Asia Cup 2025 Super 4 Schedule: एशिया कप 2025 में सुपर-4 की चार टीमें कंफर्म हो गई। जिसमें ग्रुप-ए से भारत और पाकिस्तान जबकि ग्रुप-बी से श्रीलंका और बांग्लादेश की टीम शामिल है। श्रीलंका ने अफगानिस्तान को हराकर सुपर-4 के लिए क्वालीफाई किया। अब सुपर-4 के पूरे शेड्यूल पर पेंच फंसा है, हालांकि 2 मैचों का शेड्यूल कंफर्म है। सुपर-4 में पहला मैच 20 सितंबर को श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच खेला जाएगा, वहीं दूसरा मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा।
भारत-ओमान मैच के बाद होगा कंफर्म
दरअसल ग्रुप-बी में एक लीग मुकाबला बचा है, जो 19 सितंबर को टीम इंडिया और ओमान के बीच अबू धाबी में खेला जाएगा। फिलहाल ग्रुप-बी की पॉइंट्स टेबल में टीम इंडिया पहले पायदान पर बनी हुई, जबकि पाकिस्तान की टीम दूसरे, यूएई तीसरे और ओमान की टीम चौथे पायदान पर है। हालांकि इस बात के बहुत कम चांस है कि टीम इंडिया दूसरे पायदान पर आ जाए, अगर कुछ करिश्मा होता है और ओमान टीम इंडिया को बड़े अंतराल से हरा देती है तो फिर पाकिस्तान पॉइंट्स टेबल में पहले पायदान पर आ सकती है, हालांकि इसके बहुत कम चांस है, क्योंकि ओमान की टीम भारत के सामने बेहद कमजोर है।
ये भी पढ़ें:-Asia Cup 2025 से बाहर होने पर निराश दिखे राशिद खान, मैच के बाद दिया बड़ा बयान
दरअसल सुपर-4 के 2 मैचों के बाद तीसरा मैच ग्रुप-ए में जो टीम दूसरे नंबर पर रहेगी उसके और श्रीलंका के बीच में होगा। जबकि चौथा मैच ग्रुप-ए में पहले पायदान पर रहने वाली टीम और बांग्लादेश के बीच खेला जाएगा। वहीं पांचवां मैच ग्रुप-ए में दूसरे पायदान पर रहने वाली टीम और बांग्लादेश के बीच होगा। इसके अलावा छठा मैच ग्रुप-ए में पहले पायदान पर रहने वाली टीम और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा। अब ग्रुप-ए में पहले और दूसरे पायदान की तस्वीर भारत बनाम ओमान मैच के बाद पूरी तरह से साफ हो जाएगी।
सुपर-4 के मैचों का शेड्यूल
पहला मैच- श्रीलंका बनाम बांग्लादेश, 20 सितंबर
दूसरा मैच- भारत बनाम पाकिस्तान, 21 सितंबर
तीसरा मैच- A2 बनाम श्रीलंका, 23 सितंबर
चौथा मैच- A1 बनाम बांग्लादेश, 24 सितंबर
पांचवां मैच- A2 बनाम बांग्लादेश, 25 सितंबर
छठा मैच- A1 बनाम श्रीलंका, 26 सितंबर
फाइनल- 28 सितंबर
ये भी पढ़ें:-Asia Cup 2025: सुपर-4 के लिए 4 टीमें हुईं कंफर्म, अफगानिस्तान समेत इन 4 टीमों की हो गई विदाई
संबंधित खबरें
PM मोदी ने इशारों ही इशारों में की वैभव सूर्यवंशी की तारीफ
3 hrs ago'रील के चक्कर में ठुक जाओगे...' वैभव सूर्यवंशी ने पैपराजी को दी चेतावनी
4 hrs agoIND vs NZ: भारतीय टेस्ट टीम सिलेक्शन पर आए 4 अपडेट
4 hrs agoIND vs WI: लगातार चौथी टी20 हार से भड़के आकाश चोपड़ा
5 hrs agoपूनम राउत ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा
5 hrs agoबेंगलुरु में कैसा रहा है भारत-वेस्टइंडीज का टी20I रिकॉर्ड? देखें आंकड़ें
5 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले टीम इंडिया की बढ़ी चिंता
6 hrs ago5वें टी20I में वैभव को मिलेगा मौका? ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11
6 hrs agoश्रेयस अय्यर के माथे लगेगा एक और 'कलंक'? वेस्टइंडीज रच सकती है इतिहास
7 hrs agoT20I में 2000 छक्के लगाने वाली दुनिया की दूसरी टीम बनी इंडिया
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines