Gautam Gambhir
विज्ञापन

IND vs ENG: 10 कैच छूटे, औंधे मुंह गिरे गेंदबाज, फिर भी गलतियों पर पर्दा डालते नजर आए कोच साहब

Gautam Gambhir: इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में मिली हार के बाद हेड कोच गौतम गंभीर टीम की गलतियों पर पर्दा डालते हुए नजर आए।

Gautam Gambhir: हेंडिग्ले में बल्लेबाजों द्वारा पांच शतक लगाने के बावजूद टीम इंडिया को जीत नहीं नसीब हुई। भारतीय गेंदबाज चौथी पारी में 371 रनों के लक्ष्य का बचाव करने में असफल रहे। पहली और दूसरी पारी को मिलकर इंडियन फील्डर्स ने 10 कैच टपकाए, तो गेंदबाज एक-एक विकेट के लिए तरसते हुए दिखाई दिए। हालांकि, इन सभी गलतियों के बावजूद हेड कोच गौतम गंभीर मैच के बाद प्लेयर्स का बचाव करते हुए नजर आए।

मैच में एक के बाद छोड़े गए कैच को लेकर जब गंभीर से सवाल दागा गया तो उन्होंने कहा कि कैच हर किसी से छूटते हैं और यह कोई जानबूझकर नहीं करता है। इसके साथ ही कोच साहब ने अपने गेंदबाजों का भी बचाव किया। गंभीर ने कहा कि बुमराह-सिराज को छोड़कर टीम के बाकी गेंदबाजों के पास अनुभव की कमी है और उन्हें अभी समय देने की जरूरत है। इंग्लैंड ने पहले टेस्ट मैच को 5 विकेट से अपने नाम किया था। बेन डकेट ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 149 रन की दमदार पारी खेली। अधिक जानकारी के लिए देखिए वीडियो।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ