Asia Cup 2025 PAK vs SL Live Streaming: एशिया कप 2025 में आज पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच सुपर-4 का तीसरा मैच खेला जाएगा। सुपर-4 में अभी तक ये दोनों टीमें 1-1 मैच खेल चुकी हैं और दोनों टीमों को अपने पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा था। जहां टीम इंडिया ने सुपर-4 में पाकिस्तान को शिकस्त दी थी तो वहीं बांग्लादेश ने श्रीलंका को हराया था। अब दोनों टीमों को अपनी सुपर-4 की पहली जीत की तलाश है। जो भी टीम आज का मैच हार जाएगी उसके लिए एशिया कप 2025 में आगे की राह काफी मुश्किल हो जाएगी।
कब, कहां खेला जाएगा पाकिस्तान-श्रीलंका मैच?
एशिया कप 2025 में सुपर-4 का तीसरा मैच आज यानी 23 सितंबर को पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा। ये मुकाबला अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में भारतीय समयानुसार रात 8 बजे खेला जाएगा।
कहां देख सकते हैं मैच का लाइव?
पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश मैच का लाइव प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा। इसके अलावा मैच की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव ऐप और फैन कोड पर होगी, जहां आप मैच का आनंद ले सकते हैं।
ये भी पढ़ें:-IND vs PAK: टीम इंडिया ने दुबई में पाकिस्तान को दिखाए तारे, मुकाबले में लगा दी रिकॉर्ड्स की लाइन
दोनों टीमों का हेड टू हेड
पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच अभी तक 23 टी20 मैच खेले जा चुके हैं। जिसमें से पाकिस्तान ने 13 मैचों में जीत हासिल की है, जबकि बांग्लादेश को 10 मैचों में जीत मिल पाई है। ऐसे में पाकिस्तान का पलड़ा श्रीलंका पर काफी भारी नजर आता है। आखिरी बार दोनों टीमों के बीच साल 2022 में टी20 मैच खेला गया था, उसके बाद पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच कोई भी टी20 मैच नहीं खेला गया है।
पाकिस्तान टीम की संभावित प्लेइंग इलेवन
साहिबजादा फरहान, सैम अयूब, फखर जमा, हुसैन तलत, मोहम्मद नवाज, सलमान आगा, फहीम अशरफ, मोहम्मद हैरिस, शाहीन अफरीदी, हारिस राउफ, अबरार अहमद।
श्रीलंका टीम की संभावित प्लेइंग इलेवन
पाथुम निसांका, कुसल मेंडिस, कामिल मिशारा, कुसल परेरा, दासुन शनाका, कामिंडु मेंडिस, चरिथ असलांका, वानिंदु हसरंगा, दुनिथ वेल्लालागे, चमिरा, नुवान तुषारा।
ये भी पढ़ें:-IND vs PAK: साहिबजादा फरहान ने पार की बदतमीजी की सभी हदें, बेशर्मी के साथ बताया क्यों किया ‘गन फायर’ सेलिब्रेशन
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए टीम इंडिया में ये 3 खिलाड़ी हो सकते हैं शामिल
25 mins agoकब और कहां खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें डिटेल्स
1 hr agoक्रिकेट का सबसे अनोखा इत्तेफाक! छक्का खाते ही विकेट लेते हैं नमन धीर
2 hrs agoवैभव सूर्यवंशी की वापसी पक्की! संजू के फ्लॉप होने के बाद खुला रास्ता
3 hrs agoतीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
10 hrs agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
11 hrs agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
11 hrs agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
12 hrs agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
12 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines