Asia Cup 2025 PAK vs UAE Live Streaming: एशिया कप 2025 का 10वां मुकाबला पाकिस्तान और यूएई के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमें अभी तक इस टूर्नामेंट में 1-1 मुकाबला खेल चुकी है। दोनों टीमों को 1-1 मैच में जीत और 1-1 मैच में हार का सामना करना पड़ा है। टीम इंडिया के हाथों ही पाकिस्तान और यूएई को मैच हारना पड़ा है। दोनों टीमों के पास फिलहाल 2-2 अंक है। अब ये मैच पाकिस्तान और यूएई के लिए सुपर-4 का रास्ता साफ करेगा, जो टीम इस मैच को हार जाएगी उसका सुपर-4 की रेस से पत्ता लगभग कट जाएगा।
पाकिस्तान को पिछले मैच में टीम इंडिया के हाथों करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा था। जबकि यूएई अपना पिछला मैच जीतकर आ रही है। यूएई ने पिछले मैच में ओमान को हराया था। जहां ग्रुप-बी की पॉइंट्स टेबल में पाकिस्तान 2 अंक के साथ दूसरे पायदान पर है तो वहीं यूएई की टीम 2 अंक के साथ तीसरे स्थान पर बनी हुई है।
कहां खेला जाएगा ये मुकाबला?
पाकिस्तान और यूएई के बीच ये अहम मुकाबला अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में खेला जाएगा।
कितने बजे शुरू होगा मैच?
पाकिस्तान और यूएई के बीच ये मैच भारतीय समयानुसार रात 8 बजे खेला जाएगा, जबकि मैच के लिए टॉस 7:30 बजे होगा।
ये भी पढ़ें:-Asia Cup 2025: ओमान के खिलाफ टीम इंडिया की Playing 11 में होगी अर्शदीप की एंट्री! जानें किसकी कटेगा पत्ता?
कहां देख सकते है मैच का लाइव?
पाकिस्तान बनाम यूएई मैच का लाइव प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा, जबकि मैच की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव ऐप पर होगी जहां आप मैच का आनंद ले सकते हैं।
ऐसी हो सकती है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
पाकिस्तान- सैम अयूब, साहिबजादा फरहान, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), फखर जमान, सलमान आगा (कप्तान), हसन नवाज, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, सुफियान मुकीम, अबरार अहमद
यूएई- अलीशान शराफू, मुहम्मद वसीम (कप्तान), मुहम्मद जोहैब, राहुल चोपड़ा (विकेटकीपर), आसिफ खान, हर्षित कौशिक, ध्रुव पाराशर, हैदर अली, मुहम्मद रोहिद खान, मुहम्मद जवादुल्लाह, जुनैद सिद्दीकी
ये भी पढ़ें:-Asia Cup 2025: अफगानिस्तान की हार के साथ बदला पॉइंट्स टेबल का मिजाज, बांग्लादेश ने सुपर-4 की तरफ बढ़ाया कदम
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
11 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
11 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
12 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
12 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
13 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
14 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
14 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
14 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
14 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines