IND vs ENG: जसप्रीत बुमराह के नाम टेस्ट में जुड़ा 'कलंक', पहली बार बनाया शर्मनाक शतक

भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टेस्ट मैच चल रहा है। इसी बीच जसप्रीत बुमराह के नाम कलंक जुड़ गया है। उन्होंने अपने टेस्ट करियर में पहली बार 100 से ज्यादा रन दे दिए हैं, जिसपर यकीन करना मुश्किल है।

IND vs ENG, Jasprit Bumrah

जसप्रीत बुमराह के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड

IND vs ENG, 4th Test: भारत और इंग्लैंड के बीच मैनचेस्टर टेस्ट का चौथा दिन शुरू हो गया है। इंग्लैंड ने मैच में पकड़ बना रखी है और उनके पास खबर लिखे जाने तक 275 से ज्यादा रन की बढ़त है। भारतीय गेंदबाजों ने काफी ज्यादा रन लुटाए हैं। अमूमन बुमराह किफायती गेंदबाजी करते हैं लेकिन अब उनके नाम शर्मनाक शतक जुड़ गया है। उन्होंने अपने टेस्ट करियर में पहली बार 100 से ज्यादा रन दिए हैं और उनके लिए यह किसी कलंक से कम नहीं है।

विज्ञापन

जसप्रीत बुमराह का निराशाजनक गेंदबाजी प्रदर्शन

जसप्रीत बुमराह को खेलना बल्लेबाजों के लिए मुश्किल रहता है। इसी वजह से वो अमूमन कम रन देते हैं और कोई बल्लेबाज उनके खिलाफ जोखिम नहीं उठाता है। मैनचेस्टर टेस्ट में जसप्रीत का प्रदर्शन अच्छा रहा है लेकिन उन्होंने खूब रन लुटाए हैं। जसप्रीत ने 2018 में टेस्ट डेब्यू किया था। देखा जाए तो उनके टेस्ट करियर को 7 साल हो गए हैं। अब तक बुमराह ने कभी टेस्ट मैच की एक पारी में 100 से ज्यादा रन नहीं दिए थे। बुमराह के नाम अब कलंक जुड़ गया है। इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट में बुमराह ने खबर लिखे जाने तक 33 ओवर डालकर 2 विकेट झटके हैं और 112 रन दिए हैं। जसप्रीत ने गेंद से शतक लगा दिया है।

विज्ञापन

बुमराह ने मैनचेस्टर से पहले सबसे ज्यादा रन कब लुटाए थे?

जसप्रीत बुमराह ने मैनचेस्टर टेस्ट के पहले कभी 100 के ऊपर रन नहीं दिए थे। इसके पहले उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 में एक पारी में 99 रन दिए थे और 4 विकेट अपने नाम किए थे। जसप्रीत का कम रन देने का टेस्ट में दमदार रिकॉर्ड अब टूट गया है।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

जसप्रीत ने दूसरे बार फेंके 30 से ऊपर ओवर

जसप्रीत बुमराह ने अपने 7 साल के टेस्ट करियर में दूसरी बार 30 से ज्यादा ओवर फेंके हैं। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 2021 में हुई टेस्ट सीरीज में चेन्नई में 36 ओवर फेंके थे। इसके बाद मैनचेस्टर टेस्ट दूसरा मौका है, जब बुमराह ने एक पारी में 30 से ज्यादा ओवर डाले हैं। खबर लिखे जाने तक जसप्रीत ने 33 ओवर डाले हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ