Asia Cup 2025: एशिया कप पर फिलहाल संकट के बाद मंडराए हुए है, अभी तक तय नहीं हुआ है कि ये टूर्नामेंट कब खेला जाएगा? भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़े तनाव के बाद काफी अटकलें लगाई जा रही थी कि एशिया कप में भारत या फिर पाकिस्तान में से कोई एक नहीं खेलेगा। वहीं अब भारत-इंग्लैंड सीरीज के बीच एशिया कप का एक पोस्टर सामने आया है, जिसके बाद अब अटकलें लगाई जा रही हैं कि पाकिस्तान इस टूर्नामेंट से बाहर रहेगा।
एशिया कप का पोस्टर आया सामने
भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज का ऑफिशियल ब्रॉडकास्टर इस बार सोनी स्पोर्ट्स है। सोनी स्पोर्ट्स ने की तरफ से एशिया कप 2026 को लेकर एक प्रोमो जारी किया गया है, जिसमें भारत, श्रीलंका और बांग्लादेश की टीमों के कप्तानों की तस्वीर दिखाई गई है, जबकि पाकिस्तान टीम के कप्तान या किसी भी खिलाड़ी की तस्वीर इस प्रोमो में देखने को नहीं मिली है। जिसके बाद सवाल ये उठ रहा है कि क्या इस बार पारकिस्तान एशिया कप में नहीं खेलेगा?
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: गौतम गंभीर की कोचिंग पर उठा सवाल, टेस्ट में टीम इंडिया का बुरा हाल, देखें आंकड़े
टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा एशिया कप
2 साल के बाद एशिया कप इस बार सितंबर में होने की उम्मीद है। अगले साल टी20 वर्ल्ड कप खेला जाएगा, जिसको देखते हुए इस बार एशिया कप टी20 फॉर्मेट में खेला जाना है। इसको लेकर ही सोनी स्पोर्ट्स द्वारा जारी किए गए प्रोमो में तीनों देशों की टी20 टीमों के कप्तानों की तस्वीर दिखाई गई है। सूर्यकुमार यादव टी20 टीम इंडिया के कप्तान है। एशिया कप का ये प्रोमो लीड्स में भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए पहले टेस्ट मैच के आखिरी दिन दिखाया गया।
टूर्नामेंट में 8 टीमें लेंगी हिस्सा
इस बार एशिया कप में 8 टीमें हिस्सा लेने वाली हैं। जिसमें भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान, हांगकांग, यूएई और ओमान शामिल है, हालांकि इसमें से अभी पाकिस्तान के खेलने पर सस्पेंस बना हुआ है।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: 10 कैच छूटे, औंधे मुंह गिरे गेंदबाज, फिर भी गलतियों पर पर्दा डालते नजर आए कोच साहब
संबंधित खबरें
क्या भारत-विंडीज T20I सीरीज से बाहर हो जाएंगे अर्शदीप? सैमसन ने दिया अपडेट
36 mins agoवैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं देने से नाराज हो गए कृष्णमाचारी श्रीकांत
1 hr agoभारत की T20 में बादशाहत, ICC रैंकिंग के टॉप-10 में 4 खिलाड़ी शामिल
1 hr agoअभिषेक शर्मा T20I में सूर्यकुमार का रिकॉर्ड तोड़कर बने नए ‘सिक्सर किंग'
2 hrs agoअर्शदीप सिंह हुए बाहर तो इन 3 तेज गेंदबाजों की खुल सकती है किस्मत
3 hrs agoचौथे T20I में हार के बाद भारत की प्लेइंग-11 से बाहर हो सकते हैं ये 4 खिलाड़ी
3 hrs agoIND vs WI: तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट
4 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में टीम इंडिया की हार के ये 5 खिलाड़ी रहे जिम्मेदार
6 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
14 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines