Asia Cup 2025 Details: एशिया कप 2025 को लेकर धमाकेदार ऐलान देखने को मिल गया है। यह टूर्नामेंट हाल के समय में काफी चर्चा का विषय रहा है। भारत के इसमें हिस्सा लेने पर सवाल था, क्योंकि बीसीसीआई ने ढाका में एशिया कप से जुड़ी मीटिंग में शामिल होने से इंकार कर दिया था। अब एशिया क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने आधिकारिक तौर पर एशिया कप को लेकर जानकारी दे दी है। यह टी20 प्रारूप में होगा।
एशिया कप 2025 का कब और कहां होगा आयोजन?
मोहसिन नकवी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर बताया कि एशिया कप का आयोजन यूनाइटेड अरब अमीरात (UAE) में देखने को मिलने वाला है। इसी बीच उन्होंने शेड्यूल (तारीख) का भी ऐलान कर दिया है। 9 सितंबर 2025 से प्रतियोगिता की शुरुआत होगी, वहीं 28 सितंबर को इसका फाइनल आयोजित किया जाने वाला है। नकवी ने यह भी बताया कि जल्द ही डिटेल में शेड्यूल सामने आ जाएगा।
कब होगा भारत vs पाकिस्तान?
क्रिकबज ने अपनी रिपोर्ट में खुलासा करते हुए बताया कि एशिया कप में भारत और पाकिस्तान एक ही ग्रुप का हिस्सा रहने वाले हैं। उम्मीद है कि यह दोनों टीमें ही फाइनल खेलती हुई नजर आएंगी। ऐसे में उनके बीच संभावित तौर पर तीन मैच देखने को मिल सकते हैं। इसके अलावा एक रिपोर्ट में बताया गया है कि भारत और पाकिस्तान के बीच 14 सितंबर 2025 को लीग स्टेज का मैच हो सकता है।
एशिया कप में 8 टीमें लेंगी हिस्सा
एसीसी की ढाका में मीटिंग के बाद एक रिपोर्ट सामने आई थी, जिसमें बताया गया था कि कुल 8 टीमें एशिया कप में नजर आने वाली हैं। भारत, श्रीलंका, अफगानिस्तान, बांग्लादेश, पाकिस्तान, हॉन्ग कॉन्ग, ओमान और UAE एशिया कप 2025 ट्रॉफी के लिए भिड़ती हुई दिखाई देने वाली हैं। इन 8 टीमों को दो ग्रुप में बांटा जाएगा। अगले 24 से 48 घंटे में टूर्नामेंट के हर मैच का शेड्यूल और वेन्यू सामने आ सकता है।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: जसप्रीत बुमराह के नाम टेस्ट में जुड़ा ‘कलंक’, पहली बार बनाया शर्मनाक शतक
संबंधित खबरें
दिल्ली से छिनी मेजबानी, अब विशाखापत्तनम में होगा भारत-श्रीलंका पहला मैच
14 mins agoदूसरे वनडे में बेंच पर बैठ सकते हैं टीम इंडिया के ये 4 खिलाड़ी
15 mins ago‘जाहिल हैं, जहरीले हैं…' बाबर आजम के फैंस पर भड़के आजम खान
31 mins agoSAFF Championship 2026: भारत ने पाकिस्तान को 3-2 से दी मात
53 mins agoPM मोदी ने एशियन पैरा गेम्स मेडलिस्ट से की मुलाकात
1 hr agoहार्दिक पंड्या को छोड़ देनी चाहिए कप्तानी? अंबाती रायडू ने बताई वजह
1 hr agoवेलिंगटन में कैसा रहा है टीम इंडिया का ODI रिकॉर्ड? जानें यहां
1 hr agoWWE Crown Jewel 2026 में होने वाले चैंपियनशिप मैच का नतीजा हुआ लीक
2 hrs ago7 साल से जिस रिकॉर्ड पर था कीवी टीम को नाज, भारत ने एक झटके में तोड़ा
2 hrs agoमोहम्मद सिराज की वापसी के बाद आकिब नबी को लग सकता है झटका
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines