Mohsin Naqvi Controversial Social Media Post: एशिया कप 2025 में भारत-पाकिस्तान के बीच 2 मैच खेले गए हैं दोनों मैचों में टीम इंडिया ने पाक को बुरी तरह हराया है। वहीं सुपर-4 में खेले गए मैच के दौरान पाकिस्तानी खिलाड़ियों की नीच हरकत देखने को मिली थी, मैच के दौरान हारिस रऊफ और साहिबजादा फरहान जैसे खिलाड़ियों ने विवादित सेलिब्रेशन किए थे। जिसके बाद भारतीय फैंस ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों की जमकर आलोचना की थी। वहीं अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड और एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष मोहसिन नकवी द्वारा भी अब नीच हरकत देखने को मिली है।
मोहसिन नकवी ने की विवादित पोस्ट
हाल ही में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने सोशल मीडिया पर एक विवादित पोस्ट शेयर की है, जिस पर काफी बहज छिड़ गई है। इस पोस्ट में नकवी ने दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो के एरोप्लेन उड़ाने का इशारा करते हुए तस्वीर को शेयर किया है। जिसको लेकर अब भारतीय फैंस बुरी तरह भड़क गए हैं।
ये भी पढ़ें:-Asia Cup 2025: हारिस रऊफ-साहिबजादा की अब निकलेगी हेकड़ी, BCCI ने उठाया सख्त कदम
भारतीय फैंस मोहसिन नकवी की इस हरकत के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड पर 2 साल के बैन की मांग कर रहे हैं। दरअसल सुपर-4 में खेले गए भारत-पाकिस्तान मैच के दौरान हारिस रऊफ ने भी फाइटर जेट गिराने का इशारा किया था। जिसके खिलाफ अब बीसीसीआई शिकायत भी कर चुका है।
फाइनल में भी हो सकती है भारत-पाक की भिड़ंत
एशिया कप 2025 में सुपर-4 के चौथे मैच में टीम इंडिया और बांग्लादेश के बीच भिड़ंत देखने को मिली, टीम इंडिया ने इस मैच को 41 रनों से जीतकर फाइनल में अपनी जगह बनाई। अब पाकिस्तान का मुमकाबला बांग्लादेश के साथ होगा, दोनों टीमों के लिए ये मैच काफी अहम होने वाला है। करो या मरो के इस मुकाबले में अगर पाकिस्तान की टीम जीत जाती है तो उसकी फाइनल में एंट्री हो जाएगी। इसके बाद फाइनल में भारत और पाकिस्तान का मुकाबला होगा। ऐसे में तीसरी बार एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच भिड़ंत देखने को मिल सकती है।
ये भी पढ़ें:-PAK vs BAN Live Streaming: कब, कहां देख सकते हैं मैच लाइव? ऐसी हो सकती है दोनों टीमों की Playing 11
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
30 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
5 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines