडल के लिए हुई. इस फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया के पास पहले एंड में 40-39 से बढ़त थी. दूसरे राउंड में दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने 10-10 अंक हासिल किए, जिसके चलते स्कोर 80-78 हो गया. चिकिता तनिपार्थी से आखिरी शॉट में गलती हो गई थी, जिस वजह से 16वें निशाने तक स्कोर 157-157 की बराबरी पर आ गया.
मैच टाईब्रेकर राउंड तक गया. शूटऑफ में चिकिता ने 10 पॉइंट अर्जित किए. इसके बाद जूंगयून पार्क ने भी 10 अंक दर्ज किए. साहिल जाधव ने भी 10 के निशाने पर तीर लगाया और साउथ कोरिया के योंगही चोई को शूटऑफ में मुकाबला बराबर करने के लिए 10 अंक हासिल करने थे, लेकिन वह 9 ही अंक दर्ज कर पाए. इसी वजह से भारतीय मिक्स्ड टीम को जीत मिल गई. चिकिता तनिपार्थी और साहिल राजेश जाधव ने जीत के साथ मिक्स्ड कंपाउंड आर्चरी इवेंट में गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया.
ये भी पढ़ें:- Asian Games 2026: भारतीय टीम ने जीता गोल्ड मेडल, तीरंदाजी में चीन को हराकर रचा इतिहास
वुमेंस इवेंट में भारत ने जीता था गोल्ड
चिकिता तनिपार्थी, पृथिका प्रदीप और ज्योति सुरेखा वेन्नम की तिकड़ी का सामना वुमेंस कंपाउंड के फाइनल में चीन से हुआ. इस मैच में टीम इंडिया ने पूरी तरह से डॉमिनेट किया और उनके सिर्फ दो शॉट मिस हुए. भारत ने 238-234 से जीत दर्ज करके गोल्ड मेडल पर कब्जा जमा लिया. यह भारत का 30 सितंबर का पहला गोल्ड था और मिक्स्ड इवेंट में उन्होंने दूसरा गोल्ड जीता. इसी के साथ चिकिता तनिपार्थी एशियन गेम्स 2026 में डबल गोल्ड मेडलिस्ट बन गईं.
ओलंपिक्स में बनाई जगह
चिकिता तनिपार्थी और साहिल राजेश जाधव की जोड़ी ने गोल्ड मेडल जीतने के साथ LA ओलंपिक्स 2028 के लिए क्वालीफाई कर लिया है. वे इतिहास की पहली मिक्स्ड टीम बने हैं, जिन्होंने ओंलपिक्स के कंपाउंड आर्चरी में जगह बनाई है. LA ओलंपिक्स 2028 में सिर्फ एक ही कंपाउंट टीम इवेंट होगा और यह मिक्स्ड तीरंदाजी प्रतियोगिता है. भारत ने इसका टिकट कटा लिया है.
ये भी पढ़ें:- Asian Games 2026 LIVE: तीरंदाजी में भारत को मिला एक और गोल्ड, मिक्स्ड टीम ने साउथ कोरिया को हराया
संबंधित खबरें
कब और कहां होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी हर डिटेल्स
12 mins agoपहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
39 mins agoWPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
1 hr agoभारतीय सुपरस्टार विराट कोहली का ‘धनुष-बाण’ सेलिब्रेशन हो गया वायरल
1 hr agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, ऑकलैंड वनडे में अर्धशतक ठोक बनाए 7 बड़े रिकॉर्ड
1 hr agoविराट कोहली ने बनाए 74 रन, लेकिन नहीं मिला POTM अवॉर्ड
1 hr agoIND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
2 hrs agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
2 hrs agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
3 hrs agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines