हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

एशियन गेम्स में क्या अलग से होटल लेगी टीम इंडिया? BCCI ने खिलाड़ियों के ठहरने की सुविधा पर दिया बड़ा अपडेट

Asian Games 2026: जापान में होने वाले एशियन गेम्स में भारत की मेंस और वुमेंस दोनों क्रिकेट टीमें हिस्सा लेंगी. इस टूर्नामेंट के लिए भारतीय क्रिकेट खिलाड़ियों के ठहरने की व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे थे, लेकन अब बीसीसीआई ने साफ कर दिया है कि खिलाड़ी कहां रुकेंगे.

विज्ञापन
एशियन गेम्स में आयोजकों द्वारा तय किए गए आवास में ही ठहरेगी टीम इंडिया (PIC Credit- BCCI-X)

Asian Games 2026: जापान के आइची-नागोया में 19 सितंबर से शुरू हो रहे एशियन गेम्स 2026 में क्रिकेट के मुकाबले भी खेले जाएंगे. भारत की मेंस और वुमेंस दोनों क्रिकेट टीमें एशियन गेम्स में हिस्सा लेंगी, जिसके लिए बीसीसीआई ने पहले ही स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है. हालांकि, टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले खिलाड़ियों के ठहरने की व्यवस्था को लेकर चर्चा चल रही थी.

जानकारी के मुताबिक, नागोया में बड़े होटलों की कमी के कारण भारतीय क्रिकेटर्स के लिए रुकने की जगह को लेकर सवालउठ रहे थे. लेकिन अब बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने इस मामले को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने साफ बताया है कि एशियन गेम्स के लिए भारतीय क्रिकेट टीमें कहां ठहरेंगी?

एशियन गेम्स के लिए कहां ठहरेगी टीम इंडिया?

BCCI उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय दल के विदाई समारोह के दौरान भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों को ठहरने की सुविधा को लेकर बड़ा बयान दिया. न्यूज एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए शुक्ला ने साफ कहा कि भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी उसी जगह पर ठहरेंगे, जो आयोजक द्वारा तय की गई हैं. बीसीसीआई और खिलाड़ी मौजूदा सुविधा से संतुष्ट हैं और इसलिए अलग से कोई होटल की व्यवस्था नहीं की जाएगी.

विज्ञापन

उन्होंने कहा, “आयोजक जो सुविधाएं दे रहे हैं, हम वहीं रुक रहे हैं. हम लगातार यह देख रहे हैं कि किस तरह का रहने का इंतजाम किया गया है ताकि हमारे खिलाड़ी आराम से रह सकें. वो फाइव-स्टार तो नहीं हैं लेकिन रहने के लिए अच्छी जगहें हैं. हमारे क्रिकेटर्स को जो भी रहने की जगह दी गई है. हमने उसकी तस्वीरें और वीडियो भी देखे हैं, इसलिए मुझे लगता है कि यह आरामदायक है. वे वहीं जाकर रुकेंगे, क्योंकि इसके अलावा ओसाका या टोक्यो में ठहरने का विकल्प था जो बहुत दूर है.”

ये भी पढ़ें- ENG vs PAK Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें पाकिस्तान-इंग्लैंड तीसरा टेस्ट मैच? जानें TV से मोबाइल तक पूरी डिटेल्स

टीम इंडिया 20 सितंबर को टोक्यो के लिए होगी रवाना

एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय मेंस क्रिकेट टीम 20 सितंबर टोक्यो के लिए रवाना होगी, जहां 22 सितंबर को भारत और जापान के बीच ऐतिहासिक टी20 इंटरनेशनल मुकाबला खेला जाएगा. इसके बाद श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम इंडिया एशियन गेम्स में अपना पहला मुकाबला 28 सितंबर को खेलगी, जो क्वार्टर फाइनल मुकाबला होगा. वहीं, बीसीसीआई उपाध्यक्ष ने आगे यह भी बताया कि भारतीय क्रिकेटर्स शेयरिंग वाले कमरे में नहीं रुकेंगे. वे अलग-अलग तरह के कमरों में ठहरेंगे.

विज्ञापन

एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय मेंस क्रिकेट टीम

श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उपकप्तान), नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा और अर्शदीप सिंह.

ये भी पढ़ें- CPL 2026 में छाए पाकिस्तानी क्रिकेटर शादब खान, गेंद-बल्ले से शानदार प्रदर्शन कर टीम को दिलाया नंबर 1 का ताज

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola